Union Budget 2019-20 – आम बजट से जुड़ी ये बातें नहीं जानते होंगे आप
Interesting facts about Union Budget– संसद में 2019-20 का आम बजट 5 जुलाई को पेश किया जाएगा, जिसका इंतज़ार पूरी जनता को बेसब्री से है। इस बार का बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्धारा पेश किया जाएगा। इस बजट में किसका फायदा और किसका नुकसान यह तो बजट के बाद ही मालूम चलेगा। बजट से पहले हम आपको इससे जुड़ी खास बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर आम आदमी को मालूम होनी चाहिए।
Interesting facts about Union Budget
क्या होता है आम बजट? – Union Budget 2019-20
- भारतीय संविधान में बजट शब्द का ज़िक्र कहीं नहीं किया गया है, पर इसे सामान्य बोलचाल में आम बजट कहा जाता है।
- भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 में बजट को वार्षिक वित्तीय विवरण (एनुअल फाइनेंशियल स्टेटमेंट) लिखा गया है। इसमें सालभर का लेखा- जोखा होता है, जिसे भारत के वित्त मंत्री द्वारा संसद में पेश किया जाता है।
- इस बार वैसे बजट फरवरी के आखिरी में पेश किया जाना था, लेकिन लोकसभा चुनावों के चलते इसे जुलाई में पेश किया जा रहा है।
Read More जानें कितनी होती है प्रधानमंत्री की सैलरी और उन्हें क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं
बजट से जुड़ी खास बातें— Union Budget 2019-20
- भारत में पहली बार आम बजट 18 फरवरी 1860 को वायसराय की परिषद में जेम्स विल्सन ने ही पेश किया था। जेम्स विल्सन को भारतीय बजट का संस्थापक भी कहा जाता है।
- स्वतंत्र भारत का पहला बजट 26 नवंबर 1947 को तत्कालीन वित्त मंत्री आर.के. शनमुखम चेट्टी ने पेश किया था। उन्होंने 1948-49 और 1949-50 के दौरान बजट पेश किया। इस बजट में किसी भी तरह का टैक्स नहीं लगाया गया था।
- गणतंत्र भारत का पहला बजट 28 फरवरी 1950 में तत्कालीन वित्त मंत्री जॉन मथाई द्धारा पेश किया गया।
- 1956 से पहले सभी बजट अंग्रेजी में छपे जाते थे। इसके बाद 1955-56 के बजट के सभी दस्तावेज पहली बार हिंदी में छापे गए थे।
- पूर्व वित्त मंत्री के पद पर रहते हुए मोरारजी देसाई ने सबसे अधिक 10 बार देश का बजट पेश किया। इस दौरान वो 6 बार वित्त मंत्री और चार बार उप प्रधानमंत्री के पद पर थे। अपने जन्मदिन के दिन बजट पेश करने वाले वे पहले वित्त मंत्री हैं।
- देश में ऐसे चार प्रधानमंत्री हुए जो वित्तमंत्री भी रह चुके थे, उनमें मोरारजी देसाई, चौधरी चरण सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह और मनमोहन सिंह शामिल हैं।
Interesting facts about Union Budget
- इसके अलावा प्रधानमंत्री रहते हुए वित्त विभाग संभालने वाले देश में अब तक तीन प्रधानमंत्री हुए हैं, जिनमें जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह शामिल हैं।
- आर वेंकटरमण और प्रणव मुखर्जी दो ऐसे भारतीय राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने वित्त मंत्री के पद पर भी काम किया है।
- 1973-74 को भारत का ‘ब्लैक बजट’ कहा जाता है क्योंकि इस दौरान 550 करोड़ का घाटा हुआ था।
- बजट की छपाई से पहले वित्त मंत्रालय में हलवा खाने की रस्म निभाई जाती है। इस रस्म के बाद वित्त मंत्रालय के संबधित अधिकारियों को बजट पेश होने तक मंत्रालय में ही रहकर काम करना होता है।
- 2000 से पहले बजट शाम को 5 बजे पेश किया जाता था लेकिन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने 2001 में बजट सुबह 11 बजे पेश किया जिसके बाद इसी समय का अनुसरण किया जा रहा है।
Read More अमित शाह को क्यों कहा जाता है ‘चाणक्य’, जानें उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
बजट बनाने में ये लोग हैं शामिल
- बजट बनाने के लिए वित्त मंत्रालय सहित देश के अन्य विभागों के हजारों कर्मचारी और अधिकारी अहम भूमिका निभाते हैं।
- आम बजट के लिए वित्त मंत्री की अध्यक्ष्यता वाली एक कोर टीम होती है, जो हर सूक्ष्म बिंदु पर सलाह देती है।
Read More देश के प्रधानमंत्री को दी जाती है ये खास सुविधाएं, 500 एसपीजी कमांडो करते हैं सुरक्षा
To read more stories like Interesting facts about Union Budget, do follow us on Facebook, Twitter, and Instagram.