Maa chandraghanta mantra katha aarti – नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे करें मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की आराधना
Read maa chandraghanta mantra katha aarti in hindi and english, you can read maa chandraghanta mantra here – दुर्गा जी की तीसरी शक्ति का नाम चंद्रघंटा है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की उपासना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं| इस दिन मां की पूजा करने से सारे दुख दूर हो जाते हैं। नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे करें मां चंद्रघंटा की पूजा।
maa chandraghanta ki katha – मां चंद्रघंटा कथा – Maa chandraghanta mantra katha aarti
माँ दुर्गा की तीसरी शक्ति का नाम चंद्रघंटा है। शांतिदायक और कल्याणकारी माँ चंद्रघंटा के मस्तक पर घंटे के आकार का आधा चंद्र है इसलिए इस देवी को चंद्रघंटा कहा गया है। इनकी उपासना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं| माँ के शरीर का रंग सोने के समान चमकीला है। माँ के दस हाथों में खड्ग, शस्त्र और बाण आदि अस्त्र विभूषित हैं। इनका वाहन भी सिंह है। समस्त पाप, नौकरी, व्यापार में मनचाही सफलता और बाधाओं को दूर करने के लिए माँ के स्वरुप चंद्रघंटा की आराधना की जाती है।
Navratri 3rd day devi maa chandraghanta aarti puja vidhi mantra in hindi
मां चंद्रघंटा का मंत्र – Chandraghanta mantra
देवी मंत्र: ॐ देवी चन्द्रघण्टायै नमः॥
या देवी सर्वभूतेषु माँ चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।
मां चंद्रघंटा का श्लोक – Chandraghanta shlok
पिण्डजप्रवरारुढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता | प्रसादं तनुते मह्यं चन्द्रघण्टेति विश्रुता|
Maa chandraghanta mantra katha aarti
Must Read: नवरात्रि के तीसरे दिन माँ के स्वरूप चंद्रघंटा की आराधना करें
ऐसे करें मां का स्तोत्र पाठ – maa chandraghanta stotra path
आपदुध्दारिणी त्वंहि आद्या शक्तिः शुभपराम्।
अणिमादि सिध्दिदात्री चंद्रघटा प्रणमाभ्यम्॥
चन्द्रमुखी इष्ट दात्री इष्टं मन्त्र स्वरूपणीम्।
धनदात्री, आनन्ददात्री चन्द्रघंटे प्रणमाभ्यहम्॥
नानारूपधारिणी इच्छानयी ऐश्वर्यदायनीम्।
सौभाग्यारोग्यदायिनी चंद्रघंटप्रणमाभ्यहम्॥
Must Read: नवरात्रों में ये करने से माता हो जाएंगी खुश
Maa chandraghanta mantra katha aarti
पूजा की विधि – Chandraghanta Puja Vidhi
- चौकी पर माता चंद्रघंटा की प्रतिमा स्थापित करें।
- मां की मूर्ति को गंगा जल से स्नान कराएं।
- चंदन, रोली, हल्दी, सिंदूर, दूर्वा, आभूषण, फूलों की माला, धूप, फल, पान माता को अर्पित करें ।
- दीप जलाकर मां की आरती करें और माता का पाठ और मंत्र भी पढ़ें।
- मां चंद्रघंटा की पूजा में दूध का प्रयोग कल्याणकारी माना गया है। मां चंद्रघंटा को दूध और उससे बनी चीज़ों का भोग लगाएं।
- ऐसा करने से मां खुश होती हैं और सभी दुखों का नाश करके सफलता का रास्ता दिखाती हैं।
Chandraghanta Beej Mantra – मां चंद्रघंटा का बीज मंत्र है
‘ऐं श्रीं शक्तयै नम:’
Maa chandraghanta mantra katha aarti
Must Read: माँ दुर्गा के 108 नामों का उच्चारण करने से मिलेगी सुख- समृद्धि
Maa chandraghanta aarti lyrics in hindi – चंद्रघंटा माता की आरती : जय मां चंद्रघंटा सुख धाम, पूर्ण कीजो मेरे काम
जय माँ चन्द्रघंटा सुख धाम
पूर्ण कीजो मेरे काम
चन्द्र समान तू शीतल दाती
चन्द्र तेज किरणों में समाती
क्रोध को शांत बनाने वाली
मीठे बोल सिखाने वाली
मन की मालक मन भाती हो
चन्द्र घंटा तुम वरदाती हो
सुंदर भाव को लाने वाली
हर संकट मे बचाने वाली
हर बुधवार जो तुझे ध्याये
श्रद्धा सहित जो विनय सुनाय
मूर्ति चंदर आकार बनाये
सन्मुख घी की ज्योत जलाये
शीश झुका कहे मन की बाता
पूर्ण आस करो जगदाता
कांची पुर स्थान तुम्हारा
करनाटिका मे मान तुम्हारा
नाम तेरा रटू महारानी
‘चमन’ की रक्षा करो भवानी
Must Read: मंगलमय होगा नवरात्रि का तृतीय दिन, पढ़ें माता चंद्रघंटा की कथा
Maa chandraghanta mantra katha aarti, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।