Lakshmi mata aarti in Hindi – लक्ष्मी माता आरती- ओम जय लक्ष्मी माता
Read Lakshmi mata aarti in hindi – lyrics of ॐ जय लक्ष्मी माता
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता
तुम को निश दिन सेवत, हर विष्णु विधाता..
ॐ जय लक्ष्मी माता।।
उमा रमा ब्रह्माणी, तुम ही जग माता
सूर्य चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता
ॐ जय लक्ष्मी माता।।
दुर्गा रूप निरंजनि, सुख सम्पति दाता
जो कोई तुमको ध्याता, ऋद्धि सिद्धि धन पाता
ॐ जय लक्ष्मी माता।।
तुम पाताल निवासिनी, तुम ही शुभ दाता
कर्म प्रभाव प्रकाशिनी, भव निधि की त्राता
ॐ जय लक्ष्मी माता।।
जिस घर में तुम रहती, तहं सब सद्गुण आता।
सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता।।
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न हो पाता।
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता।।
शुभ गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता।।
महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गाता।
उर आनंद समाता, पाप उतर जाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता।।
उद्देश्य
लक्ष्मी माता की पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-संपति बनी रहती है। मां लक्ष्मी धन और सौभाग्य की देवी हैं जिनके आशीर्वाद से भक्तों के सारे दुख दूर हो जाते हैं। मां की पूजा का शुभ दिन शुक्रवार है। इस दिन मां की आरती करने से सौभाग्य बना रहता है।
Must Read- Ganesh aarti jai dev jai mangal murti lyrics
Must Read-Maha Kali Ki Aarti – महाकाली की आरती
Read more stories like Lakshmi mata aarti in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।