Khel samachar in Hindi today 1 june to 6 june 2020 – यहाँ पढ़ें हफ्ते के खेल समाचार हिंदी में
Khel Samachar in Hindi today 1 June to 6 June 2020 – Weekly sports News 1 June to 6 June 2020
- भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या शादी से पहले ही पिता बनने जा रहे हैं। ये जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। कुछ समय पहले हार्दिक की नताशा के साथ सगाई हुई थी।
- महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर सीएसके प्रजेंटर रूफा रमानी से बात की। इस दौरान साक्षी ने धोनी के कई किस्से उनसे शेयर किए।
- राजीव गांधी खेल रत्न के लिए बीसीसीआई ने रोहित शर्मा का नाम देने का फैसला किया है और अजुर्न अवार्ड के लिए शिखर धवन, इशांत शर्मा और दीप्ति शर्मा का नाम नामांकित किया है।
इन खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें
https://www.tentaran.com/aaj-ke-samachar-1-june-2020-today-news-hindi/
Weekly Sports News 1 June to 6 June 2020 – Khel Samachar in Hindi today 1 June to 6 June 2020
- हार्दिक पंड्या ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बताया था कि वो पापा बनने वाले हैं। अब खुलासा किया है कि उन्होंने नताशा से गुपचुप शादी भी कर ली है। नताशा ने शादी की तस्वीर पोस्ट की।
- टीम इंडिया के खिलाड़ी मोहम्मद शमी की पत्नी ने अपनी हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इन फोटो में खुद मोहम्मद शमी भी नज़र आ रहे हैं।
- सचिन तेंदुलकर ने युवी को परांठा बनाने के लिए चैलेंज किया है। इंस्टाग्राम पर सचिन ने एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा है- युवी परांठा कित्थे हैं?
Read More – इन धुरंधर बल्लेबाज़ों ने अपने पहले और अंतिम टेस्ट में लगाया शतक
इन खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें
https://www.tentaran.com/aaj-ke-samachar-2-june-2020-today-news-hindi/
Weekly sports News 1 june to 6 june 2020 – Khel Samachar in Hindi today 1 June to 6 June 2020
- भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मोहम्मद शमी ने गजरौला में प्रवासी मज़दूरो के लिए रसोई खोली है। शमी इन प्रवासियों को खाने के पैकेट, फल और पानी उपलब्ध करा रहे हैं।
- खेल रत्न पुरस्कार के लिए भारतीय महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल का नाम दिया गया है। मोनिका, वंदना कटारिया और हरमनप्रीत सिंह का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा गया है।
- भारत के पूर्व खिलाड़ी तुषार खांडेकरमेजर और आरपी सिंह का नाम ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए दिया गया है।
इन खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें
https://www.tentaran.com/aaj-ke-samachar-3-june-2020-today-news-hindi/
Weekly sports News 1 june to 6 june 2020 – Khel Samachar in Hindi today 1 June to 6 June 2020
- पूर्व भारतीय बल्लेबाज और महिला बड़ौदा टीम के मुख्य कोच अतुल बेदाड़े का बड़ौदा क्रिकेट संघ ने निलंबन वापस ले लिया है। इसके साथ ही अतुल को कोच के पद से हटा दिया गया है। अतुल पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया था।
- श्रीलंका के खेल मंत्री दुलास अलाहापेरुमा ने एक मीटिंग के दौरान बताया कि उनके देश के 3 क्रिकेटरों की मैच फिक्सिंग के लिए आईसीसी जांच कर रही है। अलाहापेरुमा ने इस दौरान उन खिलाड़ियों का नाम या पहचान नहीं बताई।
- चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी ट्रैक्टर चलाते दिख रहे हैं।
- राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन जमा करने की तारीख को बढ़ा दिया गया है। अब आवेदन 22 जून तक कर सकते हैं।
इन खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें
https://www.tentaran.com/aaj-ke-samachar-4-june-2020-today-news-hindi/
Read More – T20 क्रिकेट में इन खिलाड़ियों ने बनाए सबसे ज़्यादा रन
Weekly sports News 1 june to 6 june 2020 – Khel Samachar in Hindi today 1 June to 6 June 2020
- भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो स्टेडियम में बैटिंग करते नज़र आ रहे हैं।
- महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने पालतू जानवरों के साथ खेलते नज़र आ रह हैं। साक्षी धोनी ने ये वीडियो पोस्ट किया है।
- अफगानिस्तान के खिलाड़ी राशिद खान आजकल अपने घर में ही बैटिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं। हाल ही में राशिद का एक वीडियो सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने ट्विटर से पोस्ट किया है जिसमें वो बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी स्टीव स्मिथ की नकल उतार रहे हैं।
इन खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें
https://www.tentaran.com/aaj-ke-samachar-5-june-2020-today-news-hindi/
Weekly sports News 1 june to 6 june 2020 – Khel Samachar in Hindi today 1 June to 6 June 2020
- पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी तौफीक उमर काफी दिनों से कोरोना वायरस से जूझ रहे थे, लेकिन अब वो ठीक हो गए हैं। ये जानकारी उन्होंने खुद दी है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग अपनी इम्यूनिटी बढ़ाएं और इस वायरस को गंभीरता से लें।
- ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो एक कुर्सी से गिरते हुए नज़र आ रहे हैं। ये वीडियो काफी फनी है।
- लॉकडाउन के दौरान खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर जमकर पोस्ट किए हैं, जिसके चलते उनकी कमाई भी हुई है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बात की जाए तो उन्होंने इंस्टाग्राम से तकरीबन 18 करोड़ रुपए कमाए हैं। वहीं विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर 6 करोड़ रुपए की कमाई की है। अटैन मैगजीन द्वारा ये रिपोर्ट जारी की गई है।
इन खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें
https://www.tentaran.com/aaj-ke-samachar-6-june-2020-today-hindi-news/
Must read: इन 5 खिलाड़ियों ने आईपीएल के पहले सीज़न में जड़े सबसे ज़्यादा छक्के
Read more stories like; Khel Samachar in Hindi today 1 June to 6 June 2020, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।