Kanya Rashifal 2022 in Hindi – जानिए कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2022
Kanya Rashifal 2022 in hindi – कन्या वार्षिक राशिफल 2022 – Virgo horoscope 2022 in hindi – किसी भी मनुष्य के जीवन में सुख और दु:ख हमेशा बने रहते हैं। इस संसार का हर एक इंसान यह चाहता है कि वह हमेशा सुखी रहे और उस पर दु:ख की छाया तक ना पड़े। मगर कहते हैं ना कि अगर सुख मिला है, तो दु:ख भी मिलेगा या आपके जीवन में इसके उलट भी हो सकता है। ऐसा ही कुछ नए साल के आते ही लोग सोचते हैं कि इस साल से बेहतर उनका आने वाला साल गुज़रे। ऐसे में हम आपको बताने वाले हैं कि कन्या राशि के लोगों के लिए साल 2022 कैसे है।
Kanya Rashifal 2022 in hindi – कन्या वार्षिक राशिफल 2022
सामाजिक जीवन:- इस वर्ष की शुरुआत में ही आपको कुछ एक बड़े संकल्प लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। मुश्किलों से राहत तलाशने में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। साल 2022 के कुछ शुरुआती महीनों में आपको पूजा पाठ अधिक करने की ज़रूरत होगी, क्योंकि इस समय आप अपने लक्ष्य और राह से भटक सकते हैं। साल के मध्य में आपका झुकाव राजनीति के क्षेत्र में अधिक हो सकता है और यदि आप इस क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं, तो आपको इसमें लाभ मिलने की संभावना है। 2022 के अंत में आपको कुछ सुखद परिणामों की सूचना भी मिल सकती है।
Kanya Yearly Rashifal 2022
आर्थिक स्थिति:- आर्थिक जीवन में आपको इस वर्ष बहुत सी उठा पटक से गुज़रना पड़ सकता है। साल की शुरुआत आर्थिक तौर पर कमज़ोर हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे भाग्य का साथ मिलता दिखाई देगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। अप्रैल के बाद आपकी आमदनी में बढ़ोत्तरी और उन्नति के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति भी इस समय मज़बूत नज़र आ रही है हालांकि, बृहस्पति की मौजूदगी इस बात को भी दर्शाती है कि इस अवधि के दौरान आप पर कर्ज़ या कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। ऐसे में सावधानी और सोच-समझकर खर्च करें।
Kanya Rashifal 2022 in hindi – कन्या वार्षिक राशिफल 2022
स्वास्थ्य:- इस साल छोटी-मोटी बीमारियों के कारण आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इसके चलते आपको लंबे समय तक दवाइयां खानी पड़ सकती हैं। 2022 की शुरुआत से ही आपको स्वास्थ्य समस्याएं बनी रहने की संभावना है, परंतु धीरे-धीरे इसका समाधान खोजने में सफल हो सकते हैं। यात्राओं के कारण भी स्वास्थ्य संबंधी असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है। मार्च में आपको अनावश्यक शारीरिक कष्ट के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जा रही है। इस समय वाहन चलाने में या भागदौड़ में अत्यधिक सावधानी बरतें। रक्त विकार या मानसिक विकार समस्या उत्पन्न हो सकता है, इसलिए दिमाग पर अत्यधिक ज़ोर न डालें।
Must Read: जानिए मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022
Kanya Rashifal 2022 in hindi
परिवार:– इस वर्ष कन्या राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन में मिश्रित परिणाम हासिल होंगे क्योंकि जहां इस साल की शुरुआत थोड़ी कमज़ोर रहने वाली है, वहीं साल का मध्य भाग औसत रहेगा और साल का अंतिम भाग आपके लिए बेहतरीन परिणाम लेकर आ सकता है। अप्रैल से सितंबर के बीच आपको कुछ पारिवारिक विवादों का सामना करना पड़ सकता है। वर्ष की शुरुआत में आपको परिवार के सदस्यों का साथ नहीं मिलेगा। इस समय पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, वहीं वर्ष के मध्य भाग में भाई बहन आपका सहयोग करते दिखाई देंगे।
Must Read: घर में चाहिए सुख- समृद्धि और बरकत, तो जानिए कहां और कैसे रखें लाफिंग बुद्धा
कन्या वार्षिक राशिफल 2022
करियर:- करियर के लिहाज़ से कन्या राशि वालों के लिए जनवरी, मार्च और जून के महीने काफी बेहतर रहेंगे। इसके अलावा मई के शुरुआत में कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में मनचाहा स्थानांतरण भी मिल सकता है। इस वर्ष कुछ समय ऐसा भी आएगा, जिसमें आपको करियर को लेकर निराश भी होना पड़ सकता है। वहीं कई मौके ऐसे भी होंगे जिनमें आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता का स्वाद चखने को मिल सकता है। अपनी कुशल संवाद शैली से आप करियर में तरक्की कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातक पदोन्नति की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं जो जातक उद्योग के काम को बदलने की योजना बना रहे थे, वह इसे बेहतर करने में सक्षम हो सकते हैं। जो लोग वर्तमान में बेरोज़गार हैं, उन्हें इस वर्ष नौकरी मिल सकती है। अपने सहकर्मियों की गतिविधियों पर अधिक ध्यान दें। इस वर्ष करियर के मामले में आप अपना हर कदम समझदारी से उठाएं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मनचाहा फल पाने के लिए इस वर्ष थोड़ा इंतज़ार करना पड़ सकता है।
Must Read: जानिए वृषभ राशि वालों का धन-दौलत और सेहत के मामले में कैसा रहेगा साल
Kanya Rashifal 2022 in hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें
Disclaimer :
The astrology predictions are the opinion of one person based on his or her training and experience in Astrology. Another Astrologer’s opinion on any particular point might differ. The predictions should not be used as a substitute for advice, programs, or treatment that you would normally receive from a licensed professional, such as a lawyer, doctor, psychiatrist, etc. Tentaran.com/ ICE Digitals Private Limited makes no warranties or representations regarding the accuracy or significance of any aspect of the Astrological predictions and cannot be held responsible for any interpretation or use that may be made of it.