किसी भी तरह की खुजली को आसानी से दूर कर देंगे ये घरेलू उपाय
Khujli mitane ke gharelu upay – गर्मियों का मौसम आते ही कई लोगों को पूरे शरीर में खुजली की परेशानी होने लगती है| इस वजह से वो पूरा दिन परेशान रहते हैं और बार-बार खुजली करने से शरीर में रैशेज हो जाते हैं| यह परेशानी किसी को भी हो सकती है| कई बार खुजली का कारण त्वचा में नमी की कमी, कीटाणु या किसी संक्रमण के कारण भी हो सकता है| तो चलिए आज हम आपको खुजली दूर करने के आसान घरेलू उपाय बताते हैं|
Khujli mitane ke gharelu upay – Home remedies for itchy skin in Hindi | शरीर की खुजली मिटाने के घरेलू उपाय
खुजली के प्रकार – Types of Itching in Hindi
न्यूरोजेनिक खुजली
- ये खुजली उन विकारों के कारण होती है, जो त्वचा के अलावा अन्य अंगों को प्रभावित करते हैं। यह खुजली केंद्रीय तंत्रिका तंत्र के ज़रिए फैलती है।
साइकोजेनिक खुजली
- ऐसा माना जाता है इस प्रकार की खुजली डिप्रेशन, एंग्जायटी और अन्य मानसिक विकारों के कारण होती है |
- एक तरह से यह मनोवैज्ञानिक रोग माना जाता है|
न्यूरोपैथिक खुजली
- इस प्रकार की खुलजी करते वक़्त स्किन में चुभन महसूस होती है|
प्रुरिटोसेप्टिव खुजली
- यह ज़्यादा उम्र होने पर या किसी एलर्जी के कारण होती है|
khujli mitane ke gharelu upay – Home remedies for itchy skin in Hindi | शरीर की खुजली मिटाने का घरेलू उपाय
तुलसी
- तुलसी को किसी भी तरह की खुजली के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है|
- यह एक ऐसी औषधी है जो कई बीमारियों के लिए भी कारगर मानी जाती है|
- तुलसी में मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण त्वचा पर संक्रमण फैलाने वाले कीटाणुओं को मारने का काम करते हैं|
- खुजली के लिए आप तुलसी को दो तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं|
- आप चाहे तो बीस से तीस तुलसी के पत्ते हलके गुनगुने पानी में डालकर नहाएं या फिर इसका पेस्ट बनाकर इचिंग वाली जगह पर लगाएं| इससे आपको जल्दी फायदा मिलेगा|
Khujli mitane ke gharelu upay
नींबू
- नींबू को भी खुजली की परेशानी के लिए एक कारगर और आसान तरीका माना जाता है|
- इसमें एंटीएजिंग गुण पाए जाते हैं, जो बढ़ती उम्र के कारण होने वाली खुजली में राहत दिलाता है|
- इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है|
- नींबू के रस को निकाल लें, इसके बाद कॉटन के कपड़े को रस में डूबा दें और हल्का निचोड़ कर उस जगह पर लगाए जहाँ खुजली हो रही है| इससे आपको काफी राम मिलेगा।
एलोवेरा
- शरीर, त्वचा, या बालों की किसी भी परेशानी के लिए एलोवेरा का जेल बहुत फायदेमंद साबित होता है|
- इसमें त्वचा के लिए ज़रुरी सभी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे यह आसानी से खुजली या अन्य समस्याओ को ठीक करने में मदद करता है|
- इसमें भी एंटीएजिंग गुण पाए जाते हैं| यह रूखी और ऑयली स्किन के लिए अच्छा मॉइस्चर माना जाता है|
Khujli mitane ke gharelu upay
नारियल तेल
- नारियल तेल बच्चों में होने वाले एक्जिमा और डर्मेटाइटिस के लक्षण को कम करने में मदद करता है|
- इसका इस्तेमाल भी बहुत आसान है| नहाने के बाद पूरे शरीर को अच्छे से सूखा लें और जहां-जहां खुजली हो रही है वहां नारियल तेल अप्लाई करें|
- इसके अलावा यह त्वचा की नमी बनाएं रखने में भी मदद करता है|
Must read: Immunity Booster Foods in Hindi – ऐसे मजबूत कीजिए अपना इम्यून सिस्टम
Must read: वर्क फ्रॉम होम में फिट और हेल्दी रहने के लिए ज़रुरी है फ्री हैंड एक्सरसाइज़
Read more stories like: khujli mitane ke gharelu upay, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।