IPL 2021 mein sabse jyada run banane wale khiladi: आईपीएल 2021 में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज़ों के बारे में जानिये
IPL 2021 mein sabse jyada run banane wale khiladi – most runs in ipl 2021 list – highest run in ipl 2021 – highest run getter ipl 2021 – ipl highest score batsman 2021
चलिए आपको बताते हैं Know about the top 5 batsmen who scored the most runs in IPL 2021 के बारे में ।
आईपीएल 2021 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स को 27 रनों से हरा दिया और चौथी बार ट्रॉफी अपने नाम की। इससे पहले धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई 2010, 2011 और 2018 में ट्रॉफी जीत चुकी थी। इस आईपीएल में हमनें कई रिकॉर्ड टूटते हुए देखें। कई टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया और कई टीमों ने ख़राब प्रदर्शन किया। आईपीएल 2021 का पहला चरण भारत में और फिर कोविड के कारण दूसरा चरण यूएई में खेला गया। दोनों ही चरणों में बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ो ने अच्छा प्रदर्शन किया। चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज़्यादा 633 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। तो आज हम आपको आईपीएल ऐसे टॉप 5 बल्लेबाज़ों के बारे में बताने जा रहे है। जिनके बल्ले से इस सीज़न में सबसे ज़्यादा रन निकले है।
IPL 2021 mein sabse jyada run banane wale khiladi
ऋतुराज गायकवाड़ – Ruturaj Gaikwad
आईपीएल 2021 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ ने 16 मैचों में 136.26 के स्ट्राइक रेट के साथ 635 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की और वो आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाले सबसे युवा खिलाडी बन गए। आईपीएल 2021 में ऋतुराज ने 1 शतक और 4 अर्धशतक भी लगाए। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन राजस्थान रॉयल्स के ख़िलाफ़ आया। उस मैच में उन्होंने सिर्फ़ 60 गेंदों में नाबाद 101 रन की पारी खेली।
Must Read:Most Fours in IPL by a Team
फाफ डु प्लेसिस – Faf du Plessis
आईपीएल 2021 में सबसे ज़्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में फाफ डु प्लेसिस दूसरे नंबर पर काबिज़ है। उन्होंने फाइनल मैच में भी कोलकाता के ख़िलाफ़ 59 गेंदों में 86 रन की बेहतरीन पारी खेलकर दिखाई थी और जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का भी अवार्ड दिया गया था। डु प्लेसिस के बल्ले से आईपीएल 2021 में 16 मैचों में 138.20 के स्ट्राइक रेट के साथ 633 रन निकले और वो ऑरेंज कैप हासिल करने से ऋतुराज गायकवाड़ से सिर्फ़ 3 रन पीछे रह गए। डु प्लेसिस ने इस सीज़न में 6 अर्धशतक जड़े। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 60 गेंदों में 95 रन रहा जो उन्होंने कोलकाता के ख़िलाफ़ बनाया था।
IPL 2021 mein sabse jyada run banane wale khiladi
केएल राहुल – KL Rahul
पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल सबसे ज़्यादा रन बनाने के मामलें में तीसरे स्थान पर आते है। पंजाब किंग्स के कप्तान ने 13 मैचों में 138.80 के स्ट्राइक रेट के साथ 626 रन बनाये और उस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक भी निकले। आईपीएल 2021 में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 42 गेंदों में 98 रन चेन्नई के ख़िलाफ़ रहा।
Must Read:Checkout the Purple Cap Winner of IPL 2021
शिखर धवन – Shikhar Dhawan
दिल्ली कैपिटल्स की तरफ़ से शिखर धवन ने इस सीज़न में 16 मैच खेले और 124.62 के स्ट्राइक रेट से 587 रन बनाये। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक भी लगाए। धवन का इस सीज़न में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पंजाब किंग्स ख़िलाफ़ आया। उस मैच में उन्होंने 49 गेंदों में 92 रन बनाये। सबसे ज़्यादा रन बनाने की बात करें तो वो इस लिस्ट में चौथे नंबर पर विराजमान है।
IPL 2021 mein sabse jyada run banane wale khiladi
ग्लेन मैक्सवेल – Glenn Maxwell
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए मैक्सवेल ने 15 मैचों में 144.10 के स्ट्राइक रेट के साथ इस सीज़न में 513 रन बनाये और आईपीएल 2021 में सबसे ज़्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे और साथ ही साथ उन्होंने इस सीज़न में 6 अर्धशतक भी जड़े। और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कोलकाता नाइट राइडर्स के ख़िलाफ़ 49 गेंदों में 78 रन है।
Must Read:Most Sixes in IPL by Team in IPL History
IPL 2021 mein sabse jyada run banane wale khiladi और भी बेहतरीन खबरें पढ़ने के लिए, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।