आत्मनिर्भरता से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग तक लॉकडाउन के बाद ऐसी होगी ज़िंदगी
Life after coronavirus and lockdown ends in Hindi – विश्व में फैली महामारी के कारण भारत में भी लॉकडाउन के निर्देश दिए गए थे| 17 मई के बाद लॉकडाउन 4.0 कुछ गाइडलाइन के साथ ज़ारी किया गया, जिसमें यातायात के साधन और कई चीज़ों को लेकर छूट दी गयी| लॉकडाउन की परिस्थिति में सभी लोगों ने कम साधनों में जीते हुए खुद को आत्मनिर्भर बना लिया। ऐसे में यह सोचना लाज़मी है कि लॉकडाउन के बाद सबकी ज़िंदगी कैसी होगी| तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि लॉकडाउन के बाद कैसे खुद को सुरक्षित रखें और इस दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं|
Life after coronavirus and lockdown ends in Hindi – लॉकडाउन के बाद ऐसी होगी ज़िंदगी
साफ सफाई
- कोरोना महामारी के कारण हर व्यक्ति अपने घर, मोहल्ले और आस-पास साफ सफाई रखने का महत्व समझ गया है|
- आपने देखा होगा कई बार लोग बेवज़ह नाखून चबाते हैं, इधर उधर चीज़ों को छूने के बाद फेस और बाकी सामान को छूते हैं, लेकिन अब ऐसी सभी आदतों को छोड़ना होगा। हर व्यक्ति को इस बात का ख़ास ख्याल रखना होगा। किसी भी सामान को छूने के बाद हाथ को सैनिटाइज़र से साफ करना होगा, जिससे गंदगी शरीर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक न पहुंचे|
- यह सभी नियम लॉकडाउन के बाद भी लोगों के जीवन का अहम हिस्सा रहेंगे|
फिजूलखर्ची से दूर रहेंगे – Life after coronavirus and lockdown ends in Hindi
- इस बात में कोई शक नहीं है कि लॉकडाउन के कारण लोगों ने फिजूल खर्च करना कम कर दिया है। जैसे बेवक़्त बाज़ार से खाना-पीना, कभी भी खरीदारी करना, बिन सोचे समझे घूमना फिरना|
- लॉकडाउन के बाद भी लोगों को समय और पैसों की अहमियत समझ आएगी और वह हर तरीके से फिजूलखर्ची से बचना चाहेंगे|
Life after coronavirus and lockdown ends in Hindi
Must read: क्या है कोरोना वायरस, जानें लक्षण और बचाव
आत्म निर्भर बनेंगे
- आत्म निर्भर होने का मतलब यह है कि हम जीवन में किसी भी काम के लिए दूसरे पर निर्भर न रहें, खुद से उस काम को करें।
- लॉकडाउन के दौरान हर व्यक्ति खुद को आत्म निर्भर बनाने में सक्षम हुआ है।
- ऐसे में हर व्यक्ति ने इस स्थिति में कुछ न कुछ काम सीखा है, जो एक अच्छी आदत के रूप में विरासत के तौर पर लॉकडाउन के बाद भी लोगों के साथ रहेगी|
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे – Life after coronavirus and lockdown ends in Hindi
- कोरोना वायरस के संक्रमण का सीधा असर लोगों की लाइफस्टाइल पर देखा जा सकता है|
- यह ऐसा संक्रमण है जो एक दूसरे के संपर्क में आने से फैलता है जिसके कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है|
- यही आदत लॉकडाउन के बाद भी लोगों को जारी रखनी होगी। सभी एक दूसरे से गले-मिलने और हाथ मिलाने की जगह नमस्ते कह कर मिलना ज़्यादा पसंद करेंगे|
Life after coronavirus and lockdown ends in Hindi
Must Read: क्या होता है लॉकडाउन? कोरोना की वजह से कितने राज्य हुए लॉकडाउन
पारिवारिक रिश्तों में आई मजबूती
- इस दौरान यह भी देखा गया है कि हर व्यक्ति अपनी फैमिली और जानने वालों के प्रति इमोशनल हो गया है| इसका कारण यह है कि लोगों ने बहुत वक़्त अपने परिवार के साथ बिताया है जिससे उनके रिश्तों में मज़बूती आने के साथ-साथ अहमियत भी समझ आयी है|
- कई लोग ऐसे भी हैं जो अपने बिजी कामकाज के कारण महीनों तक अपने परिवार के साथ वक़्त नहीं बिता पाते थे, ऐसे में उन सभी लोगों को पहले से ज़्यादा इमोशनल पाया गया है|
- इस परिस्थिति की सबसे अच्छी बात यह है कि लोग इमोशनल होने के साथ-साथ परिवार की ज़रूरतों को पूरा करने में भी सक्षम हो गए हैं और ये आदत अब उनमें हमेशा बनी रहेगी।
- लॉकडाइन खत्म होने के बाद लोगों के पारिवारिक रिश्तों में मजबूती देखने को मिलेगी।
भीड़ वाली जगह से दूरी बनाएंगे – Life after coronavirus and lockdown ends in Hindi
- लॉकडाउन के बाद ज़्यादातर लोग भारी भीड़ वाले इलाको से दूर रहेंगे और वहां जाने से परहेज करेंगे।
- बाजार, मॉल आदि जगह जाते समय सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखेंगे और ज़रुरी काम होने पर ही बाजार आदि जगह जाएंगे।
लोग वर्क फ्रॉम होम करना पसंद करेंगे – Life after coronavirus and lockdown ends in Hindi
- लॉकडाउन के समय ज़्यादातर लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि लॉकडाउन खुलने के बाद भी लोग ऑफिस जाना कम पसंद करेंगे और वर्क फ्रॉम होम करना ज़्यादा पसंद करेंगे।
- भारत की कई कंपनियां ने तो लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम जारी रखने को कहा है।
जंक फूड से बनाएंगे दूरी – Life after coronavirus and lockdown ends in Hindi
- लॉकडाउन में लोगों को जंक फूड खाने को नहीं मिला। इससे लोगों की तबियत भी ठीक रही। ऐसा माना जा रहा है कि लॉकडाउन खुलने के बाद भी लोग जंक फूड अब दूरी बनाकर रखेंगे। ऐसा करने से उनकी तबियत भी ठीक रहेगी और वो स्वस्थ रहेंगे।
Life after coronavirus and lockdown ends in Hindi
Must read: कोरोना को क्यों किया गया महामारी घोषित? जानें क्या होती है महामारी?
लॉकडाउन के बाद घर से बाहर निकलने पर क्या करें और क्या नहीं | How to stay safe while you step out of home post lockdown
- इस बात का ध्यान रहें कि आप समय-समय पर अपने हाथ साफ करें और सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करें|
- भीड़-भाड़ वाले इलाके से दूर रहने क कोशिश करें|
- पब्लिक प्लेस या ऑफिस जाते वक़्त अपने हाथों में ग्लव्स और मुँह को मास्क या कॉटन के कपड़े से ज़रूर ढके|
- अगर आपको कोल्ड, फीवर, या खांसी जुकाम है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें|
- कम लोगों में भी सोशल डिस्टेंसिंग बना कर चलें|
- खांसते या छींकते वक़्त मुँह, नाक और आँख को हाथ न लगाएं|
- घर पर और आस-पास में सफाई का ध्यान रखें|
Must read: कोरोना वायरस से पहले ये महामारियां दुनिया में मचा चुकी हैं तबाही
Read more stories like; Life after coronavirus and lockdown ends in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।