Kailash Mandir Maharashtra – वास्तुकला का अदभुत नमूना है शिव का ये कैलास मंदिर
Kailash Mandir Maharashtra – शिव की महिमा का बखान हर कोई करता है। शिव मंदिरों में दर्शन मात्र से सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। भगवान शिव के भारत में कई ऐसे मंदिर हैं जो अलग-अलग खूबसूरती और रहस्यों से भरे हुए हैं। आज हम आपको महाराष्ट्र के कैलास मंदिर के बारे बताएंगे जो अपनी भव्य सुंदरता और अनोखे इतिहास के लिए जाना जाता है।
Kailash Mandir Maharashtra – महाराष्ट्र का कैलास मंदिर
कहाँ स्थित है कैलास मंदिर?
- महाराष्ट्र के एलोरा (जिला औरंगाबाद) में स्थित कैलास मंदिर वास्तुकला का अद्भुत नमूना दर्शाता है।
- विशालकाय चट्टानों को काटकर इस मंदिर का निर्माण करवाया गया है। सातवीं सदी में बने इस मंदिर को बेहद अलग और अनोखे ढंग से बनाने के कारण आज भी इतिहासकार इस बात को जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर उस समय कैसे इसका निर्माण किया गया होगा।
Must Read: Famous Shiva Temples in Himachal Pradesh
एलोरा में कितने प्रकार की गुफ़ाएं हैं?
- महायानी बौद्ध गुफ़ाएं
- पौराणिक हिंदू गुफ़ाएं
- दिगंबर जैन गुफ़ाएं
(इन गुफ़ाओं में केवल एक गुफ़ा 12 मंज़िली है, जिसे ‘कैलाश मंदिर’ कहा जाता है।)
Kailash Mandir Maharashtra
Must read: शिव की महिमा का बखान करते हैं विदेशों में बने ये भोलेनाथ के मंदिर
मंदिर की नक्काशी और बनावट
- आमतौर पर देखा गया है कि किसी भी मंदिर के निर्माण के समय पत्थरों के ऊपर पत्थर का जमाव किया जाता है।
- मगर कैलास मंदिर की ख़ास बात है कि इसे ऊपर से नीचे की तरफ बनाया गया है। जबकि कोई भी इमारत नीचे से बनाई जाती है।
- अगर मंदिर, में बने खम्बों की नक्काशी की बात करें तो पत्थर काट-काट कर खोखला करके इसे बनाया गया है।
MUST READ – दरिद्रता और दुख का नाश करता है दारिद्रयदहन शिवस्तोत्रम्
मंदिर में क्या-क्या देख सकते हैं? – Kailash Mandir Maharashtra
- मंदिर की सुंदरता के अलावा आपको यहाँ बारिश के पानी को संचित करने का सिस्टम, मंदिर टावर और कई तरह के पुल, महीन डिज़ाइन से बने खूबसूरत छज्जे और बारीकी से बनाए गए अंडरग्राउंड रास्ते देखने को मिलेंगे।
- हैरानी वाली बात यह है कि ये सब कुछ पत्थरों को काटकर बनाया गया है।
Must read: जानें कैसे पांडवों द्वारा किया गया शिव के सबसे ऊंचे मंदिर तुंगनाथ का निर्माण
कितना समय लगा इसे बनाने में? – Kailash Mandir Maharashtra
- उस समय यह मंदिर 18 साल में बन कर तैयार हो गया था।
Must Read – शिव चालीसा का पाठ करने से मिलेगी भोलेनाथ की अपार कृपा, दूर होंगे सारे दुख
मंदिर से जुड़ी अन्य रोचक बातें – kailash mandir ke rochak tathya
- इस मंदिर को राष्ट्रकुल राजा कृष्ण प्रथम ने (756-773ई।) के दौरान बनवाया था। मंदिर के निर्माण के पीछे किस तरह की प्लानिंग और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, इस बात का कोई उल्लेख नहीं मिलता है।
- मंदिर की दीवारों पर किस भाषा का इस्तेमाल हुआ है इसे कोई नहीं जानता है।
- मंदिर से जुड़ी कहानियां बताती हैं कि इसे हिमालय के कैलाश का रूप देने का भरपूर प्रयास किया गया है, इसलिए इसे कैलास मंदिर कहा जाता है।
- मंदिर की ऊंचाई 90 फुट है और ऐसा माना जाता है कि इसे करीब 40 हज़ार टन वज़नी चट्टान को काटकर बनाया गया है।
- कैलास मंदिर की सुंदरता और भव्यता इस बात से झलकती है कि यहाँ मंदिर में सामने नंदी विराजमान हैं और उसके दोनों ओर विशालकाय हाथी और स्तंभ खड़े हैं।
- आज तक यह मंदिर सभी इतिहासकारों के लिए एक रहस्यमय शिव मंदिर बना हुआ है।
Must read: The Twelve Jyotirlinga temples of Shiva in India
Read more stories like: Kailash Mandir Maharashtra, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।