Longest Name of Indian Cricketers List: ये हैं भारतीय क्रिकेटर जिनके नाम काफी लम्बे हैं
Longest Name of Indian Cricketers List in Hindi – भारतीय क्रिकेट टीम में कई ऐसे फेमस खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें उनके फैंस शॉर्ट नेम से पुकारते हैं। इन खिलाड़ियों के नाम काफी लंबे हैं। तो चलिए आज हम आपको उन भारतीय खिलाड़ियों के नाम बताते हैं जिनके नाम काफी लंबे हैं।
Longest Name of Indian Cricketers List in Hindi
इरापल्ली अनंथाराव श्रीनिवास प्रसन्ना (Erapalli Anantha Rao Srinivas Prasanna) – E. A. S. Prasanna
- इरापल्ली प्रसन्ना भारत के महान स्पिन गेंदबाजों में से एक हैं। 1940 को कर्नाटक के मैसूर में जन्मे प्रसन्ना का पूरा नाम इरापल्ली अनंतराव श्रीनिवास प्रसन्ना है।
- 1961 में उनका चयन इंडियन टीम के लिए स्पिन गेंदबाज़ के तौर पर किया गया। 10 जनवरी, 1962 को प्रसन्ना ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने करियर का आगाज़ किया।
- भारत के लिए उन्होंने 49 टेस्ट मैच खेले।
रोजर माइकल हम्फ्रे बिन्नी (Roger Michael Humphrey Binny) – Roger Binny
- रोजर बिन्नी भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। ये 1983 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे और उसी साल भारतीय टीम ने क्रिकेट विश्व कप का खिताब जीता।
- इसके अलावा 1985 के वर्ल्ड सीरिज़ की जीत में भी बिन्नी का अहम योगदान रहा। रोजर बिन्नी भारत के पूर्व आलराउंडर थे जिन्होंने देश का प्रतिनिधित्व टेस्ट और वनडे दोनों में किया।
- रोजर माइकल हम्फ्रे बिन्नी उनका पूरा नाम है। बिन्नी भारत के पहले खिलाड़ी रहे जो एंग्लो-इंडियन थे।
Longest Name of Indian Cricketers List in Hindi
Must read- इन गेंदबाज़ों ने जीती आईपीएल में पर्पल कैप
बापू कृष्णराव वेंकटेश प्रसाद (Bapu Krishnarao Venkatesh Prasad) – Venkatesh Prasad
- वेंकटेश प्रसाद पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। टीम इंडिया की तरफ से इन्होंने टेस्ट और वनडे मैच खेले।
- साल 1994 में उन्होंने तेज़ गेंदबाज के रूप में अपने करियर का आगाज़ किया। ये दाएं हाथ के गेंदबाज़ रहे।
- वेंकटेश 1996 और 1999 वर्ल्डकप की टीम में भी शामिल थे। 1996 वर्ल्डकप में प्रसाद और आमेर सोहेल के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली थी।
- इस तेज़ गेंदबाज का पूरा नाम बापू कृष्णराव वेंकटेश प्रसाद है। कई सालों पहले इन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
Longest Name of Indian Cricketers List in Hindi
Must read- Virat Kohli Cricket Career Stats: 11 Years of Virat Kohli in International Cricket
वंगिपुरप्पु वेंकटा साई लक्ष्मण (Vangipurapu Venkata Sai Laxman) – VVS Laxman
- वी.वी.एस.लक्ष्मण भारत के बेहतरीन बल्लेबाज़ रहे हैं। वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के साथ तकरीबन एक दशक तक खेले।
- अब इन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया। वी.वी.एस.लक्ष्मण का नाम काफी लम्बा है।
- वंगिपुराप्पू वेंकट साई लक्ष्मण यानी वीवीएस लक्ष्मण ने भारतीय क्रिकेट में अपना काफी योगदान दिया।
- इनके फैंस इन्हें हमेशा वी.वी.एस.लक्ष्मण के नाम से ही पुकारते हैं।
Longest Name of Indian Cricketers List in Hindi
स्टुअर्ट टेरेंस रोजर बिन्नी (Stuart Terence Roger Binny) – Stuart Binny
- 3 जून 1984 को जन्मे स्टुअर्ट टेरेंस रोजर बिन्नी भारतीय क्रिकेटर हैं जो रणजी ट्रॉफी मैच कर्नाटक की ओर से खेलते थे।
- दाएं हाथ से बल्लेबाज़ी करते हुए स्टुअर्ट बिन्नी भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं।
- साल 2014 में बिन्नी ने बांग्लादेश के खिलाफ 4 रन देकर 6 विकेट लिए थे, जो किसी भारतीय गेंदबाज़ का सर्वश्रेष्ठ वनडे प्रदर्शन था।
- बिन्नी का पूरा नाम स्टुअर्ट टेरेंस रोजर बिन्नी है।
Must read- ये हैं IPL 2020 के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी, पहले नंबर वाला है सबका फेवरेट
चेतन प्रताप सिंह चौहान (Chetan Pratap Singh Chauhan) – Chetan Chauhan
- चेतन प्रताप सिंह चौहान एक पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 40 टेस्ट क्रिकेट मैच खेले।
- चेतन ने क्रिकेट 1970 में पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावस्कर के साथ पारी की शुरुआत करते हुए खेला है।
- 60 टेस्ट मैचों में इन्होंने तकरीबन 3 हज़ार से ज़्यादा रन बनाए।
- बरेली में जन्मे चेतन का पूरा नाम चेतेन्द्र प्रताप सिंह चौहान है। फिलहाल ये क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
Longest Name of Indian Cricketers List in Hindi
सैयद मुजतबा हुसैन किरमानी (Syed Mujtaba Hussain Kirmani) – Syed Kirmani
- सैयद मुजतबा हुसैन किरमानी विकेट कीपर के रूप में भारत और कर्नाटक के लिए क्रिकेट खेला करते थे।
- किरमानी ने 1971 और 1974 में भारत के इंग्लैंड दौरे और 1975 के क्रिकेट विश्व कप तथा फारुख इंजीनियरिंग करते समय क्रिकेट खेलना शुरू किया।
- किरमानी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी पहली पारी की शुरूआत की थी। अपने दूसरे टेस्ट मैच में एक पारी में छह विकेट के विश्व रिकॉर्ड के साथ शानदार जीत दर्ज की थी।
- उनका पूरा नाम सईद मुजतबा हुसैन किरमानी है। संन्यास के बाद सईद किरमानी फिल्मों में भी नज़र आए।
गुलाम अहमद हसन मोहम्मद पारकर (Ghulam Ahmed Hassan Mohammed Parkar) – Ghulam Parkar
- गुलाम अहमद हसन मोहम्मद पारकर एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने 1982 से 1984 तक एक टेस्ट और 10 एकदिवसीय मैच खेले।
- इस भारतीय सलामी बल्लेबाज़ ने एक टेस्ट में 7 रन और 10 वनडे में 165 रन बनाये थे। इ
- इनका नाम गुलाम अहमद हसन मोहम्मद पारकर था, जो बहुत लंबा था।
Must read- आईपीएल में इन तूफानी बल्लेबाज़ों के नाम रही ऑरेंज कैप
For more articles like Longest Name of Indian Cricketers List in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।