राजस्थान बूंदी में कहां घूमें – बूंदी पर्यटन स्थल
Janiye bundi mein kahan ghumein – कोटा से 36 किलोमीटर दूर एक छोटा सा शहर है बूंदी| बूंदी की खासियत है कि इतने सालों बाद भी इस शहर में इसके इतिहास की झलक मिलती है| ये शहर अपने पहाड़ों, झीलों, बाज़ार और मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है|
बूंदी पैलेस
- ब्रिटिश राइटर रुडयार्ड किपलिंग ने जब इस पैलेस को देखा तो कहा कि ‘इसे पिशाचों ने बनाया है इंसानों ने नहीं’|
- ये पैलेस रावल राजा रतन सिंह के राज में बनाया गया था। उसके बाद 1948 तक शाही परिवारों द्वारा इसे इस्तेमाल किया गया|
ये भी पढ़े: लैंसडाउन में घूमने का लुफ्त उठाना है, तो जाइये इन जगहों पर
तारागढ़ किला
- तारागढ़ किले को ‘स्टार फोर्ट’ के नाम से भी जाना जाता है| ये बूंदी में बने सबसे बढ़िया स्ट्रक्चर्स में से एक है|
- तारागढ़ किले में तीन दरवाज़े हैं, लक्ष्मी पोल, फूटा दरवाज़ा और गागुड़ी का फाटक|
- फोटोग्राफी लवर्स के लिए ये किला बहुत खास है क्योंकि यहाँ से पूरे बूंदी शहर का दिलकश नाज़ारा दिखाई देता है|
चौरासी खंभों की छतरी
- हिस्ट्री और आर्किटेक्चर लवर्स के लिए ये बूंदी की सबसे बेस्ट जगह है|
- इस छतरी को ‘म्यूज़िक महारानी की छतरी’ के नाम से भी जाना जाता है|
- 1683 में राव राजा अनिरुद्ध ने ये अपनी दाई ‘देवा’ के लिए बनवाया था|
नवल सागर लेक
- नवल सागर लेक बूंदी में घूमने वाली सबसे महत्वपूर्ण जगहों में गिनी जाती है|
- ये लेक चारों ओर से बावली से घिरी हुई है और इसके बीचों–बीच एक मंदिर स्थित है|
- इस लेक की सबसे बड़ी खासियत है कि इसके पानी में शहर का परछाईं दिखाई देती है|
ये भी पढ़े: जानिए हर की पौड़ी से जुड़े कुछ फैक्ट्स
मोती महल
- बूंदी शहर के सबसे खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस में से एक है मोती महल|
- यहाँ से दिखाई देते हैं सुंदर अरावली पर्वत और नवल सागर लेक|
- महल का इंटीरियर बहुत ही खूबसूरत है और इसमें राजस्थानी कल्चर की झलक दिखाई देती है|
For more stories like bundi mein kahan ghumein, do subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter, Instagram and Google+
For more updates, do Subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter and Google+