Kaccha Soot ke Upay in Hindi – जीवन में आने वाली बाधाएं होंगी दूर, करें कच्चे सूत से जुड़े यह बेहतरीन उपाय
Kaccha soot ke upay in hindi – जीवन के इस सफर में व्यक्ति को कहीं खुशियां मिलती हैं, तो कहीं मुश्किलें लेकिन अपने जीवन में आने वाली बाधाओं से अक्सर व्यक्ति कमज़ोर पड़ जाता है। सफलता के मार्ग में आने वाली बाधाओं को दूर करने की बजाय कुछ लोग उनसे पीछे हटने लगते हैं। ज्योतिष शास्त्र ऐसे व्यक्तियो का मार्गदर्शन करता है। ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिनके माध्यम से आप अपने जीवन की बाधाओं को पार कर सकते हैं। इन उपायों में कच्चे सूत के उपायों का भी काफी प्रयोग किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में कच्चे सूत को बेहद पवित्र माना जाता है। कच्चे सूत को जीवन की बाधाओं को दूर करने में प्रयोग करने के साथ ही मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। अतः यदि आप भी अपने जीवन की कठिनाईयों को दूर करना चाहते हैं तो आज हम आपको ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कच्चे सूत से जुड़े कुछ बेहतरीन उपाय बताएंगे।
Kaccha soot ke upay in hindi
बिगड़े काम बनाने के लिए करिए सूत का उपाय
अगर आपके काम में रुकावट आ रही है, तो बुधवार के दिन गणपति की वंदना करें और फिर एक कच्चा सूत लेकर उसमें सात गांठ लगा लें। इसे गणपति के चरणों में अर्पित करें। इसके साथ ही अपने काम और मनोकामना को दोहरा दें। उसके बाद अगले दिन इस कच्चे सूत को अपने पर्स में रख लें। इसके बाद गणपति के सम्मुख अपनी मनोकामना या प्रार्थना कहें इससे गणपति की कृपा से बिगड़े काम बनने लगते हैं और गणपति की कृपा से भक्त को सफलता मिलती है।
कच्चे सूत का उपाय बिजनेस में लाभ के लिए
जिन लोगों को काफी कोशिश करने के बाद भी बिजनेस में मनचाहा फल नहीं मिल पा रहा है, वे लोग कच्चे सूत को केसरी रंग में रंगकर अपने कार्यस्थल पर रख दें। इससे आपको जल्द ही शुभ परिणाम मिलने लगेंगे। इसके साथ ही इस उपाय को करने से कमाई के नए स्रोत भी खुलेंगे। ऐसा करने से व्यापार में उन्नति के योग भी बनने लगते हैं।
Must Read: अगर आपको भी लगी है किसी की बुरी नज़र, तो तुरंत कीजिए यह आसान उपाय
Kaccha soot ke upay in hindi
साढ़ेसाती से परेशान हैं तो कच्चा सूत से करें यह उपाय…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के चारों ओर शनि देव के एकाक्षरी मंत्र का जप करते हुए 7 बार कच्चा सूत लपेट कर इस दौरान एकाक्षरी मंत्र – ‘ऊँ शं शनैश्चाराय नमः का जप करते रहें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से कुंडली में शनि ग्रह को मज़बूती मिलती है और शनि की साढ़ेसाती का दुष्प्रभाव भी कम किया जा सकता है।
Must Read: कैसे बचाएं अपने घर को लोगों की बुरी नज़र से, जानिए उपाय
Must Read: क्या होती है शनि की साढ़े साती, जानें इसके उपाय और लक्षण
Kaccha soot ke upay in hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।