Jaipur mein ghumne ki jagah kaun si hai – पिंक सिटी जयपुर में घूमने आए हैं, तो यहां ज़रूर जाएं
Jaipur mein ghumne ki jagah kaun si hai – पिंक सिटी के नाम से फेमस जयपुर राजस्थान की राजधानी है और एक प्रमुख पर्यटन शहर है। जयपुर अपने शानदार किले, इमारतों और महलों आदि के लिए दुनिया भर में जाना-जाता है। ये छुट्टियां बिताने के लिए सबसे अच्छी जगह है। यहां कई ऐसे पर्यटक स्थल हैं जहां आप अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ जाकर एंजॉय कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं जयपुर में घूमने के लिए कौन – कौन से पर्यटक स्थल हैं।
Jaipur mein ghumne ki jagah kaun si hai – जयपुर में घूमने वाली फेमस जगह – Jaipur Tourist Places
हवा महल (Hawa Mahal)
- हवा महल को महाराजा सवाई सिंह द्वारा बनवाया गया था। यह महल अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है। सवाई सिंह ने इस महल को अपनी महारानियों के लिए बनवाया था।
- इस महल को राजपूत, हिन्दू व इस्लामिक वास्तुकला द्वारा बनवाया गया है। इसमें 953 झरोखे हैं जिसमें से आप आस-पास के खूबसूरत नजा़रों को बखूबी देख पाएंगे।
- यह महल जयपुर की पहचान है। इस महल को इस तरह से बनवाया गया है कि आप अंदर से बाहर तो देख सकते हैं, लेकिन बाहर से अंदर नहीं देख सकते।
places to visit in jaipur in hindi
सिटी पैलेस (City Palace)
- अगर आप फ़ोटोग्राफ़ी का शौक रखते हैं तो आपको एक बार यहां ज़रुर आना चाहिए। यहां आपको जयपुर का इतिहास और वास्तुकला देखने को मिलेगी। ये मुगल शैलियों की एक मिश्रित रचना है।
- शहर के बीचों – बीच बने इस खूबसूरत परिसर में आपको महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय का संग्रहालय देखने को मिलेगा। इसके अलावा महल परिसर में कई इमारतें, गैलरी, विभिन्न आंगन, रेस्तरां और संग्रहालय ट्रस्ट का कार्यालय भी देखने को मिलेगा।
- जिन परिवारों ने पीढ़ी दर पीढ़ी यहां के राजाओं की सेवा और देख रेख की है वे लोग गाइड के रूप में यहां कार्य करते हैं।
Must read: नवंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगह
jaipur places to visit – Jaipur mein ghumne ki jagah kaun si hai
जयगढ़ किला (Jaigarh Fort)
- जयगढ़ किले को विजय किले के नाम से भी जाना जाता है। यह जयपुर के फेमस पर्यटन स्थलों में से एक है जो शहर से मात्र 15 किमी. की दूरी पर स्थित है।
- इस किले में दो एंट्री गेट हैं जिन्हे दूंगर दरवाज़ा और अवानी दरवाज़ा कहा जाता है। ये दक्षिण और पूर्व दिशाओं पर बने हुए हैं।
- सेना की सेवा के उदेश्य से इस किले का निर्माण करवाया गया था। किले के शीर्ष पर एक बहुत ही विशाल और बड़ी तोप रखी गई है जिसे जयवैन कहा जाता है। इस तोप का वज़न 50 टन बताया जाता है।
- यहाँ आपको राजपूत महाराजाओं के प्राचीन हथियार भी देखने को मिेलेंगे। अगर आप हथियार देखने के लिए शौकीन हैं तो आपको एक बार यहां घूमने ज़रुर आना चाहिए।
Best Places to Visit in Jaipur – Jaipur mein ghumne ki jagah kaun si hai
Must read: राजस्थान की शान हैं ये किले, हर किसी का है अपना अलग इतिहास
अल्बर्ट हॉल म्यूज़ियम (Albert Hall Museum)
- ये म्यूज़ियम वेल्स के राजकुमार अल्बर्ट एडवर्ड के नाम पर बना है। इस संग्रहालय में आपको बहुत-सी अद्भुत चीज़ें देखने को मिलेंगी।
- यहां भारत के अलग-अलग भागों की चित्र कला देखने को मिलेगी। यह भारत की संस्कृति और कला के बारे में जानने का सबसे प्राचीन स्थान है, इसी के चलते इसका एक अलग महत्व है।
- यहां मिस्र की ममी भी रखी गई है जो लोगों के बीच काफी चर्चा में है।
jaipur mein ghumne wali jagah – Jaipur mein ghumne ki jagah kaun si hai
जंतर मंतर (Jantar Mantar)
- महाराजा सवाई जय सिंह द्वारा इसे बनाया गया था। इस स्थल को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर भी घोषित किया गया है।
- जंतर मंतर को खगोलीय घटनाओं की भविष्यवाणी करने और ज्योतिषीय के लिए बनाया गया था। इस वेधशाला में 14 प्रमुख यन्त्र हैं जो समय मापने, किसी तारे की गति और स्थिति जानने, ग्रहण की भविष्यवाणी करने, सौर मण्डल के ग्रहों को जानने आदि में सहायक हैं।
- यहां रामयंत्र है जो सबसे प्रभावशाली है जिसका उपयोग ऊंचाई नापने के लिए किया जाता है।
Must read: राजस्थान के इन नेशनल पार्क में ले जंगल सफारी का मज़ा
Read more stories like; Jaipur mein ghumne ki jagah kaun si hai, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।