1000 कैलोरी बर्न करने के लिए रोज़ाना करें ये एक्सरसाइज
kaise kare 1000 calories burn– अक्सर हमें लगता है कि वजन कम करना एक बेहद मुश्किल काम है, जिसके लिए अधिक समय की ज़रूरत होती है और लाइफ स्टाइल में भी बदलाव करना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिससे आप कम समय में ज़्यादा से ज़्यादा कैलोरी बर्न कर सकते हैं। तो आइए जानें इन टिप्स के बारे में।
जुंबा एक्सरसाइज-kaise kare 1000 calories burn
- कैलोरी बर्न करने के लिए जुंबा एक्सरसाइज काफी फैमस है। इसमें लोगों को एनर्जेटिक गानों पर एरोबिक मूव्स करवाए जाते हैं। इसका नाम सुनने में जितना कठिन है, उतना ही यह करने में सरल भी है।
- कम समय में कैलोरी को बर्न करने के लिए जुंबा एक्सरसाइज को कर सकते हैं। रोज़ाना जुंबा एक्सरसाइज करने से 1000 कैलारी तक बर्न किया जा सकता है।
- इसे करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है साथ ही शरीर संतुलित और फ्लेक्सिबल बनता है।
ये भी पढें: बारिश के मौसम में इस तरह रखें अपनी सेहत का ख्याल
स्विमिंग
- वजन कम करने के लिए स्विमिंग एक बेस्ट ऑप्शन है। इसे करने से हड्डियां कमज़ोर होने से बचती हैं, साथ ही जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा मिलता है।
- शरीर को मजबूत और लचीला बनाने के लिए लोग स्विमिंग करते हैं। रोज़ाना स्विमिंग करने से आप कई कैलारी बर्न कर सकते हो।
- स्विमिंग करने से शरीर का रक्त संचार बढ़ता है साथ ही तनाव व दर्द से राहत मिलती है।
रस्सी कूदना
- रोज़ाना रस्सी कूदने से वजन कम होता है। कम समय में अधिक से अधिक फायदे के लिए इस एक्सरसाइज को रोज़ाना करना चाहिए।
- रोज़ाना 10 मिनट तक रस्सी कूदने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। दिल संबंधी बीमारियों से दूरी बनी रहती है।
- एक सप्ताह में 1000 कैलोरी बर्न करने के लिए इस एक्सरसाइज को ज़रूर करें।
- कमजोर हड्डियों की वजह से ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या होने की संभावना होती है, पर रस्सी कूदने से मांसपेशियां मजबूत बनती हैं।
हीट (HIIT)
- हीट को हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग भी कहा जाता है। इसमें कुछ शॉर्ट रूटीन्स होते हैं जिसमें 20 सेकंड का आराम करना होता है जब आप तेजी से वर्कआउट करते हैं फिर रिलैक्स हो जाते हैं।
- इससे हृदय की गति तेज़ होती है। कैलोरी बर्न करने का यह सबसे आसान तरीका है।
ये भी पढें: गर्मियों में तेजी से घटेगा वजन, डाइट में शामिल करें ये फ्रूट्स
रनिंग करें
- रनिंग करना सबसे अच्छा वर्कआउट माना जाता है। इसमे आप प्रतिदिन 3 से 4 मील दौड़ सकते हो।
- इससे तनाव और अवसाद कम होता है साथ ही कैलोरी बर्न होती है।
खेल खेलने से
- किसी भी प्रकार का खेल जिसमें ज्यादा से ज्यादा दोड़ना पड़े फिर चाहे वह फुटबाल, बेटमिंटन, रेसिंग, टेनिस, हॉकी आदि हो, इनसे कैलोरी बर्न होती है।
- वजन कम करने के लिए यह एक आसान तरीका है।
ये भी पढें: गर्मी और लू से बचाती हैं ये 5 आयुर्वेदिक औषधियां, होंगे और भी कई फायदें
साइकिलिंग
- साइकिलिंग भी एक तरह की एक्सरसाइज है। साइकिलिंग करके आप कंज्यूम की हुई एक्स्ट्रा कैलोरी को बड़े आराम से बर्न कर सकते हैं।
- ब्रिटिश रिसचर्स का कहना है कि अगर आप हर रोज कम से कम आधा घंटा साइकिलिंग करते हैं तो साल में अपना 5 किलो वजन कम कर सकते हैं।
- साइकिलिंग करने वाले की ब्रेन पावर, ऐसा न करने वाले की तुलना में 15 परसेंट ज्यादा होती है।
वाटर एरोबिक्स
- वाटर एरोबिक्स भी एक ऐसी एक्सरसाइज है जिससे कैलोरीज बर्न करने में मद्द मिलती है। इसके साथ ही बॉडी को टोन करने में मदद मिलती है।
ये भी पढें: वर्कआउट करने के बाद भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम
For more articles like kaise kare 1000 calories burn,ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।