इन 8 खिलाड़ियों ने आईपीएल में जड़े 150 से ज़्यादा छक्के
IPL most sixes player list – क्रिकेट के मैदान पर जब भी बल्लेबाज छक्के लगाता है तो पूरा स्टेडियम तालियों की आवाज़ से गूंज उठता है। दर्शकों को इससे सबसे ज़्यादा खुशी मिलती है। जल्द ही आईपीएल13 की शुरुआत होने जा रही है। इस टूर्नामेंट में भी दर्शकों को उम्मीद होगी कि वो छक्कों की बरसात देखें। तो चलिए आपको बताते हैं आईपीएल के इतिहास में अब तक किस- किस ने जड़े सबसे ज़्यादा छक्के।
ipl most sixes player list – 8 खिलाड़ियों ने आईपीएल में जड़े 150 से ज़्यादा छक्के
क्रिस गेल (326 छक्के)
- इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है क्रिस गेल का, इन्होंने अब तक आईपीएल के इतिहास में 326 छक्के जड़े हैं।
एबी डीविलियर्स (212 छक्के)
- दूसरे नंबर पर एबी डीविलियर्स काबिज हैं। इन्होंने अब तक आईपीएल में 212 छक्के लगाए हैं, जो अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धी है।
एम एस धोनी (209 छक्के)
- कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल में छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में तीसरे नंबर पर हैं। धोनी ने अब तक कुल 209 छक्के जड़े हैं। ऐसा माना जाता है कि धोनी के सामने गेंदबाजी करना किसी भी गेंदबाज के लिए बुरे सपने जैसा होता है। धोनी यार्कर गेंदों को भी हेलीकॉप्टर शॉट की मदद से स्टैंड में भेज देते हैं।
MUST READ- धोनी के ये बेस्ट रिकॉर्ड, जिन्हें शायद ही कोई क्रिकेटर तोड़ पाए
रोहित शर्मा (194 छक्के)
- रोहित शर्मा के नाम आईपीएल में कुल 194 छक्के हैं। रोहित ने अपनी टीम को कई मौकों पर आक्रामक पारियां खेल कर जीत दिलाई है। रोहित शर्मा जिस तरह की फॉर्म में खेलते हैं उन्हें देखकर ऐसा है लगता है कि आने वाले समय में वो और भी ज़्य़ादा छक्के लगाएंगे।
MUST READ – ये हैं आईपीएल इतिहास में सबसे ज़्यादा बार नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज़
सुरेश रैना (194 छक्के)
- भारत के टी20 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज सुरेश रैना ने अब तक आईपीएल में 194 छक्के लगाए हैं। रैना की बल्लेबाजी की खासियत है कि वो अपनी पारी के दौरान दमदार लंबे-लंबे छक्के लगाते हैं। रैना आईपीएल में ना सिर्फ छक्के लगाते हैं बल्कि सबसे अधिक निरंतरता के साथ रन भी बनाते हैं।
विराट कोहली (191 छक्के)
- सबसे फेवरेट विराट कोहली भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने आईपीएल की अब तक की पारियों में 191 छक्के लगाए हैं। इनकी इस दमदार पारी से दर्शक भी बहुत खुश होते हैं।
डेविड वॉर्नर (181 छक्के)
- बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का बल्ला मैदान में खूब चलता है और वो हमेशा दमदार प्रदर्शन करते हुए नज़र आते हैं। इसी दमदार प्रदर्शन के चलते डेविड वॉर्नर ने 181 छक्के जड़े हैं।
युसुफ पठान (158 छक्के)
- मध्य क्रम के विस्फोटक बल्लेबाज युसुफ पठान का नाम भी इस लिस्ट में हैं। इन्होंने अब तक के आईपीएल इतिहास में 158 छक्के जड़े हैं। पठान ने पहले आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स को विजेता बनाने में भी महत्वपू्र्ण योगदान दिया था।
MUST READ – इन गेंदबाज़ों ने T20I में हैट्रिक लेकर बनाए ये रिकॉर्ड
For more articles like ipl most sixes player list, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।