पवित्र स्थल रामेश्वरम से करें अपनी यात्रा की शुरुआत, जानें क्या है इस जगह में ख़ास
Interesting facts about Rameshwaram Temple in Hindi – रामेश्वरम चार धामों में से एक है। चार धाम भारत के सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल हैं। परंपरागत रूप से, चार धाम यात्रा पुरी (पूर्व) से शुरू होती है और फिर दक्षिण की तरफ जाती है। ऐसा माना जाता है कि भगवान राम ने अपनी पत्नी सीता की खोज में यात्रा रामेश्वरम से शुरू की थी, जिसे रावण द्वारा अपहरण कर लिया गया था। तो चलिए आपको रामेश्वरम के बारे में बताते हैं|
Interesting facts about rameshwaram temple in Hindi – रामेश्वरम के बारें में
- रामनाथस्वामी रामेश्वरम का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है जो भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर 12वीं शताब्दी में बनाया गया था।
- रामनाथस्वामी के पास दुनिया के सबसे लंबे गलियारे हैं जो 3850 फीट लंबे हैं। पूरे मंदिर में 1212 स्तंभ हैं, जिन पर सिंह की आकृतियाँ बनी हुई हैं।
- भक्तों को ज्योतिर्लिंग को छूने की अनुमति नहीं है। वे इसे दूर से देख सकते हैं।
- रामेश्वरम में स्थापित शिवलिंग भगवान शिव के बारह ज्योर्तिलिंगों में से एक है| यहाँ आपको मीठे जल के 24 कुएं देखने को मिलेंगे|
- ऐसा माना जाता है कि इन कुओ के पानी में स्नान करने से सभी पाप पाप धुल जाते हैं।
- यहाँ शिवलिंग का अभिषेक करने से 7 पीढ़ियों तक के पाप धुल जाते हैं|
- इस पवित्र स्थल पर दो शिवलिंग बनाये गए हैं, पहला जो हनुमानजी कैलाश पर्वत से लाए थे और दूसरा जो माता सीता ने रेत से बनाया था।
- यहां यात्रा करने का सबसे अच्छा समय सूर्योदय माना जाता है |
- मंदिर में एक नंदी की मूर्ती स्थापित है जो 17 फीट ऊँची और लगभग 12 फीट चौड़ी है। मंदिर में कुल 22 स्तम्भ हैं|
- वैसे तो आप रामेश्वरम घूमने कभी भी जा सकते हैं मगर फरवरी-मार्च के महीने में यहां महाशिवरात्रि फेस्टिवल देखने लायक होता है, जो पूरे 10 दिन तक चलता है|
- रामेश्वरम में आप श्री रामनाथस्वामी मंदिर, अग्नितीर्थम, कोथानदरामस्वामी मंदिर, जादा तीर्थम जा सकते हैं|
Must read: Places to visit and interesting facts about Rameshwaram
Must read: Five best places to visit in Mussoorie
Must Read: Five best temples to visit in Coimbatore
Read more stories like: Interesting facts about rameshwaram temple in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।