मोक्ष की प्राप्ति के लिए करें कुंभ संक्रांति पर अपनी इच्छानुसार दान, मिलेगा मनचाहा फल
kumbha sankranti muhurat puja vidhi – पुराणों के अनुसार हिंदू धर्म में संक्रांति का बहुत महत्व माना जाता है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो उसे संक्रांति कहते हैं। सूर्य हर महीने राशि बदलते हैं और इसलिए वर्ष में 12 संक्रांतियां होती हैं। इनमें से ही एक कुंभ संक्रांति है। इस बार कुंभ संक्रांति 13 फरवरी को पड़ेगी। इस दिन सूर्य भगवान की पूजा और दान करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
kumbha sankranti muhurat puja vidhi । कुंभ संक्रांति पूजा विधि मुहूर्त
कुंभ संक्रांति महत्व – kumbha sankranti mahatva in Hindi
- कुंभ संक्रांति के दिन ज़रूरतमंदों, ब्राह्मणो और गरीबों को खाना खिलाने और दान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन गायों को अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही गंगा में विशेष रूप से स्नान करना अत्यधिक शुभ माना जाता है।
- दक्षिण भारत में कुंभ संक्रांति को संक्रानम कहा जाता है। कुंभ संक्रांति हिंदू सौर कैलेंडर में ग्यारहवें महीने की शुरुआत मानी जाती है।
- इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सूर्य देव की उपासना, उन्हें अर्घ्य देना और आदित्य ह्रदय स्रोत का पाठ करने से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होती है।
Must read: भगवान शिव की सबसे ऊंची मूर्तियां, जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं
कुंभ संक्रांति मुहूर्त । kumbha sankranti muhurat in Hindi
- 13 फरवरी 2020 ( गुरूवार)
- कुम्भ संक्रान्ति पुण्य काल – सुबह 7 बजकर 48 मिनट से दोपहर 1 बजकर 48 मिनट तक।
- (अवधि – 06 घण्टे 01 मिनट)
- कुम्भ संक्रान्ति महा पुण्य काल – सुबह 11 बजकर 55 मिनट से 1 बजकर 48 मिनट तक।
- (अवधि – 01 घण्टा 53 मिनट्स)
Must read: सुबह उठते ही देख लें ये चीज़, तो खुल जाते हैं किस्मत के ताले
कुंभ संक्रांति पर क्या करें । kumbha sankranti par kya kare in Hindi
- ब्रह्म मुहूर्त में उठकर प्रातःकाल गंगा,यमुना या किसी पवित्र नदी मे स्नान करें।
- स्नान के बाद सूर्य देव की उपासना करें और उन्हें जल चढ़ाएं।
- जल मे तिल ज़रूर डालें और जल चढ़ाने के बाद आदित्य ह्रदय स्रोत का पाठ करें।
- ऐसा माना जाता है इस दिन सूर्यदेव के बीज मंत्र का जाप किया जाए तो मनुष्य को अपने दुखों से छुटकारा मिल जाता है।
- सूर्य भगवान की पूजा के बाद अपनी इच्छानुसार दान करें।
Must read: शनि वज्रपंजरकवचम् – Shanivajrapanjara Kavacham in Sanskrit with English meaning
Must read: क्या आपको और आपके बच्चों को हिंदू धर्म की ये खास बाते पता हैं?
Must read: जब धरती पर बढ़ा पाप, तब भगवान विष्णु ने लिया वराह अवतार
Read more stories like: kumbha sankranti muhurat puja vidhi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।