Khel Samachar in Hindi Today 17 to 22 January 2022 – यहाँ पढ़ें हफ्ते के खेल समाचार हिंदी में
Khel Samachar in Hindi Today 17 to 22 January 2022 – Weekly sports News 17 to 22 January 2022
- इंडिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय शटलर खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने मेन्स फाइनल मैच में लोह कीन यू को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। लोह कीन यू को लक्ष्य सेन ने 24-22, 21-17 से हराया।
- भारतीय खिलाड़ी चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी ने मेन्स डबल्स के फाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया के हेंड्रा सेतियावान और मोहम्मद एहसान को हरा दिया। 21-16, 26-24 से इस जोड़ी को मात दी।
- विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। इसको लेकर मोहम्मद आमिर ने उन्हें ट्वीट किया ‘विराट कोहली भाई, मेरे लिए आप ही नई पीढ़ी के सच्चे लीडर हो, क्योंकि आप युवा क्रिकेटर्स को प्रेरणा देते हो’
इन खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें
Khel Samachar in Hindi Today 17 to 22 January 2022 – Weekly sports News 17 to 22 January 2022
- खबरों की माने तो हाल ही में सौरव गांगुली ने विराट कोहली को अपने 100वें टेस्ट में कप्तानी करने को कहा था, लेकिन विराट कोहली ने ऐसा करने से मना कर दिया।
- खबरों की माने तो वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज़ में भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा टीम में वापसी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि अब उनकी चोट ठीक हो गई है जिसके चलते वो ये सीरीज़ खेल सकते हैं।
- वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज़ का पहला मुकाबला 6 फरवरी 2022 को अहमदाबाद में खेला जाएगा।
इन खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें
Must Read: आईपीएल के इतिहास में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज़
Khel Samachar in Hindi Today 17 to 22 January 2022 – Weekly sports News 17 to 22 January 2022
- साउथ अफ्रीका और भारत के बीच आज वनडे सीरीज़ का पहला मैच खेला जाएगा।
- अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में आयरलैंड और भारतीय टीम के बीच आज मुकाबला होगा।
- आईपीएल 2022 के लिए लखनऊ टीम ने अब तीन और खिलाड़ियों को खरीद लिया है मार्कस स्टोइनिस, केएल राहुल और रवि बिश्नोई लखनऊ टीम की ओर से खेलेंगे।
इन खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें
Khel Samachar in Hindi Today 17 to 22 January 2022 – Weekly sports News 17 to 22 January 2022
- खबरों की माने तो भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने कल संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। सानिया ने कहा कि साल 2022 का सीज़न उनके लिए आखिरी है।
- ऑस्ट्रेलियन ओपन में सानिया को पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा। काजा जुवान और तमारा जिदानसेक की जोड़ी ने उन्हें हरा दिया।
- अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के 6 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें कप्तान यश धुल ही शामिल हैं।
इन खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें
Must Read: ये 7 भारतीय खिलाड़ी टी 20 वर्ल्ड कप में अपना आखिरी मैच खेलते हुए आये थे नज़र
Khel Samachar in Hindi Today 17 to 22 January 2022 – Weekly sports News 17 to 22 January 2022
- भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज वनडे सीरीज़ का दूसरा मैच खेला जाएगा। ये मैच पार्ल में होगा।
- आईसीसी ने हाल ही में पुरुष वनडे और टेस्ट टीम ऑफ द ईयर का ऐलान कर दिया है। टेस्ट टीम में भारतीय टीम के खिलाड़ी पंत, रोहित और अश्विन को शामिल किया गया है।
- आईसीसी ने न्यूजीलैंड के खिलाड़ी केन विलियमसन को इस टीम का कप्तान चुना है।
इन खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें
Khel Samachar in Hindi Today 17 to 22 January 2022 – Weekly sports News 17 to 22 January 2022
- साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे मैच में इंडिया की टीम को हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 287 रन का लक्ष्य साउथ अफ्रीका को दिया था जिसे टीम ने हासिल कर लिया।
- भारत की ओर से खेलते हुए ऋषभ पंत ने 85 रनों की पारी खेली, वही केएल राहुल ने 55, शार्दूल ठाकुर ने दमदार 40 रन बनाए।
- साउथ अफ्रीका की टीम से तबरेज शम्सी ने 2 विकेट चटकाए। सिसांदा मलागा, केशव महाराज, मार्करम और एंडिले फेलुकवायो ने एक – एक विकेट अपने नाम किए।
इन खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें
Must Read: आईपीएल में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज़ों के बारे में जानिये
Khel Samachar in Hindi Today 17 to 22 January 2022,हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।