भारत की 6 सुंदरियों के सिर सजा ‘मिस वर्ल्ड’ का ताज, ऐसे जवाब देकर बनीं ‘मिस वर्ल्ड’
list of miss world from India in hindi – मिस वर्ल्ड कॉम्पीटिशन को ब्यूटी विद ब्रेन कॉम्पीटिशन भी कहा जाता है। यहां पर इन ब्यूटीफुल लड़कियों की सिर्फ सुंदरता ही नहीं, बल्कि उनके विचारों को भी जांचा जाता है। भारत की अब तक 6 सुंदरियों ने ‘मिस वर्ल्ड‘ का ताज अपने नाम किया। तो चलिए जानते हैं इन इंडियन ब्यूटीज़ के बारे में जिन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज पहनकर देश का नाम रोशन किया।
list of miss world from India in hindi
मानुषी छिल्लर, 2017
- 18 नवंबर 2017 को मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब अपने नाम किया। मानुषी ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आई 108 सुंदरियों को पछाड़ कर यह खिताब अपने नाम किया।
- हरियाणा की रहने वाली मानुषी ने कार्डिएक सर्जन की पढ़ाई को छोड़कर मॉडलिंग में हाथ आज़माया और मिस इंडिया प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गईं।
- 2017 में ये फेमिना मिस इंडिया का खिताब भी जीत चुकी हैं।
- प्रतियोगिता के आख़िर में मानुषी से सवाल पूछा गया, दुनिया में किस पेशे की सेलरी सबसे ज़्यादा होनी चाहिए और क्यों?
- मानुषी ने कहां कि मेरी मां मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं इसलिए मां होने की जॉब सबसे बेहतरीन है। बात केवल पैसे की नहीं, बल्कि प्यार और सम्मान की है। सारी मां सबसे ज़्यादा वेतन की हकदार होती हैं।
Must read – स्मृति मंधाना बनी आईसीसी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर, जाने खास बातें
list of miss world from India in hindi
प्रियंका चोपड़ा, 2000
- साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। अब ये बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं।
- प्रियंका से सवाल पूछा गया था कि आप किसे सबसे कामयाब लिविंग वूमेन मानती हैं और क्यों?
- प्रियंंका ने जवाब दिया कि ‘मैं मदर टेरेसा को दिल से मानती हूं। वह भावुक, उत्साही और मानवीय हैं उन्होंने अपनी ज़िंदगी लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए लगा दी, मैं इनका बहुत सम्मान करती हूं।‘
Must Read – पी.टी उषा बायोग्राफी
list of miss world from India in hindi
युक्ता मुखी, 1999
- 1999 में इन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। ये मिस वर्ल्ड एशिया और ओशिनिया भी रहीं।
- कम्प्यूटर साइंस में इन्होंने डिप्लोमा किया और हिन्दुस्तानी क्लासिकल म्यूज़िक की पढ़ाई की। खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड में भी हाथ आज़माया।
- युक्ता से पूछा गया कि अगर आप दुनिया में कुछ भी बन सकतीं, तो क्या बनतीं?
- युक्ता ने जवाब दिया कि मैं ब्रिटिश कलाकार आड्री हेपबर्न की खूबसूरती और दया की कायल हूं। उनकी आभा और शांति उनसे साफ झलकती है इसलिए मैं आड्री हेपबर्न बनना चाहूंगी।
Must Read – India’s Top Five Business Women
डायना हेडन, 1997 – list of miss world from India
- 1997 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद उसी साल उन्होंने मिस वर्ल्ड का टाइटल भी जीता।
- ये ‘बिग बॉस 2‘ के अलावा कई फिल्मों में नज़र आई। डायना फ्रोजन एग से प्रेग्नेंट होने की वजह से काफी चर्चा में रहीं।
- साल 2013 में डायना ने कॉलिन डिक से शादी की। कॉलिन एक इंटनेशनल एनजीओ के लिए मुंबई में काम करते थे।
- डायना से पूछा गया कि आप मिस वर्ल्ड क्यों बनना चाहती हैं?
- उनका जवाब था कि ‘मैं फेमस राइटर विलियम बटलर से काफी प्रभावित हूं, इन्होंने एक बार लिखा था कि ‘In dreams begin responsibility’ इससे मैं काफी इन्सपायर हुई हूं। मैं मिस वर्ल्ड बनकर अपने सपनों के साथ- साथ दूसरों के सपनों को भी साकार करना चाहती हूं।
list of miss world from India in hindi
ऐश्वर्या राय, 1994
- बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारों में शुमार ऐश्वर्या राय साल 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम करने वालीं दूसरी इंडियन मॉडल हैं। इन्हें 2014 के मिस वर्ल्ड पीजेंट के दौरान सबसे सक्सेसफुल मिस वर्ल्ड का सम्मान दिया गया था।
- ऐश्वर्या से पूछा गया था कि साल 1994 की मिस वर्ल्ड में क्या खूबियां होनी चाहिए?
- उन्होंने जवाब दिया कि ‘अब तक जो मिस वर्ल्ड बनी हैं। वो इस बात का पर्याप्त सबूत हैं कि उनके मन में हमेशा लोगों के लिए दया है। न सिर्फ ऐसे लोग, जिनके पास प्रतिष्ठा और ओहदा है बल्कि वो लोग जो राष्ट्रीयता और रंग के लिए बनाई आदमी की बंदिशों के पार देख सकें। मेरे लिए वही एक बेहतरीन मिस वर्ल्ड है।
Must Read – Aruna Roy : A Political and Social activist
रीता फारिया 1966 – list of miss world from India in hindi
- रीता फारिया भारत और एशिया की पहली लड़की थीं, जो मिस वर्ल्ड बनी थीं।
- एक साल मॉडलिंग की ऊंचाइयों को छूने के बाद रीता ने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की और इस क्षेत्र में अपना करियर बनाया।
- रीता फारिया से पूछा गया था कि आपको डॉक्टर क्यों बनना है?
- रीता ने कहा कि भारत में महिला विशेषज्ञों की बहुत ज़रूरत है। मैं मानती हूं कि भारत में बच्चे बहुत हैं और इस पर काम करने की ज़रूरत है। महिलाएं स्वस्थ होंगी तभी बच्चे ठीक रहेंगे।
Must Read – भारत की टॉप फीमेल बॉडीबिल्डर्स जिन्होंने बनाया अलग मुकाम
For more stories like; list of miss world from India in hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।