Kyu Manate Hai Kisan Divas- जानिए क्यों मनाया जाता है किसान दिवस
Kyu manate hai kisan divas – किसान दिवस एक राष्ट्रीय अवसर है जो हर साल 23 दिसंबर को मनाया जाता है। राष्ट्रीय किसान दिवस भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के सम्मान में मनाया जाता है। ये दिवस पूरे राष्ट्र में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।
किसान दिवस क्यों मनाते हैं? kyu manate hai kisan divas – National Farmers Day
- हर साल 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस दिन का आयोजन देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के सम्मान में किया जाता है।
- चौधरी चरण सिंह देश के पांचवे प्रधानमंत्री थे, उन्होंने केवल 28 जुलाई 1979 से लेकर 14 जनवरी 1980 तक ये पदभार संभाला था।
- इस दौरान उन्होंने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए बहुत नीतियां बनाई। चौधरी चरण सिंह की बहुत सी नीतियां किसानों के हितों की रक्षा करती हैं।
Must Read: Chaudhary charan singh quotes images status wishes photo
- ये एक सफल लेखक भी थे इन्होंने किसानों के लिए कई किताबे भी लिखी जो किसानों और उनकी समस्याओं पर अपने विचारों को दर्शाती हैं। अपने लेखन से इन्होंने किसानों की समस्याओं को उजागर किया और उनका समाधान भी बताया।
- इस तरह उन्होंने किसानों के जीवन स्तर को सुधारने के बहुत प्रयास किए। देश के आम किसानों के बीच सदा लोकप्रिय रहे इस नेता की जयंती को ही किसान दिवस के रूप में मनाना निर्धारित किया गया है।
- चरण सिंह के सम्मान में मनाया जाने वाला ये दिन भारतीयों के मन में किसानों के लिए सम्मान को बढ़ाता है। इस जयंती के अवसर पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि प्रदान करते हैं।
- इस दिन किसान समुदाय और ग्रामीण वर्ग के कई सदस्य मिलकर कृषि आधारित कार्यक्रम का आयोजिन करते हैं। इसके साथ ही कई वाद-विवाद प्रतियोगिता आदि जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। कृषि कार्य संबंधित जागरूकता लाने की कोशिश की जाती है।
Must Read: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह कैसे बने किसानों के महीसा? पढ़ें उनकी पूरी कहानी
Must Read: किसान दिवस पर भेजे ये SMS, कोट्स, शायरी, स्टेटस, इमेज
Read more stories like kyu manate hai kisan divas,हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।