IPL winners list – इन टीमों के पास आ चुका है आईपीएल का ताज

Please follow and like us:

IPL winners list – आईपीएल का नया सीज़न आने वाला है और सारी टीमें इस साल ट्रॉफी जीतने के लिए एक दूसरे से भिड़ेंगी| तो चलिए जानते हैं पिछले सीज़नों में किन टीमों के नाम रही आईपीएल की यह ट्रॉफी|

मुंबई इंडियंस 2019

  • मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2019 का खिताब जीत लिया।
  • उन्होंने हैदराबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में चेन्नै सुपर किंग्स को 1 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया।
  • इसके साथ ही चार बार टाइटल जीतने वाली मुंबई पहली टीम बन गई।

चेन्नई सुपर किंग्स 2018

चेन्नई सुपर किंग्स 2018

  • 2018 में चेन्नई ने तीसरी बार आईपीएल में जीत का स्वाद चखा|
  • हैदराबाद की टीम ने 178 रनों का टारगेट चेन्नई के सामने रखा|
  • चेन्नई की ओर से शेन वॉटसन ने शानदार 117 रन की पारी खेली जिससे उनकी टीम आईपीएल 2018 का खिताब जीत पाई|

Must Read: आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले धुआंधार बल्लेबाज़

मुंबई इंडियंस 2017

मुंबई इंडियंस 2017

  • मुंबई इंडियंस को इस मुकाबले में पुणे से कांटे की टक्कर मिली|
  • मुंबई ने महज़ 129 रन ही बनाए थे, जिसे चेज़ करना बहुत ही आसान था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं|
  • कसी हुई गेंदबाज़ी के कारण मुंबई पुणे को 128 रन पर रोकने में कामियाब हुई और 1 रन से उन्होंने फाइनल मैच जीत लिया|

सनराइजर हैदराबाद 2016

सनराइजर हैदराबाद 2016

  • 2016 में पहली बार सनराइजर हैदराबाद आईपीएल फाइनल खेलने आई|
  • बैंगलोर के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने 208 रन बनाए| जवाब में बैंगलोर बस 200 रन ही बना पाई|
  • आखिर में 8 रनों से जीतकर सनराइजर हैदराबाद ने आईपीएल में अपनी पहली जीत दर्ज की|

मुंबई इंडियंस 2015

मुंबई इंडियंस 2015

  • 2015 के फाइनल मुकाबले में मुंबई ने शानदार 202 रनों का टारगेट चेन्नई के सामने रखा|
  • चेन्नई ने स्कोर का पीछा किया, लेकिन 20 ओवरों में वह सिर्फ 161 रन ही बना पाए|
  • चेन्नई को हराकर मुंबई दूसरी बार आईपीएल विजेता बनी|

कोलकाता नाईट राइडर्स 2014

कोलकाता नाईट राइडर्स 2012

  • किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर कोलकाता दूसरी बार आईपीएल की विजेता बनी|
  • फाइनल मुकाबले में पंजाब ने 199 रन का बड़ा स्कोर बनाया था|
  • पंजाब के स्कोर को न सिर्फ कोलकाता ने पूरा किया बल्कि 3 विकेट से मैच जीत भी लिया|

  मुंबई इंडियंस 2013

 मुंबई इंडियंस 2013

  • 2013 में मुंबई का मुकाबला एक बार फिर चेन्नई से हुआ जिसमें इस बार उनकी जीत हुई|
  • मुंबई ने महज़ 148 रन बनाए थे, लेकिन चेन्नई टारगेट पूरा नहीं कर पाई|
  • मुंबई की बॉलिंग के आगे चेन्नई बस 125 रन ही बना पाई|

Must Read: आईपीएल 2019 के सबसे महंगे टॉप 10 खिलाड़ी

कोलकाता नाईट राइडर्स 2012

कोलकाता नाईट राइडर्स 2012

  • 2012 में दो बार की विजेता चेन्नई को हराकर कोलकाता ने आईपीएल का खिताब जीता|
  • चेन्नई ने कोलकाता के सामने 190 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया|
  • कोलकाता ने बेहतरीन तरीके से रनों का पीछा करते हुए 5 विकेट से मैच जीत लिया|

चेन्नई सुपर किंग्स 2011

चेन्नई सुपर किंग्स 2011

  • 2011 में चेन्नई ने दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की|
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलते हुए चेन्नई ने 205 रन बनाए जिसमें मुरली विजय के द्वारा 95 रनों की पारी खेली गई|
  • चेन्नई के जवाब में बैंगलोर बस 147 रन ही बना पाई और मैच हार गई|

चेन्नई सुपर किंग्स 2010

चेन्नई सुपर किंग्स 2010

  • 2010 में मुंबई के खिलाफ खेलते हुए चेन्नई ने शानदार जीत पाई थी|
  • चेन्नई के 168 रनों का पीछा करते हुए मुंबई महज़ 146 रन ही बना पाई|
  • सचिन ने शानदार 48 रन बनाए थे, मगर वह मैच नहीं जिता पाए|

डेक्कन चार्जर 2009

डेक्कन चार्जर 2009

  • 2009 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और डेक्कन चार्जर के बीच कड़ी टक्कर हुई थी|
  • डेक्कन चार्जर ने 143 रन बनाए थे| वहीं बैंगलोर ने 20 ओवरों में 137 रन बनाए|
  • आखिर बॉल तक बैंगलोर जीतने की कोशिश करती रही, लेकिन आखिर में वह 6 रन से हार गए|

राजस्थान रॉयल 2008

राजस्थान रॉयल 2008

  • आईपीएल के पहले सीज़न में राजस्थान रॉयल ने सबको पछाड़ के ट्रॉफी अपने नाम की|
  • फाइनल मुकाबले में उनकी भिडंत चेन्नई से हुई| चेन्नई ने 163 रन बनाए थे|
  • राजस्थान ने स्कोर चेज़ करते हुए 3 विकेट से मैच जीत लिया|

For stories like IPL winners list and reading all the IPL match 2019 highlightsdo Subscribe to our newsletter and follow us on FacebookTwitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

The content and images used on this site are copyright protected and copyrights vests with their respective owners. We make every effort to link back to original content whenever possible. If you own rights to any of the images, and do not wish them to appear here, please contact us and they will be promptly removed. Usage of content and images on this website is intended to promote our works and no endorsement of the artist shall be implied. Read more detailed ​​disclaimer
Copyright © 2022 Tentaran.com. All rights reserved.
× How can I help you?