Kargil vijay diwas- जानिए कारगिल युद्ध की पूरी कहानी, कैसे भारतीय सेना ने की थी युद्ध में विजय हासिल

Please follow and like us:

Kargil vijay diwas story in hindi –  साल 1999 में 26 जुलाई के दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल युद्ध में विजय हासिल की थी। युद्ध की शुरूआत पाकिस्तान ने की थी। 3 मई 1999 को युद्ध शुरू हुआ था और भारत ने युद्ध का अंत जीत के साथ 26 जुलाई 1999 को किया था। इस युद्ध को जीतने में भारतीय सेना को करीब दो महीनें का वक्त लगा था। इसी के चलते हर साल 26 जुलाई को ‘कारगिल विजय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है और देश के जवानों को सम्मान, श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। तो चलिए आपको बताते हैं इस युद्ध की पूरी कहानी।

kargil vijay diwas story in hindi

Kargil vijay diwas story in hindi – Kargil yudh ki kahani in hindi

कैसे हुई कारगिल युद्ध की शुरुआत?

  • इस युद्ध की शुरुआत 1999 को हुई थी। 3 मई 1999 को पाकिस्तानी सेना के करीब 5000 सैनिकों ने अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करते हुए कारगिल की ऊंची पहाड़ियों पर कब्ज़ा कर लिया था।
  • इस बात की जानकारी भारतीय सेना को एक चरवाहे ने दी थी कि पाकिस्तान ने कारगिल पर कब्ज़ा कर लिया है।
  • 5 मई 1999 को जब भारतीय सेना की पेट्रोलिंग टीम जानकारी लेने कारगिल पहुँची तो पाकिस्तानी सेना ने उन्हें पकड़ लिया और उनमें से 5 जवानों की हत्या कर दी।
  • पाकिस्तानी सेना ने भारतीय पोस्ट को भी नष्ट कर दिया था। तब भारतीय सेना ने पाक सैनिकों को खदेड़ने के लिए ऑपरेशन विजय चलाया।

Kargil vijay diwas  – Kargil vijay diwas story in hindi – Essay on Kargil

  • इस दौरान भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के खिलाफ मिग-27 और मिग-29 का भी इस्तेमाल किया और जहां भी पाकिस्तान ने कब्ज़ा किया था वहां बम गिराए गए।
  • इसके अलावा मिग-29 की सहायता से पाकिस्तान के कई ठिकानों पर आर-77 मिसाइलों से हमला किया गया। इस युद्ध में बड़ी संख्या में रॉकेट और बमों का इस्तेमाल किया गया और करीब दो लाख पचास हज़ार गोले दागे गए।
  • 5,000 बम फायर करने के लिए 300 से ज़्यादा मोर्टार, तोपों और रॉकेटों का भी इस्तेमाल किया गया। लड़ाई के 17 दिनों में हर रोज़ प्रति मिनट में एक राउंड फायर किया गया।
  • बताया तो ये भी जाता है कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यही एक ऐसा युद्ध था जिसमें दुश्मन देश की सेना पर इतनी बड़ी संख्या में बमबारी की गई थी।
  • भारतीय सेना ने 26 जुलाई 1999 को युद्ध पर विजय हासिल कर इस युद्ध का अंत किया और भारत का तिरंगा फहराया।

Must read- बैटल ऑफ सारागढ़ी- ये है 21 सिख योद्धाओं की शौर्यगाथा, जब हज़ारों अफगान सैनिकों पर भारी पड़े 21 सिख

कारगिल युद्ध का पूरा घटनाक्रम – karagil yuddh ki puri kahani

  • 3 मई को एक कश्मीरी चरवाहे ने भारतीय सेना को बताया कि पाकिस्तानी सेना ने कारगिल पर कब्जा कर लिया है।
  • 9 मई 1999 को पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी से भारतीय सेना का कारगिल में मौजूद गोला बारूद का स्टोर नष्ट कर दिया।
  • 10 मई को भारतीय सेना द्वारा पहली बार लदाख के प्रवेश द्वार द्रास, काकसार और मुश्कोह सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठियों को देखा गया था।
  • 26 मई को भारतीय वायुसेना को इस बड़ी कार्यवाही का आदेश दिया गया।
  • 27 मई के दिन भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के खिलाफ मिग-27 और मिग-29 का भी इस्तेमाल किया। इसके साथ ही उन्होंने फ्लाइट लेफ्टिनेंट नचिकेता को बंदी बना लिया।

kargil vijay diwas story in hindi – vijay diwas in hindi essay

  • 28 मई को पाकिस्तानी सेना ने भारतीय वायुसेना का एक मिग-17 हैलीकॉप्टर मार गिराया, जिसमे चार भारतीय जवान शहीद हुए थे।
  • 5 जुलाई को पाकिस्तान ने अपनी सेना को कारगिल से हटाने की घोषणा की।
  • 7 जुलाई को भारतीय सेना ने बटालिक के जुबर हिल्स को प्राप्त कर लिया।
  • 11 जुलाई को पाकिस्तानी सेना ने अपने कदम पीछे किए और भारतीय सेना ने बटालिक में महत्वपूर्ण चोटियों पर कब्ज़ा कर लिया।
  • 14 जुलाई को तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी ने ऑपरेशन विजय को सफल घोषित किया।
  • 26 जुलाई को कारगिल युद्ध का अंत हो गया और भारतीय सेना ने युद्ध में विजय हासिल की।

kargil war in hindi

Must read- कारगिल दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दें, शेयर करें Images, Quotes

युद्ध में भारतीय सेना ने कई जवानों को खोया – Kargil war 1999

  • करीब दो महीने तक चले इस कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के जवानों ने साहस और जांबाज़ी का बहुत बड़ा उदाहरण दिया।
  • लेकिन इस युद्ध में सफलता हासिल करने के साथ- साथ हमने अपने कई जवानों को भी खोया है। इस युद्ध में लगभग 527 से ज़्यादा जवान शहीद हुए और 1300 से ज़्यादा घायल हुए थे।
  • भारतीय सेना की जांबाज़ी पर पूरे देशवासियों को गर्व है। इनकी शहादत को पूरा देश सलाम करता है।

Must read- इन Shayari, Slogan, Quotes के ज़रिए, करें शहीदों को नमन

kargil vijay diwas lines in hindi

Must read- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के जनक, समाज सुधारक और राष्ट्रीय नेता थे गंगाधर तिलक

 Must read- kargil vijay diwas 2022 whatsapp status video download

kargil vijay diwas kab manaya jata hai

tentaran google news

Kargil vijay diwas story in hindi, हमारे फेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

The content and images used on this site are copyright protected and copyrights vests with their respective owners. We make every effort to link back to original content whenever possible. If you own rights to any of the images, and do not wish them to appear here, please contact us and they will be promptly removed. Usage of content and images on this website is intended to promote our works and no endorsement of the artist shall be implied. Read more detailed ​​disclaimer
Copyright © 2022 Tentaran.com. All rights reserved.
× How can I help you?