रातों रात गायब हो गया था पूरा गांव, रोंगटे खड़े कर देगी इस गांव की रहस्यमयी कहानी
Kuldhara haunted village in rajasthan jaisalmer – भारत में ऐसी कई रहस्यमयी और भूतिया जगह हैं जिनके बारे में अलग- अलग कहानियां बताई जाती हैं। इनमें से एक है कुलधरा गांव, जो राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित है। यह एक शापित और रहस्यमयी गांव है जिसे आत्माओं का गांव भी कहा जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं इस गांव की रहस्यमयी कहानी।
कुलधरा गांव की रहस्यमयी कहानी- Kuldhara haunted village in rajasthan jaisalmer
- कुलधरा या कुलधर राज्य राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित है। यह एक शापित और रहस्यमयी गांव है जिसे आत्माओं का गांव भी कहा जाता है। बताया जाता है कि इस गांव में भूतों बसेरा है।
- यहां कई तरह की आवाज़े सुनाई देती हैं। माना जाता है कि कुलधारा में रहस्यमयी शक्तियों का बोलबाला है। यहां महिलाओं की चूड़ियों की खनक,पायलों की आवाज़ और बच्चों के रोने की आवाज़ सुनाई पड़ती है। इसके साथ ही साथ ही किसी के आसपास चलने का अनुभव होने की बात भी सामने आई है।
- इन सब बातों का पता लगाने के लिए गांव में कई पैरानार्मल सोसाइटी की टीम भी आई, इसके अलावा वैज्ञानिक भी यहां कई बार आ चुके हैं।
- ऐसा बताया जाता है कि जब वैज्ञानिको की टीम यहां पहुंची तो उनकी मशीनो में कुछ आवाज़ें और तरंगो की रिकॉर्डिंग हुई जिससे ये पता चलता है कि कुलधरा में आज भी कुछ शक्तियां मौजूद हैं जो इस गांव में किसी को रहने नहीं देती।
- मशीनो में रिकॉर्ड तरंग ये बताती हैं कि वहां मौजूद शक्तियां कुछ संकेत देती हैं। आज भी कुलधरा गांव की सीमा में आते ही मोबाइल नेटवर्क और रेडियो काम करना बंद कर देते हैं, लेकिन जैसे ही गांव की सीमा से बाहर आते हैं वैसे ही मोबाइल और रेडियो शुरू हो जाते हैं।
Kuldhara haunted village in rajasthan jaisalmer
- आज भी कुलधरा शाम होते ही खाली हो जाता है और कोई भी व्यक्ति वहां जाने की हिम्मत नहीं करता।
- बताया जाता है कि इस गांव का निर्माण लगभग 13वीं शताब्दी में पालीवाल ब्राह्मणों ने किया था। पालीवाल ब्राह्मण पाली के निवासी थे और वहाँ से विस्थापित होकर वो जैसलमेर आकर बस गए थे। लगभग 600 परिवार इस गांव में रहते थे।
- वैज्ञानिक तरीके से बनाया गया यह गांव अत्यंत समृद्ध था। यहां आलीशान हवेलियां हुआ करती थी। गांव के मकान ऐसे थे, जहां गर्मियों में भी गर्मी का अहसास नहीं होता था। सभी मकान इस कोण पर बने थे कि हवाएं सीधे घरों में से होकर गुज़रती थी और घर का वातावरण शीतल रखती थी।
- घर से घर इस प्रकार जुड़े थे कि कोई भी बात आसानी से एक घर से दूसरे घर तक पहुंचाई जा सकती थी। घरों में पानी के कुंड, सीढ़ियाँ और तहखाने भी बने हुए थे। तहखाने में धन छुपाकर रखा जाता था।
- लेकिन एक दिन अचानक ये गांव खाली हो गया और गांव के निवासी न जाने कहां गायब हो गए। इसका पता आजतक कोई नहीं लगा पाया है। किसी को नहीं पता कि ये लोग आखिर गांव छोड़कर चले कहां गए और क्यों गए। गांव छोड़कर गए या फिर कहीं गायब हो गए। इसको लेकर अलग- अलग रहस्यमयी कहानियां बताई जाती हैं।
Kuldhara haunted village in rajasthan jaisalmer
must read- भानगढ़ का किला जहां सूर्यास्त के बाद सजती है भूतों की महफिल
पहली कहानी
- माना जाता है कि इस गांव का विनाश जैसलमेर के राज्य मंत्री सलीम के कारण हुआ था। सलीम सिंह जो जैसलमेर का मंत्री हुआ करता था। वो गांव वालों पर काफी सख्ती से पेश आता था।
- एक दिन गांव के मुखिया की सुंदर पुत्री पर सलीम सिंह की नज़र पड़ गई और वो उसके सुंदर रूप मोहित हो गया। सलीम सिंह चाहता था कि वह मुखिया की पुत्री से शादी करे लेकिन गांव वाले इस शादी के खिलाफ थे।
- इस कारण गांव के मुखिया ने एक रात सभा बुलाई और सभी ने फैसला लिया कि हम लोग रातों रात यह गांव छोड़कर चले जाएंगे। फिर एक रात सभी गांव वाले पूरा गांव को छोड़कर किसी दूसरे गांव में चले गए।
- लोगों का कहना है कि ये गांव वाले जाते -जाते यह श्राप भी देकर गए थे कि यहां फिर कोई नहीं बस पायेगा इसलिए वर्तमान में यह राजस्थान के जैसलमेर का गांव एक शापित गांव कहलाता है।
Kuldhara haunted village in rajasthan jaisalmer
must read- इन मंदिरों में भगाए जाते हैं भूत-पिशाच, यहां भूतों को दी जाती है थर्ड डिग्री
दूसरी कहानी
- इस गांव को लेकर दूसरी कहानी ये बताई जाती है कि साल 1850 के आते-आते कुलधरा का पानी (underground water level) बहुत नीचे चला गया था। सिंचाई का अन्य कोई और ज़रिया न होने के कारण खेत सूखने लगे और धीरे- धीरे पूरी जमीन बंजर हो गई।
- इसके बाद कुलधरा के निवासियों के पास कुलधरा को छोड़ने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था।
अब इन दोनों कहानियों में से कौन सी कहानी सही है ये तो किसी को नहीं पता, ये दोनों कहानियां लोगों द्वारा बताई गई हैं।
must read- देखें कुदरत का करिश्मा, जब मिलकर भी आपस मे नहीं मिलता समुद्र का पानी
Read more stories like Kuldhara haunted village in rajasthan jaisalmer, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।