June Rashifal 2022 in hindi – कर्क, मीन और कन्या राशि वाले जून में भूलकर भी न करें ये काम, जानें बाकी राशियों का हाल
June Rashifal 2022 in hindi – किसी भी माह की शुरुआत होते ही हम सभी के मन में अपने भविष्य को लेकर बहुत सी आशाएं होती हैं। हम सभी अपने भविष्यफल या राशिफल के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं ताकि उसी के अनुसार ही आगे की तैयारी की जा सके। आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं प्रत्येक राशि के अनुसार जून माह 2022 का मासिक राशिफल।
June Rashifal 2022 in hindi – Monthly horoscope 2022
मेष – Mesh Rashifal June 2022 in Hindi – Mesh Masik Rashifal June 2022
पारिवारिक दृष्टि से
- इस माह आपको अपने परिवार वालों का भरपूर साथ मिलेगा, लेकिन आपकी अपने पिता से कुछ बातों को लेकर अनबन हो सकती है।
- आपकी माता का स्वास्थ्य थोड़ा खराब रह सकता है, यदि वे पहले से ही बीमार रहती हैं तो डॉक्टर के संपर्क में रहें।
सेहत की दृष्टि से
- कभी आप एकदम स्वस्थ महसूस करेंगे तो अगले ही दिन कोई बीमारी हो सकती है, छोटी-मोटी बीमारी आपको परेशान कर सकती है।
- मानसिक रूप से भी मन बेचैन रहेंगे, ऐसे में क्रोध करने से बचें तथा किसी से वाद-विवाद न करें।
शिक्षा व करियर की दृष्टि से
- स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ज़्यादा ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है, अन्यथा मन चाहे परिणाम नहीं मिलेंगे।
- सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आगे के लिए रणनीति बनानी चाहिये।
व्यापार व नौकरी की दृष्टि से
- व्यापारियों का मन इस माह एक जगह नहीं टिकेगा, आपको कुछ घाटा होने के संकेत हैं।
- नौकरी कर रहे लोगों को इस माह अपने वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
वृषभ – Vrishabh Rashifal June 2022 in Hindi- Vrishabh Masik Rashifal June 2022
पारिवारिक दृष्टि से
- यह माह आपके परिवार के लिए उत्तम रहेगा, इस दौरान घर के सदस्यों के प्रति आपका विश्वास बढ़ेगा।
- घर में कोई धार्मिक आयोजन होने की भी संभावना है, इसलिये सबका मन उसमें लगा रहेगा।
सेहत की दृष्टि से
- शारीरिक रूप से कोई समस्या नहीं होगी तथा पूरा महीना आराम से व्यतीत होगा।
- मानसिक रूप से भी कोई समस्या नहीं होगी तथा मन पहले की भांति खिला-खिला रहेगा।
शिक्षा व करियर की दृष्टि से
- स्कूली छात्रों के लिए यह माह उत्तम रहने की संभावना है, उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को थोड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।
- जो सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इस माह नए अवसर मिल सकते हैं।
व्यापार व नौकरी की दृष्टि से
- आपको अपने व्यापार में घाटा हो सकता है, आपका भाग्य आपके लिए शुभ संकेत नहीं दे रहा है।
- सरकारी अधिकारी भी अपने काम से खुश नहीं होंगे व उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
Must read: शिक्षा, व्यापार, स्वास्थ्य और परिवार की दृष्टी से कैसा रहेगा 2022,पढ़ें वार्षिक राशिफल
June Rashifal 2022 in hindi
मिथुन – Mithun Rashifal June 2022 in Hindi- Mithun Masik Rashifal June 2022
पारिवारिक दृष्टि से
- यह माह आपके परिवार में कुछ मतभेद लेकर आ सकता है, पारिवारिक माहौल थोड़ा अशांत रहेगा।
- आपके भाई-बहन किसी बात को लेकर चिंता में रह सकते हैं, उनकी समस्या को सुलझाने का प्रयत्न करें।
सेहत की दृष्टि से
- स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा, आप शारीरिक रूप से कमज़ोर महसूस करेंगे।
- सुबह जल्दी उठकर सैर पर जाएंगे तो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शिक्षा व करियर की दृष्टि से
- उच्च शिक्षा जैसे पत्रकारिता, मैनेजमेंट व डिजिटल मार्केटिंग वालो को लाभ मिलेगा।
- प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपने सहपाठियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा।
व्यापार व नौकरी की दृष्टि से
- व्यापारियों को कई क्षेत्रों से लाभ मिलने की संभावना है।
- जॉब कर रहे लोगों को इस माह यात्रा करनी पड़ सकती है।
कर्क – Kark Rashifal June 2022 in Hindi- Kark Masik Rashifal June 2022
पारिवारिक दृष्टि से
- परिवार के सभी लोग किसी विशेष कार्यक्रम में व्यस्त रह सकते हैं, आपके पिता का स्वास्थ्य खराब रहने की आशंका है।
- माह के अंत तक घर में किसी सदस्य के विवाह का योग भी बन सकता है।
सेहत की दृष्टि से
- मानसिक रूप से आप पूर्णतया स्वस्थ रहेंगे लेकिन शारीरिक रूप से कमज़ोरी का अनुभव कर सकते हैं।
- घर से बाहर निकलते समय पानी लेकर निकले अन्यथा डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
शिक्षा व करियर की दृष्टि से
- स्कूल में पढ़ रहे छात्रों का समय पढ़ाई में कम व आलस में ज़्यादा बीतेगा।
- प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को किसी क्षेत्र में काम करने का अवसर मिल सकता है।
व्यापार व नौकरी की दृष्टि से
- आर्थिक दृष्टि से यह माह आपके लिए थोड़ा कष्टदायक रहेगा, मनचाहे परिणाम नहीं मिलेंगे।
- सरकारी अधिकारियों के लिए यह माह ज़्यादा काम लेकर आएगा, आप धैर्य व संयम से काम लें।
Must read: मीन राशि के जातकों की लाइफ में क्या परिवर्तन लाएगा
June Rashifal 2022 in hindi
सिंह – Singh Rashifal June 2022 in Hindi- Singh Masik Rashifal June 2022
पारिवारिक दृष्टि से
- परिवार में ढेरों खुशियाँ आने की संभावना है, खुश-खबरी की ये बात पहले से बाहर न बतायें।
- आपका अपने मित्रों के साथ संबंध भी मज़बूत होगा व उनसे आपको कई क्षेत्रों में सहायता भी मिलेगी।
सेहत की दृष्टि से
- इस माह आपको सिर दर्द की समस्या रहेगी, आपको गर्मी और लू भी लग सकती है।
- यदि आप कोई शारीरिक खेल खेलते हैं तो उसमें सावधानी बरतें, चोट लग सकती है।
शिक्षा व करियर की दृष्टि से
- स्कूली छात्रों का पढ़ाई का बोझ कम होगा तथा वे अपना समय खेलकूद में ज़्यादा लगाएंगे।
- प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों को कुछ बेचैनी रह सकती है व भविष्य को लेकर उनके मन में शंका बनी रहेगी।
व्यापार व नौकरी की दृष्टि से
- व्यापारियों के लिए यह माह सामान्य रहेगा, कुछ क्षेत्रों में घाटा होने की आशंका है, लेकिन कुल मिलाकर आप लाभ में ही रहेंगे।
- सरकारी अधिकारी इस माह अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें व काम करते समय सभी सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें।
कन्या– Kanya Rashifal June 2022 in Hindi- Kanya Masik Rashifal June 2022
पारिवारिक दृष्टि से
- परिवार में किसी के विवाह का योग बन रहा है, लड़ाई-झगड़ा हो सकता है ज़्यादा लोगों को बुलाने से बचें।
- घर के किसी सदस्य का आपसे मतभेद हो सकता है, इसलिये ऐसे समय में अपनों से बड़ों का परामर्श लें व तभी कोई काम करें।
सेहत की दृष्टि से
- शारीरिक स्वास्थ्य सही रहेगा, लेकिन मानसिक रूप से किसी बात की चिंता आपको सताती रहेगी।
- यदि आप अस्थमा की बीमारी से जूझ रहे हैं तो इस माह अपना विशेष ध्यान रखें।
शिक्षा व करियर की दृष्टि से
- स्कूली छात्रों को इस माह अपने अध्यापकों से किसी बात को लेकर डांट सुननी पड़ सकती है।
- प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस माह अपने सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।
व्यापार व नौकरी की दृष्टि से
- पिछले कुछ महीनों में आपको जो भी घाटा हुआ है, वह इस माह लाभ में बदल जायेगा।
- सरकारी अधिकारी अपने शहर से दूर काम पर जा सकते हैं या उनका स्थानांतरण भी हो सकता है।
Must Read:जानिए कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2022
June Rashifal 2022 in hindi
तुला– Tula Rashifal June 2022 in Hindi- Tula Masik Rashifal June 2022
पारिवारिक दृष्टि से
- आपको या आपके परिवार में किसी सदस्य को कोई गंभीर बीमारी हो सकती है, इसलिये पहले से ही पूरी सावधानी बरतें।
- किसी भी प्रकार के अपशकुन और बीमारी से बचने के लिए प्रतिदिन पौष्टिक आहार लें, जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पहले की तुलना में अधिक मज़बूत हो।
सेहत की दृष्टि से
- पेट से संबंधित कोई समस्या हो सकती है जिससे आप बेचैन रहेंगे, तला-भुना खाने से बचें।
- मानसिक रूप से आप एक दम स्वस्थ रहेंगे व कोई चिंता नहीं होगी, मन में अच्छे विचार आएंगे।
शिक्षा व करियर की दृष्टि से
- विद्यार्थियों को मनचाहा परिणाम पाने के लिए मेहनत करने की आवश्यकता होगी, धैर्य से काम लें।
- प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा, वे अपने लिए नए क्षेत्रों को खोजेंगे।
व्यापार व नौकरी की दृष्टि से
- कार्यक्षेत्र में सफलता हाथ लगेगी, व्यापार के फलने-फूलने के आसार हैं।
- सरकारी अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र में प्रोत्साहन मिलेगा व प्रमोशन मिलने की भी प्रबल संभावना है।
वृश्चिक – Vrishchik Rashifal June 2022 in Hindi- Vrishchik Masik Rashifal June 2022
पारिवारिक दृष्टि से
- परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, इसलिये अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें।
- बच्चों के भविष्य को लेकर अधिक चिंता न करें व बिना कारण उन पर क्रोध करने से बचें।
सेहत की दृष्टि से
- यदि आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं जैसे कि कैंसर, एड्स इत्यादि तो माह के मध्य में अचानक से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
- काम का बोझ अधिक रहने के कारण मन परेशान रह सकता है, किसी बड़े या सीनियर का परामर्श लें।
शिक्षा व करियर की दृष्टि से
- छात्रों को उचित मार्गदर्शन से सफलता मिलेगी, अपने माता-पिता के परामर्श को ध्यान से सुनें।
- प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को असफलता हाथ लगेगी, मन बेचैन रहेगा, धैर्य रखें।
व्यापार व नौकरी की दृष्टि से
- व्यापारियों को लाभ मिलने की प्रबल संभावना है व कई नए समझौते हो सकते हैं, गलत समझौतों से बचें।
- सरकारी अधिकारियों को काम से किसी अन्य शहर में जाना पड़ सकता है।
धनु– Dhanu Rashifal June 2022 in Hindi- Dhanu Masik Rashifal June 2022
पारिवारिक दृष्टि से
- परिवार में कोई नई खुशी आ सकती है, जिससे सभी का मन प्रसन्न रहेगा।
- भाई-बहन का भरपूर साथ आपको मिलेगा तथा उनके द्वारा आपकी सहायता की जायेगी।
सेहत की दृष्टि से
- आपके साथ कुछ अनहोनी घटित हो सकती है, शनि आपके ऊपर भारी है, पूजा-पाठ और लोगों की मद्द करते रहें।
- मानसिक स्वास्थय ठीक रहेगा, माह के मध्य में नींद कम आने की समस्या हो सकती है।
शिक्षा व करियर की दृष्टि से
- उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र अपने पिता की बातों को ध्यान से सुनें, भविष्य में यह आपके लिए सहायक होंगी।
- प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों को कई अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन अनदेखी के कारण वह आपके हाथ से निकल भी सकते हैं, इसलिये अवसरों का ध्यान रखें।
व्यापार व नौकरी की दृष्टि से
- व्यापारिक दृष्टि से आपको लाभ मिलेगा, लेकिन उसके साथ-साथ नए शत्रु भी बन सकते हैं।
- सरकारी अधिकारियों को इस माह ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नही है, आपके लिए सब पहले जैसा सामान्य रहेगा।
June Rashifal 2022 in hindi
मकर– Makar Rashifal June 2022 in Hindi- Makar Masik Rashifal June 2022
पारिवारिक दृष्टि से
- अपने भाई-बहनों के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी, तो वहीं परिवार में किसी सदस्य के साथ प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा भी हो सकता है।
- यदि आपने धैर्य से काम नहीं लिया तो बात कोर्ट-कचहरी तक भी जा सकती है।
सेहत की दृष्टि से
- आपका स्वास्थ्य तो ठीक रहेगा लेकिन बच्चों का स्वास्थ्य खराब होने की आशंका आपको लगी रहेगी।
- काम का बोझ होने के कारण भी आप सभी कामों को अच्छे से निपटा लेंगे।
शिक्षा व करियर की दृष्टि से
- छात्रों को और कड़ी मेहनत करनी होगी, अन्यथा परिणाम उनके अनुसार नहीं आयेंगे व निराशा हाथ लगेगी।
- प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों को इस माह कुछ नया सीखने की प्रेरणा मिलेगी, जो भविष्य में उनके काम आएगी।
व्यापार व नौकरी की दृष्टि से
- धन संबंधी घाटा होने की संभावना हैं, इस दौरान आपके शत्रु आपकी हानि कर सकते हैं।
- नौकरी कर रहे लोगों को इस माह कोई आशंका घेरे रहेगी व उनका मन काम में नही लगेगा।
कुम्भ – Kumbh Rashifal June 2022 in Hindi- Kumbh Masik Rashifal June 2022
पारिवारिक दृष्टि से
- परिवार के सदस्यों के बीच झगड़ा होने की संभावना है, सोच-समझ कर ही कोई काम करें, वाणी मधुर रखें।
- घर की बातों को बाहर कहने से बचें, क्योंकि इससे स्थिति और ज़्यादा बिगड़ सकती है।
सेहत की दृष्टि से
- शारीरिक रूप से कोई समस्या नहीं होगी, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य खराब रहने की संभावना है।
- यदि आपको बीपी की समस्या रहती है तो इस माह खाने में कोई ऐसी चीज़ ना लें जिससे आपका बीपी घट या बढ़ जाए, सावधानी बरतें।
शिक्षा व करियर की दृष्टि से
- छात्रों का अपनी पढ़ाई पर ध्यान कम लगेगा तथा वे टीवी-कंप्यूटर इत्यादि में खोये रहेंगे।
- उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र व सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की रूचि किसी नए विषय की ओर बढ़ेगी।
व्यापार व नौकरी की दृष्टि से
- आपको अपने व्यापार से लाभ मिलने की प्रबल संभावना है, अपने लाभ की बात सार्वजानिक करने से बचें।
- नौकरी कर रहे लोगों के लिए आर्थिक उन्नति के संकेत हैं, उन्हें अपने ऑफिस में कोई बड़ा पद मिल सकता है।
Must Read:पढ़ें कुंभ वार्षिक राशिफल 2022
मीन – Meen Rashifal June 2022 in Hindi- Meen Masik Rashifal June 2022
पारिवारिक दृष्टि से
- घर में कोई धार्मिक आयोजन होने की संभावना है, जिससे सभी का मन उस ओर लगा रहेगा।
- घर में सभी के साथ मित्रता का भाव बना रहेगा व माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।
सेहत की दृष्टि से
- स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह आपके लिए उत्तम रहेगा, तथा आप पहले से ज़्यादा तरोताज़ा महसूस करेंगे।
- शुगर के रोगी हैं तो थोड़ा ध्यान रखें, माह के तीसरे सप्ताह में शुगर का लेवल थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन कोई समस्या नहीं होगी।
शिक्षा व करियर की दृष्टि से
- स्कूली विद्यार्थियों को इस माह अपने अध्यापकों से प्रशंसा मिलेगी व मनचाहे परिणाम मिलेंगे।
- जो विद्यार्थी सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए भी यह माह शुभ संकेत लेकर आया है।
व्यापार व नौकरी की दृष्टि से
- आर्थिक रूप से आप और ज़्यादा संपन्न होंगे, कई महत्वपूर्ण व्यक्तियों से आपकी भेंट संभव है।
- जॉब करते हैं तो आपको अपनी जॉब चले जाने की चिंता सताती रहेगी, इस कारण आप नए अवसरों की तलाश में रहेंगे।
June Rashifal 2022 in hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें
Disclaimer :
The astrology predictions are the opinion of one person based on his or her training and experience in Astrology. Another Astrologer’s opinion on any particular point might differ. The predictions should not be used as a substitute for advice, programs, or treatment that you would normally receive from a licensed professional, such as a lawyer, doctor, psychiatrist, etc. Tentaran.com/ ICE Digitals Private Limited makes no warranties or representations regarding the accuracy or significance of any aspect of the Astrological predictions and cannot be held responsible for any interpretation or use that may be made of it.