Khel Samachar in Hindi Today 22 to 27 November 2021 – यहाँ पढ़ें हफ्ते के खेल समाचार हिंदी में
Khel Samachar in Hindi Today 22 to 27 November 2021 – Weekly sports News 22 to 27 November 2021
- कोलकाता में खेले गए टी-20 सीरीज़ के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को पूरे 73 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने ये सीरीज़ 3-0 से अपने नाम की। टीम इंडिया ने 184 रनों का टारगेट न्यूजीलैंड को दिया था जिसे वो हासिल नहीं कर पाई।
- भारत की ओर से खेलते हुए अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।
- रोहित शर्मा ने इस मैच में शानदार पारी खेली और 56 रन बनाए। वही दीपक चाहर ने नाबाद 21 रन बनाए।
इन खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें
Khel Samachar in Hindi Today 22 to 27 November 2021 – Weekly sports News 22 to 27 November 2021
- टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम का दौरा किया। इन दोनों ने वहां पहुंचकर मैदान और पिच का निरीक्षण किया।
- भारतीय टीम कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में मैच का अभ्यास करेगी। दोपहर 2 बजे से ये प्रैक्टिस शुरु होगी।
- टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए गए आखिरी शतक को 2 साल पूरे हो गए हैं। 22 नवंबर 2019 को उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी अंतिम बार शतकीय पारी खेली थी।
इन खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें
Must Read: 2007 से 2021 तक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के विजेताओं की पूरी लिस्ट
Khel Samachar in Hindi Today 22 to 27 November 2021 – Weekly sports News 22 to 27 November 2021
- न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ से टीम इंडिया के खिलाड़ी केएल राहुल बाहर हो गए हैं। चोट लगने के कारण इन्हें टेस्ट सीरीज़ से बाहर होना पड़ा।
- बीसीसीआई ने कहा कि जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण अब इस सीरीज़ में लोकेश राहुल नहीं खेल पाएंगे। इनकी जगह सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया गया।
- न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ का पहला मैच 25 नवंबर से कानपुर में खेला जाएगा।
इन खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें
Khel Samachar in Hindi Today 22 to 27 November 2021 – Weekly sports News 22 to 27 November 2021
- भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच कानपुर में खेला जा रहा है। सुबह 9 बजे से मैच शुरू हुआ है।
- खबरों की मानें तो पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को 2 बार जान से मारने की धमकी मिली है। सूत्रों की मानें तो यह धमकी आईएसआई कश्मीर ने दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- विराट अब टी20 रैंकिंग में टॉप 10 से बाहर हो गए हैं। बाबर इस रैंकिंग में नंबर-1 पर आ गए हैं।
इन खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें
Must Read: अबू धाबी टी10 लीग में सबसे ज़्यादा रन और छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में जानिये
Khel Samachar in Hindi Today 22 to 27 November 2021 – Weekly sports News 22 to 27 November 2021
- विराट कोहली इन दिनों नेट पर जमकर क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रह रहे हैं। फिलहाल उन्हें संजय बांगड़ के साथ प्रैक्टिस करते हुए देखा गया है।
- अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के नए चेयरमैन मीरवैस अशरफ ने कहा है कि अफगानिस्तान में महिलाएं अपना क्रिकेट खेलना जारी रखेंगी।
- फीफा के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी पुरस्कार के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम चुना गया है। इसके साथ ही लिवरपूल के मुहम्मद सलाह समेत 11 खिलाड़ियों को फीफा अवॉर्ड दिया जाएगा।
इन खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें
Khel Samachar in Hindi Today 22 to 27 November 2021 – Weekly sports News 22 to 27 November 2021
- कानपुर टेस्ट में श्रेयस अय्यर ने यादगार शतक बनाया। ऐसा करने वाले वो भारतीय टीम के 16वें और दुनिया के 112वें खिलाड़ी बन गए हैं।
- दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 के लिए 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है। आईपीएल के मेगा ऑक्शन से पहले ही टीम ने इन्हें रिटेन करने की घोषणा कर दी है।
- रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नाम हैं ऋषभ पंत (कप्तान), अक्षर पटेल, ओपनर पृथ्वी शॉ और एनरिक नॉर्त्या।
इन खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें
Must Read:T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज़
Khel Samachar in Hindi Today 22 to 27 November 2021, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।