लाल बहादुर शास्त्री के कार्यकाल में कैसे भारत बना ‘नया भारत’
Lal Bahadur Shastri Interesting Facts – जीवन को सरलता, ईमानदारी और सादगी से जीने वाले लाल बहादुर शास्त्री भारत के उन बेटों में से एक हैं जिन्होंने भारत की तरक्की के लिए हमेशा ही अपना सराहनीय योगदान दिया। मुंशी जी के नाम से भी उन्हें पुकारा जाता था। भारत के दूसरे सफल प्रधानमंत्री बनकर उन्होंने अपने राजनीतिक कार्यकाल में कई ऐसे कार्य किए जो इतिहास बन गए। तो चलिए आज आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बाते बताते हैं।
Interesting facts about lal bahadur shastri
- लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सात मील दूर रेलवे टाउन, मुगलसराय में हुआ था।
- उनके पिता शिक्षक थे। जब लाल बहादुर शास्त्री केवल अठारह महीने के थे तभी उनके पिता का देहांत हो गया, जिसके कारण शास्त्री जी का पालन पोषण उनके ननिहाल में हुआ।
- ननिहाल में रहते हुए उन्होंने प्राथमिक शिक्षा पूरी की। उसके बाद की शिक्षा हरिश्चन्द्र हाई स्कूल और काशी विद्यापीठ से पूरी की।
- पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने राजस्व विभाग में लिपिक (क्लर्क) की नौकरी की।
Lal Bahadur Shastri Interesting Facts
Must read : जानें स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद की कहानी
- काशी विद्यापीठ से उन्हें शास्त्री की उपाधि मिली जिसके बाद उन्होंने जन्म से चला आ रहा जातिसूचक शब्द श्रीवास्तव हमेशा के लिए अपने नाम से हटा दिया और अपने नाम के आगे ‘शास्त्री’ लगा लिया। इसके बाद से उन्हें शास्त्री कहकर पुकारा जाने लगा|
- 16 मार्च 1928 में उन्होंने मिर्ज़ापुर की गणेश प्रसाद की पुत्री ललिता देवी से शादी की|
- संस्कृत भाषा में स्नातक स्तर की शिक्षा पूरी करने के बाद वह भारत सेवक संघ से जुड़ गये और देश सेवा का प्रण लेकर अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की।
Lal Bahadur Shastri Interesting Facts
Must read : 1857 से 1947: जानिए स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख घटनाएं जिन्हें जानना आपके लिए है ज़रूरी
- 9 अगस्त 1942 के दिन शास्त्री जी ने इलाहाबाद पहुंचकर बड़ी चतुराई से ‘मरो नहीं, मारो का नारा’ पूरे देश में फैला दिया जिसके बाद लोगों ने उनके विचारों को पहले से ज़्यादा गंभीरता से लेना शुरू कर दिया।
- 19 अगस्त 1942 को शास्त्री जी को हिंसा फैलाने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया।
- स्वतंत्रता के बाद जब शास्त्री जी को गोविंद बल्लभ पंत के मन्त्रिमण्डल में उत्तर प्रदेश के संसदीय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। उन्हें परिवहन मन्त्रालय सौंपा गया, जिसके बाद उन्होंने पहली बार महिला संवाहक (conductor) की नियुक्ति की|
Lal Bahadur Shastri Interesting Facts
- इसके बाद शास्त्री जी ने एक और बड़ा कदम उठाया, उन्होंने किसी भी भीड़ को काबू करने के लिए लाठी की जगह पानी की बौछार का इस्तेमाल करने का आदेश दिया|
- 9 जून 1964 में शास्त्री जी देश के प्रधानमंत्री बने और इसके बाद बहुत सारे सराहनीय कार्य किए| वह भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे।
- साल 1964 से 11 जनवरी 1966 तक अठारह महीने के लिए ही ये प्रधानमंत्री बने।
- उन्हीं के कार्यकाल में भारत ने पाकिस्तान से साल 1965 में हुआ युद्ध भी जीता था। ये युद्ध शास्त्री जी के नेतृत्व में हुआ था।
Must read : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के जनक, समाज सुधारक और राष्ट्रीय नेता थे गंगाधर तिलक
- जय जवान जय किसान का नारा भी शास्त्री जी ने दिया, जिसके बाद जनता का मनोबल बढ़ा और सबको एकजुट होकर रहने की सीख दी गई।
- स्वाधीनता संग्राम के जिन आन्दोलनों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही उनमें 1921 का असहयोग आंदोलन, 1930 का दांडी मार्च तथा 1942 का भारत छोड़ो आन्दोलन शामिल हैं। ऐसा कहा जाता है कि शास्त्री जी के बिना इन आन्दोलनों के बारें में कल्पना करना भी मुश्किल था|
Lal Bahadur Shastri Interesting Facts
- ताशकन्द समझौता में पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब ख़ान के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद 11 जनवरी 1966 की रात में ही रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गयी थी।
- सादगी, देशभक्ति और ईमानदारी के लिए उन्हें 1966 में मरणोपरान्त भारत रत्न से सम्मानित भी किया गया।
Must read : शहीद दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत को ऐसे नमन करता है देश
Read more stories like Lal Bahadur Shastri Interesting Facts, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।