Maa Durga Chalisa Lyrics Hindi – दुर्गा चालीसा का पाठ करने से दूर होंगे सारे दुख
Maa Durga Chalisa Lyrics Hindi – माँ दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ किया जाता है। हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार दुर्गा चालीसा का पाठ करने से घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है और मनचाहा फल मिलता है। देवी माँ की स्तुति के लिए शास्त्रों में दुर्गा चालीसा का पाठ सबसे उत्तम माना गया है। durga chalisa mantra
Maa durga chalisa in hindi – navratri durga chalisa in hindi
नमो नमो दुर्गे सुख करनी। नमो नमो अंबे दुःख हरनी।
निरंकार है ज्योति तुम्हारी। तिहूं लोक फैली उजियारी।
अर्थ इन हिंदी– सुखों को प्रदान करने वाली मां दुर्गा आपको नमन है। दुखों का हरण करने वाली हे मां अंबे आपको नमन। आपकी ज्योति तो निराकार है, उसका कोई आकार नहीं है, आपकी ज्योति का प्रकाश तीनों लोकों में फैला हुआ है।
Maa Durga Chalisa Lyrics Hindi – Shree Durga Chalisa Hindi
शशि ललाट मुख महाविशाला। नेत्र लाल भृकुटि विकराला।
रूप मातु को अधिक सुहावे। दरश करत जन अति सुख पावे।
अर्थ इन हिंदी– आपके मस्तक पर चंद्रमा है और आपका मुख बहुत विशाल है। हे मां दुर्गा आपकी आंखें लाल व भृकुटि विकराल है। हे मां आपका रुप बहुत ही सुहावना अर्थात बहुत सुंदर है जिसके दर्शन करने से सुख की प्राप्ति होती है।
तुम संसार शक्ति लै कीना। पालन हेतु अन्न धन दीना।
अन्नपूर्णा हुई जग पाला। तुम ही आदि सुन्दरी बाला।
अर्थ इन हिंदी– हे मां आपने ही इस संसार में शक्ति का संचार किया, इस संसार के पालन-पोषण के लिए अन्न धन सब आपका दिया हुआ है। जग पालन होने के कारण आपको अन्नपूर्णा भी कहते हैं। आप ही जगत को पैदा करने वाली आदि सुंदरी बाला अर्थात जगत जननी हो।
प्रलयकाल सब नाशन हारी। तुम गौरी शिवशंकर प्यारी।
शिव योगी तुम्हरे गुण गावें। ब्रह्मा विष्णु तुम्हें नित ध्यावें।
अर्थ इन हिंदी– प्रलयकाल में सब कुछ आप ही नष्ट करती हैं। हे मां आप ही तो भगवान शिव शंकर की प्यारी गौरी माता पार्वती हैं। भगवान शिव के साथ-साथ सभी योगी आपका गुणगान करते हैं। ब्रह्मा, विष्णु तक आपका नित ध्यान करते हैं।
Maa Durga Chalisa Lyrics Hindi – Shree Durga Chalisa In Hindi
रूप सरस्वती को तुम धारा। दे सुबुद्धि ऋषि मुनिन उबारा।
धरयो रूप नरसिंह को अम्बा। परगट भई फाड़कर खम्बा।
अर्थ इन हिंदी– हे मां आपने ही देवी सरस्वती का रुप धारण कर ऋषि-मुनियों को सद्बुद्धि देकर उनका उद्धार किया। आपने ही अंबा का रुप धारण किया और खम्बे को फाड़कर प्रकट हुई।
Must read : Jai Ambe Gauri lyrics in Hindi
रक्षा करि प्रह्लाद बचायो। हिरण्याक्ष को स्वर्ग पठायो।
लक्ष्मी रूप धरो जग माहीं। श्री नारायण अंग समाहीं।
अर्थ इन हिंदी– आपने ही हरिण्याकश्यपु जैसे दुष्ट का संहार किया व ईश्वर के भक्त प्रह्लाद की रक्षा की। आपने ही इस संसार में लक्ष्मी का रुप धारण किया व भगवान श्री नारायण अर्थात विष्णु की पत्नी बनी।
क्षीरसिन्धु में करत विलासा। दयासिन्धु दीजै मन आसा।
हिंगलाज में तुम्हीं भवानी। महिमा अमित न जात बखानी।
अर्थ इन हिंदी– आप क्षीरसागर अर्थात दुध के सागर में निवास करती हैं। आप दया की सागर हैं, मेरी आशाओं को भी पूर्ण करें मां। हे मां आप ही हिंगलाज में भवानी हैं। आपकी महिमा तो अनंत है, उसका बखान नहीं किया जा सकता।
Maa Durga Chalisa Lyrics Hindi – Maa Sherawali Chalisa
मातंगी अरु धूमावति माता। भुवनेश्वरी बगला सुख दाता।
श्री भैरव तारा जग तारिणी। छिन्न भाल भव दुःख निवारिणी।
अर्थ इन हिंदी– मातंगी, धूमावती, भुवनेश्वरी, बगला माता आप ही हैं, जो सुखों को प्रदान करती हैं। आप ही श्री भैरवी हैं व आप ही जग का तारण करने वाली मां तारा हैं, आप ही दुखों का निवारण करने वाली माता छिन्नमस्ता हैं।
केहरि वाहन सोह भवानी। लांगुर वीर चलत अगवानी।
कर में खप्पर खड्ग विराजै। जाको देख काल डर भाजै।
अर्थ इन हिंदी– हे मां भवानी आप शेर की सवारी करती हैं लागुंर वीर यानी भगवान श्री बजरंग बलि हनुमान आपकी अगवानी करते हुए चलते हैं। आपके हाथों में खप्पर (खोपड़ी) व तलवार रहते हैं जिन्हें देखकर काल (यमराज अर्थात मृत्यु) भी डर कर भाग जाता है।
सोहै अस्त्र और त्रिशूला। जाते उठत शत्रु हिय शूला।
नगरकोट में तुम्हीं विराजत। तिहुँलोक में डंका बाजत।
अर्थ इन हिंदी– आपके पास हथियार हैं, त्रिशूल हैं जिन्हें देखकर शत्रू भय से कांपने लगते हैं। हे मां नगरकोट में आप ही विराजमान हैं व तीनों लोकों में आपका डंका बजता है।
Maa Durga Chalisa Lyrics Hindi – Shree Durga Chalisa Hindi Text
शुम्भ और निशुम्भ दानव तुम मारे। रक्तबीज शंखन संहारे।
महिषासुर नृप अति अभिमानी। जेहि अघ भार मही अकुलानी।
अर्थ इन हिंदी– शुम्भ और निशुम्भ दानवों का अंत आपने ही किया, आपने ही अनगिनत रक्तबीजों का संहार किया। महिषासुर नामक असुर बहुत ही अभिमानी था जिसके पाप से धरती पर बहुत बोझ बढ़ गया था।
Must read : आरती श्री अम्बा जी
रूप कराल कालिका धारा। सेन सहित तुम तिहि संहारा।
परी गाढ़ सन्तन पर जब जब। भई सहाय मातु तुम तब तब।
अर्थ इन हिंदी– आपने ही काली का विकराल रुप धारण कर महिषासुर व उसकी सेना का संहार किया। हे मां जब भी सन्तन अर्थात सत्य का साथ देने वाले सज्जनों पर कोई संकट आया है आप ही तब तब सहायक बनी हैं।
अमरपुरी अरु बासव लोका। तब महिमा सब रहें अशोका।
ज्वाला में है ज्योति तुम्हारी। तुम्हें सदा पूजें नर-नारी।
अर्थ इन हिंदी– अमरपुरी के साथ-साथ अन्य लोक भी आपकी महिमा से शोक रहित रहते हैं। हे मां ज्वाला जी पर ज्योति के रुप में आप ही हैं, नर-नारी सदा आपकी पूजा करते हैं।
प्रेम भक्ति से जो यश गावें। दुःख दारिद्र निकट नहिं आवें।
ध्यावे तुम्हें जो नर मन लाई। जन्म-मरण ताकौ छुटि जाई।
अर्थ इन हिंदी– प्रेम व भक्ति के साथ जो भी आपके यश का गुणगान करता है, दुख व दरिद्रता उसके निकट नहीं आती। जो भी सच्चे मन से आपका ध्यान लगाता है, उसके जन्म-मृत्यु के बंधन छूट जाते हैं, अर्थात वह मोक्ष को प्राप्त करता है।
Maa Durga Chalisa Lyrics Hindi – Shree Durga Chalisa In Hindi – पवित्र दुर्गा चालिसा
जोगी सुर मुनि कहत पुकारी। योग न हो बिन शक्ति तुम्हारी।
शंकर आचारज तप कीनो। काम क्रोध जीति सब लीनो।
अर्थ इन हिंदी– योगी, देवता, मुनि सब अपनी साधना को सार्थक करने के लिए आपको पुकारते हैं, क्योंकि आपकी शक्ति के बिना योग नहीं हो सकता अर्थात किसी भी तरह की साधना आपकी शक्ति के बिना नहीं हो सकती। आदि गुरु शंकराचार्य ने भारी तप किया और काम क्रोध पर जीत हासिल की।
निशिदिन ध्यान धरो शंकर को। काहु काल नहिं सुमिरो तुमको।
शक्ति रूप का मरम न पायो। शक्ति गई तब मन पछितायो।
अर्थ इन हिंदी– उन्होंने दिन-रात केवल भगवान शंकर का ध्यान किया और किसी भी क्षण आपका स्मरण नहीं किया। उन्होंने शक्ति रुप यानी आपके महत्व को नहीं समझा लेकिन जब उनके पास से शक्ति चली गई तब वे बहुत पछताये।
शरणागत हुई कीर्ति बखानी। जय जय जय जगदम्ब भवानी।
भई प्रसन्न आदि जगदम्बा। दई शक्ति नहिं कीन विलम्बा।
अर्थ इन हिंदी– आपकी शरण लेकर आपके यश का गुणगान किया। हे जगदम्बा भवानी मां उन्होंने आपकी जय-जयकार की तब आपने आदि शंकराचार्य की भक्ति से प्रसन्न होकर उन्हें बिना विलम्ब शक्तियां प्रदान की।
मोको मातु कष्ट अति घेरो। तुम बिन कौन हरै दुःख मेरो।
आशा तृष्णा निपट सतावें। रिपु मुरख मोही डरपावे।
अर्थ इन हिंदी– हे मां मुझे भी अनेक कष्टों ने घेर रखा है, आपके बिना मेरे कष्टों का हरण और कौन कर सकता है। आशा तृष्णा मुझे सताती हैं, मोह, अंहकार भी मुझे तंग करते हैं, मुझे भ्रमित करते हैं।
Must read : शिव चालीसा का पाठ करने से मिलेगी भोलेनाथ की अपार कृपा, दूर होंगे सारे दुख
शत्रु नाश कीजै महारानी। सुमिरौं इकचित तुम्हें भवानी।
करो कृपा हे मातु दयाला। ऋद्धि-सिद्धि दै करहु निहाला।
अर्थ इन हिंदी– हे मां भवानी आप काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार रुपी मेरे इन शत्रुओं का नाश करें जिससे मैं एकाग्र होकर पूरे मन से आपका ध्यान लगा सकूं। हे दयालु मां मुझ पर दया कर ऋद्धि-सिद्धि देकर मेरा कल्याण करें।
Maa Durga Chalisa Lyrics Hindi – Durga Chalisa In Hindi
जब लगि जियऊं दया फल पाऊं। तुम्हरो यश मैं सदा सुनाऊं।
श्री दुर्गा चालीसा जो कोई गावै। सब सुख भोग परमपद पावै।
अर्थ इन हिंदी- हे मां मुझे वरदान दे कि मैं जब तक जीवित रहूं, आपकी दया मुझ पर बनी रहे व मैं आपकी कीर्ति को, आपके यश को सदा सुनाता रहूं। जो कोई भी दुर्गा चालीसा को हर रोज़ गाता है वह सब सुखों को भोग कर मोक्ष प्राप्त करता है।
देवीदास शरण निज जानी।
करहु कृपा जगदम्ब भवानी।
अर्थ इन हिंदी– हे जगदंबे भवानी मां देवीदास को अपनी शरण में जानकर अपनी कृपा करती रहना।
Must read : सूर्यदेव जी की आरती करने से बरसेगी कृपा
Benefits Of Durga Chalisa Paath – durga chalisa benefits
- माँ दुर्गा के जो भक्त रोज़ाना Durga Chalisa का पाठ करते हैं उनका माँ दुर्गा मार्गदर्शन करती है और सारे दुख दूर करती है।
- दुर्गा चालीसा का पाठ करने से मन शांत होता है।
- दुर्गा चालीसा का नित्य पाठ करने से शक्ति मिलती है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
- आपदाओं, धन की हानि और सभी प्रकार के दुखों से मुक्ति मिलती है।
Must read : 32 Names of Maa Durga : दुर्गा बत्तीसनामावली with meanings
Read more stories like maa durga chalisa lyrics hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।