Jalne ke daag mitane ke gharelu upay – त्वचा पर हैं जले के निशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
Jalne ke daag mitane ke gharelu upay – आपने अक्सर देखा होगा कि लोग किचन में काम करते वक़्त या किसी न किसी लापरवाही के कारण जलने या कटने जैसे हादसों का शिकार हो जाते हैं। जलने का निशान जल्दी से त्वचा से हटता नहीं है और ये दाग देखने में बहुत गंदा लगता है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे जिनसे आप जलने के दाग को आसानी से मिटा सकते हैं।
Jalne ke daag mitane ke gharelu upay – जलने के दाग मिटाने के घरेलू उपाय
जलने के प्रकार – Types of Burns
फर्स्ट डिग्री बर्न (First Degree Burn)
- इस तरह के केस में केवल त्वचा की बाहरी परत ही जलती है जिससे रैशेज और लालीपन हो जाता है।
- कई बार जली हुई त्वचा के आस-पास सूजन और दर्द की परेशानी भी होती है।
सेकंड डिग्री बर्न (Second Degree Burn)
- इस प्रकार के बर्न में जली हुई त्वचा पर फफोले पड़ जाते हैं।
थर्ड डिग्री बर्न (Third Degree Burn)
- यह बाकी दो प्रकार से थोड़ा ज़्यादा खतरनाक माना जाता है।
- इस तरह के बर्न में त्वचा अंदर तक जल जाती है।
- कई बार त्वचा सफेद या काली हो जाती है। इस वजह से त्वचा सुन्न भी पड़ सकती है।
Jalne ke daag mitane ke gharelu upay
Must read: जानिए हल्दी दूध के फायदे और नुकसान
जलने के दाग मिटाने के घरेलू उपाय – Home Remedies for Burns in Hindi
नारियल तेल (coconut oil)
- नारियल तेल एक हीलिंग एजेंट के रूप में काम करता है।
- किसी भी तरह के जलने के दाग को मिटाने के लिए हमेशा से ही नारियल तेल एक रामबाण इलाज है।
- यह घाव को संक्रमण से बचा कर उसे जल्दी भरने का काम करता है।
- इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो नयी त्वचा के लिए सहायक माने जाते हैं।
- दिन में तीन से चार बार जली हुई जगह पर उंगलियों की मद्द से नारियल तेल लगाएं। ऐसा करने से आपको जल्दी राहत मिलेगी।
टी बैग (tea bag)
- चाय में टैनिन एसिड पाया जाता है जो जलने पर घरेलू उपाय की तरह उपयोग किया जा सकता है।
- टी बैग को ठंडा करके जली हुई जगह पर आधा घंटा रखने से जलने के निशान भरने लगते हैं।
- आप चाहें तो उसे बैंडेज की मद्द से हल्का बाँधकर भी रख सकते हैं।
- नियमित ऐसा करने से जलन भी कम होती है।
- इसके अलावा यह आपको संक्रमण से बचाने में मद्द करता है।
Jalne ke daag mitane ke gharelu upay
Must read: इन घरेलू उपायों से अपनी फटी एड़ियों को कहें बाय-बाय
घी और शहद (ghee and honey)
- घी और शहद को गर्म कर लें और हल्का ठंडा करके उंगली की मद्द से जली हुई त्वचा पर अप्लाई करें।
- उसके बाद 10 से 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
- शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो घाव पर संक्रमण पैदा होने से रोकने में मद्द करते हैं।
- वही घी में हीलिंग गुण पाए जाते हैं जो त्वचा की चमक बढ़ाने के साथ-साथ दर्द खत्म करते हैं और दाग मिटाने में सहायक माने जाते हैं।
- मगर इस बात का ख़ास ख्याल रखें कि घी और शहद लगाने से पहले आप जली हुई त्वचा को सूती कपड़े और साफ़ पानी से हल्का सा पोंछ लें।
- इसके अलावा जलने के दाग मिटाने के लिए इन उपायों को अपनाने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।
Jalne ke daag mitane ke gharelu upay
Must read: महिलाए अपने खाने में शामिल करे ये चीज़े होगा बहुत फायदा
एलोवेरा (Alovera)
- एलोवेरा स्किन और बालों के लिए बहुत कारगर माना जाता है।
- ठीक वैसे ही यह जलने के दाग को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
- जली हुई त्वचा को जल्दी ठीक करने के लिए एलोवेरा जेल लगाएं।
- इसमें पाए जाने वाले एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण घाव को जल्दी भर देते हैं।
- इसके अलावा एलोवेरा लगाने से रैशेज औ दाग ठीक हो जाते हैं।
Must read: इन हर्बल चाय में छिपा है सेहत का खज़ाना
Read more stories like; Jalne ke daag mitane ke gharelu upay, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।