List of Presidents of India: जानिए अब तक कौन-कौन बने देश के राष्ट्रपति

Please follow and like us:

List of Presidents of India in Hindi –  राष्ट्रपति का चुनाव संसद और राज्य के विधानमंडल के प्रतिनिधियों द्वारा किया जाता हैं। राष्ट्रपति का कार्यकाल पांचसाल का होता है। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बिना भारत में कोई भी कानून लागू नहीं हो सकता। अभी देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद ने पद संभाला हुआ है। जानिए अब तक कौन-कौन बने देश के राष्ट्रपति

list of presidents of india in hindi

List of Presidents of India in hindi

रामनाथ कोविंद ( 2017)

ram nath kovind

  • 25 जुलाई 2017 को रामनाथ कोविंद ने भारत के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
  • ये भारत के 14वे राष्ट्रपति बने।
  • ये राज्यसभा सदस्य तथा बिहार राज्य के राज्यपाल रह चुके हैं।
  • इनका जन्म 1 अक्टूबर, 1945 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ।

प्रणव मुखर्जी (2012- 2017)

pranab mukherjee

  • 25 जुलाई 2012 को प्रणव मुखर्जी ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।
  • वह देश के वित्त मंत्री रहे हैं।
  • 1997 में इन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद और 2008 में पद्म विभूषण प्रदान किया गया था।

प्रतिभा पाटिल ( 2007- 2012)

pratibha patil

  • प्रतिभा पाटिल ने 25 जुलाई 2007 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
  • 25 जुलाई 2012 को इनका कार्यकाल खत्म हुआ।
  • राष्ट्रपति बनने से पहले राजस्थान की राज्यपाल रहीं।
  • 1962 से 1985 तक वह पांच बार महाराष्ट्र की विधानसभा की सदस्य भी रही।

List of Presidents of India in Hindi

डॉ. एपीजे अब्दुलकलाम (2002-2007)

avul pakir jainulabdeen abdul kalam

  • अब्दुलकलाम ने 25 जुलाई 2002 से 24 जुलाई 2007 तक अपना कार्यभार संभाला।
  • ये देश के ग्यारहवें राष्ट्रपति थे।
  • वह एक इंजीनियर और वैज्ञानिक थे, जिनका तकनीकी और विज्ञान में बहुत बड़ा योगदान रहा है।

के आर नारायणन ( 1997-2002)

k r narayanan

  • ये भारत के 10वें और पहले दलित राष्ट्रपति बने।
  • ये राज्य की विधानसभा को सम्बोधित करने वाले पहले राष्ट्रपति थे।

List of Presidents of India in Hindi

डॉक्टर शंकर दयाल शर्मा (1992- 1997)

shankar dayal sharma

  • ये पत्रकार के साथ-साथ एक स्कॉलर भी थे।
  • सन 1997 तक इन्होंने अपना पद संभाला।
  • 1952 से 1956 तक ये भोपाल के मुख्यमंत्री रहे थे

Must Read: जानिए 1952 से 2018 तक कौन-कौन रहे भारत के उपराष्‍ट्रपति

आर. वेंकटरमण (1987 -1992 )

ramaswamy venkataraman

  • आर. वेंकटरमण 1984 से 1987 तक भारत के उपराष्ट्रपति रहे।
  • ये वकील और महान राजनेता थे।

ज्ञानी जैल सिंह (1982- 1987)

giani zail singh

  • ये राष्ट्रपति बनने से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री और केंद्र में भी मंत्री रहे थे।
  • इसके राष्ट्रपति कार्यकाल में ऑपरेशन ब्लू स्टार, इंदिरा गाँधी की हत्या और 1984 में सिख विरोधी दंगों जैसी कई घटनाएं हई थी।

List of Presidents of India in Hindi

नीलम संजीव रेड्डी (1977 -1982)

neelam sanjiva reddy

  • ये आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे।
  • 1959 से 1962 तक इन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

डॉ. फखरुद्दीन अली अहमद(1974 -1977)

fakhruddin ali ahmed

  • ये भारत के पांचवे राष्ट्रपति थे।
  • इनकी मृत्यु राष्ट्रपति कार्यकाल में ही हो गई थी, इसलिए बी.डी जत्ती को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया था।

List of Presidents of India in Hindi

वी वी गिरि ( 1969- 1974)

varahagiri venkata giri

  • इनका जन्म ब्रह्मपुर, ओड़िशा में हुआ था। ये भारत के चौथे राष्ट्रपति थे।
  • 1975 में इनको भारतरत्न से सम्मानित किया गया था।

डॉ. जाकिर हुसैन (1967- 1969)

zakir husain

  • डॉ जाकिर हुसैन भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति बनें।
  • इनकी मृत्यु पद पर रहते ही हुई थी इसलिएतात्कालिक उपराष्ट्रपती वी.वी गीरि को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया था।
  • इसके बाद 20 जुलाई 1969 से 24 अगस्त 1969 तक सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद हिदायतुल्लाह को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया।

List of Presidents of India in Hindi

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन (1962-1967)

sarvepalli radhakrishnan

  • डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितम्बर 1888 को हुआ था और इसी दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • 1954 में इन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था ।

डॉ राजेन्द्र प्रसाद (1952 -1962 )

rajendra prasad

  • भारत के एकमात्र राष्ट्रपति थे, जिन्होंने दो कार्यकालों तक राष्ट्रपति पद पर कार्य किया।
  • ये संविधान सभा के अध्यक्ष और भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन के प्रमुख नेता भी थे।
  • इन्हें 1962 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

For more stories like the list of presidents of india in hindi, हमारे फेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

The content and images used on this site are copyright protected and copyrights vests with their respective owners. We make every effort to link back to original content whenever possible. If you own rights to any of the images, and do not wish them to appear here, please contact us and they will be promptly removed. Usage of content and images on this website is intended to promote our works and no endorsement of the artist shall be implied. Read more detailed ​​disclaimer
Copyright © 2022 Tentaran.com. All rights reserved.
× How can I help you?