लॉकडाउन के दौरान खाएं ये हेल्दी आहार, रखें खुद को तंदरुस्त
Lockdown mein kaun se healthy food khane chahiye – कोरोना वायरस ने पूरे विश्व में महामारी का रूप ले लिया है| कोरोना एक ऐसी बीमारी है जो एक दूसरे के संपर्क में आने से फैलती है। ऐसे में इसे रोकने के लिए भारत के प्रधानमंत्री ने पूरे इंडिया को 21 दिन के लिए लॉकडाउन कर दिया है। मगर लॉकडाउन के दौरान खुद को हेल्थी रखना किसी चैलेंज से कम नहीं है। लॉकडाउन दौरान हमे ऐसे फ़ूड खाने चाहिए जिससे शरीर को हर तरह का पोषक तत्व मिल सके और इम्युनिटी सिस्टम बूस्ट हो सके| तो चलिए आपको बताते हैं लॉकडाउन के दौरान क्या-क्या खाना चाहिए।
Lockdown mein kaun se healthy food khane chahiye । लॉकडाउन में क्या खाना चाहिए
दलिया – Bulgur
- दलिया सबसे लाइट फ़ूड माना जाता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र बेहतर होता है।
- फाइबर से भरपूर होने के कारण ये पेट से जुड़ी परेशानियों को खत्म करने में मदद करता है।
- कई लोग वज़न कम करने के लिए इसे अपने आहार में शामिल करते हैं।
- दलिया खाने से आप दिनभर लाइट महसूस करते हैं और पूरे दिन शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
- कई तरह की बीमारियों के लिए यह सुपरफूड है। ऐसे लोग जिनकी इम्युनिटी कम है उनके लिए इससे अच्छा कोई फ़ूड नहीं है।
Must read: इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर त्वचा को निखारता है पानी, जानें खाली पेट पानी पीने के फायदे
ब्रोकली – broccoli
- इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, विटामिन ए, सी और कई दूसरे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
- अपने दिन के आहार में एक बार इसे ज़रूर शामिल करना चाहिए।
- इसे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है और आपका पेट भरा – भरा रहता है।
- मधुमेह के रोगियों को ब्रोकली खाने की सलाह दी जाती है।
Lockdown mein kaun se healthy food khane chahiye
गाजर – carrot
- गाजर में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व इम्यून सिस्टम मज़बूत करते हैं और दिल से जुड़ी सभी परेशानियों को खत्म करने में बहुत फायदेमंद होते हैं।
- गाजर में बीटा-कैरोटीन व फाइबर जैसे महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की अंदरूनी सफाई करने में मदद करता है।
- इसे खाने का सही समय सुबह का वक़्त माना जाता है।
- गाजर में विटामिन और मिनरल होते हैं, जो शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ा कर चर्बी घटाते हैं।
- लॉकडाउन के समय आप गाजर को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।
Must read: Isolation kya hota hai – जानें क्या है आइसोलेशन, कोरोना से बचने के लिए क्यों ज़रुरी है?
पालक- spinach
- इसमें जिंक, आयरन और मैगनीशियम की अच्छी मात्रा पायी जाती है। इसे पोषक तत्वों का भण्डार माना जाता है|
- वज़न कम करने से लेकर दिल की बीमारियों तक पालक बहुत कारगर माना जाता है|
- इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है और यह ब्लड सर्कुलेशन में सुधार लाने का काम करता है।
- एक स्टडी में पाया गया है कि अगर आप रोज़ कुछ मात्रा में पालक का सेवन करने से इम्युनिटी सिस्टम अच्छा होता है।
Lockdown mein kaun se healthy food khane chahiye
ब्लैक कॉफी – Black Coffee
- कई बार एक जगह बैठ- बैठ हम बोर हो जाते हैं। ऐसे में ब्लैक कॉफी आपकी मदद कर सकती है|
- कई स्टडी इस बात का दावा करती है कि कैफीन के उपयोग से मूड को अच्छा किया जा सकता है।
- यह दिल से लेकर मधुमेह तक की बीमारी में बहुत फायदेमंद है|
- ब्लैक कॉफी को तनाव दूर करने के लिए अच्छा माना जाता है।
दूध – milk
- दूध में विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, नियासिन, फॉस्फोरस और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है|
- मांसपेशियों और हड्डियों के अलावा यह दांत, डायबिटीज, पेट की बीमारियां, अपच, एसिडिटी में फायदेमंद होता है।
- इसके अलावा स्किन के लिए भी दूध बहुत फायदेमंद होता है|
- लॉकडाउन के दौरान अपने आहार में दूध को ज़रूर शामिल करें|
Must read: Coronavirus India Lockdown News – क्या होता है लॉकडाउन? कोरोना की वजह से कितने राज्य हुए लॉकडाउन
Must read: Lockdown ka kya matlab hai – लॉकडाउन, कर्फ्यू का पालन करना आपके और परिवार के लिए क्यों ज़रुरी है?
Read more stories like: Lockdown mein kaun se healthy food khane chahiye, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।