IPL 2020 Most Expensive Players List: ये हैं IPL 2020 के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी, पहले नंबर वाला है सबका फेवरेट
IPL 2020 most expensive retained players list in Hindi – आईपीएल 2020 की नीलामी 19 दिसंबर को होगी। नीलामी में हर बार की तरह कुछ बड़े नाम होंगे, जिन पर सभी फ्रेंचाइजी की नज़र रहेगी। आईपीएल की आठ टीमों में कई ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जो सबसे ज़्यादा महंगे हैं। इन भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी आईपीएल के मैच में काफी अच्छा होता है। तो चलिए आपको इन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो सबसे ज़्यादा महंगे हैं।
IPL 2020 most expensive retained players list in Hindi – आईपीएल 2020 के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी
8- हार्दिक पांड्या- (मुंबई इंडियंस)
- तीन बार की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने 2019 सीज़न के लिए भारतीयों खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।
- हार्दिक का आईपीएल में रिकॉर्ड अच्छा रहा है। अबतक उन्होंने 66 आईपीएल मैच खेले हैं।
- आईपीएल में 1068 रन भी बनाए। इनका स्ट्राइक रेट 154.78 रहा है।
7- मनीष पांडे ( सनराइजर्स हैदराबाद )
- मनीष पांडे को IPL के पिछले सीज़न में सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम में खरीदा था।
- आईपीएल में अब तक मनीष ने 130 मैच खेले हैं। इसके साथ ही 2843 रन भी बनाए।
- इनका स्ट्राइक रेट 120.82 रहा है।
6- सुरेश रैना- (चेन्नई सुपर किंग्स )
- चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना हमेशा आईपीएल के मैच में धमाल मचाते नज़र आते हैं।
- चेन्नई सुपर किंग्स ने रैना को 11 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया था।
- आईपीएल में इन्होंने अबतक 193 मैच खेले और 5368 रन बनाए।
5- के एल राहुल (किंग्स इलेवन पंजाब)
- के एल राहुल को आईपीएल 2019 में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के द्वारा 11 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया था।
- वहीं अगर इनके आईपीएल रिकॉर्ड की बात की जाए तो उन्होंने 67 मैचों में 1977 रन बनाए हैं।
Must read- इन गेंदबाज़ों ने जीती आईपीएल में पर्पल कैप
4- ऋषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स)
- इन दिग्गज खिलाड़ियो के बीच एक नाम ऋषभ पंत का भी है। ऋषभ पंत को पिछले साल दिल्ली की टीम ने 15 करोड़ की कीमत में रिटेन किया था।
- पंत ने पिछले सीजन में 600 से ज़्यादा रन भी बनाए थे। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन की बदौलत ही पंत को दिल्ली कैपिटल्स टीम में जगह मिली है।
Must read- IPL 2020 Auction News: IPL 2020 Trade Player List All Team
IPL 2020 most expensive retained players list in Hindi
3- रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस)
- मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे महंगे खिलाड़ी हैं रोहित शर्मा जिनको मुंबई ने पिछले साल 15 करोड़ देकर रिटेन किया था।
- सलामी बल्लेबाज और ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक है।
- मुम्बई इंडियंस ने साल 2013, 2015 और 2017 में रोहित की कप्तानी में खिताब जीता था। यही कारण हैं कि मुंबई की टीम उन्हें हर हाल में रिटेन करना चाहती है।
Must read- आईपीएल में इन तूफानी बल्लेबाज़ों के नाम रही ऑरेंज कैप
2- महेंद्र सिंह धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स)
- महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सबसे सफल और महंगे कप्तान हैं। पिछले साल धोनी को चेन्नई की टीम ने 15 करोड़ में खरीदा था। साल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 15 करोड़ की कीमत में रिटेन किया था।
- वहीं आईपीएल 2016 और 2017 उन्होंने पुणे सुपरजायंट के लिए खेला और वहां भी उन्हें 12.5 करोड़ रूपये ही मिलते थे।
- अब 2020 में भी वो महंगे खिलाड़ी की लिस्ट में जगह बनाए हुए हैं। आईपीएल 2008 से चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे धोनी ने अब तक तीन बार चेन्नई को चैंपियन बनाया है।
IPL 2020 most expensive retained players list in Hindi
1- विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
- आईपीएल के सबसे बड़े बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2020 के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। विराट कोहली को आईपीएल 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने सबसे अधिक 17 करोड़ रुपए में रिटेन गया था।
- इससे पहले 2018 के आईपीएल में भी इन्हें 17 करोड़ रुपए में रिटेन गया।
- वहीं अगर विराट कोहली के आईपीएल रिकॉर्ड की बात की जाए तो उन्होंने 177 मैचों में 5412 रन बनाए हैं।
Must read- Virat Kohli Cricket Career Stats: 11 Years of Virat Kohli in International Cricket
Read more stories like: IPL 2020 most expensive retained players list in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।
HE is a brand