Khel Samachar in Hindi Today 30 August to 4 September 2021 – यहाँ पढ़ें हफ्ते के खेल समाचार हिंदी में
Khel Samachar in Hindi Today 30 August to 4 September 2021 – Weekly sports News 30 August to 4 September 2021
- रिषभ पंत की परफॉर्मेंस लगातार खराब हो रही है। इसको लेकर आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर ब्रैड हाग ने कहा कि भारतीय टीम से रिषभ पंत को हटाकर केएल राहुल को उनकी जगह विकेटकीपिंग दी जानी चाहिए।
- इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा सत्र अब 19 सितंबर से शुरु हो रहा है। टूर्नामेंट के शुरु होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी वाशिंग्टन सुंदर टीम से बाहर हो गए हैं। चोट के चलते उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।
- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में अब बंगाल के तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप खेलते नज़र आएंगे। आकाश को वाशिंग्टन सुंदर के रिप्लेसमेंट में लाया गया है।
इन खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें
Khel Samachar in Hindi Today 30 August to 4 September 2021 – Weekly sports News 30 August to 4 September 2021
- टोक्यो पैरालिंपिक गेम्स में अभी तक भारत ने 2 गोल्ड सहित दस मेडल जीत लिए हैं। कल मेंस हाई जंप की T42 कैटेगरी में मरियप्पन थंगावेलू ने दमदार खेल के साथ सिल्वर मेडल जीता और शरद कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
- दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी डेल स्टेन ने लिया क्रिकेट से सन्यास। स्टेन ने ट्वीट करके बताया कि वो क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अब संन्यास ले रहे हैं।
- आईपीएल 2022 के लिए बीसीसीआई ने 2 नई टीमों को शामिल करने के लिए एक टेंडर जारी किया है। इस टेंडर को खरीदने की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर 2021 तय की गई है।
इन खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें
Must Read:जानें अब तक किन-किन खिलाड़ियों को मिला ध्यानचंद पुरस्कार
Khel Samachar in Hindi Today 30 August to 4 September 2021 – Weekly sports News 30 August to 4 September 2021
- भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का ग्रुप स्टेज मुकाबला 24 अक्टूबर होगा। ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। आपको बता दें आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 यूएई और ओमान में 17 अक्टूबर से शुरू होगा। फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को दुबई में होगा।
- टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए टीम इंडिया का ऐलान अगले हफ्ते तक हो सकता है। राष्ट्रीय चयनकर्ताओं जल्द ही इसके लिए बैठक करेंगे। खबरों की माने तो शुक्रवार तक टीम का ऐलान किया जा सकता है।
- इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच आज खेला जाएगा। मुकाबले से पहले भारतीय टीम ने खिलाड़ी कृष्णा को अपनी टीम में शामिल किया है।
इन खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें
Khel Samachar in Hindi Today 30 August to 4 September 2021 – Weekly sports News 30 August to 4 September 2021
- भारत और इंग्लैंड टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच लंदन के केंनिंग्सन ओवल मैदान पर खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया 191 रन पर ऑल आउट हो गई। वहीं इंग्लैंड की टीम ने 3 विकेट पर 53 रन बनाए।
- इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए भारतीय टीम के खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर ने 31 गेंदों का सामना करते हुए अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 31 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया।
- इस साल के आखिरी में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान होने अभी बाकी है। बीसीसीआई ने कहा कि ओवल टेस्ट के बाद टीम इंडिया की घोषित की जाएगी।
इन खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें
Must Read:जानिये दुनिया के 3 सबसे बड़े इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम कौन से हैं?
Khel Samachar in Hindi Today 30 August to 4 September 2021 – Weekly sports News 30 August to 4 September 2021
- आईपीएल 2021 के दूसरे दौर का आगाज़ अब 19 सितंबर से शुरू होने वाला है। ये मुकाबले यूएई में खेले जाएंगे। सभी टीमें इसके लिए अभ्यास कर रही हैं।
- भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने 43 रन बनाए, वहीं इंग्लैंड ने 99 रन बनाए। भारत इंग्लैंड के स्कोर से अभी 56 रन पीछे है।
- इंग्लैंड की ओर से खेलते हुए क्रिस वोक्स ने 50 रनों की शानदार पारी खेली। 50 रन बनाकर क्रिस आउट हुए।
इन खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें
Must Read:बीसीसीआई ने किया डोमेस्टिक क्रिकेट टूर्नामेंट का ऐलान, जाने पूरा शेड्यूल
Khel samachar in Hindi today 30 August to 4 September 2021, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।