Navratri 2020: Maa Katyayani mantra, katha and aarti in Hindi and English
Maa Katyayani mantra katha aarti in Hindi and English – Read Maa Katyayani mantra katha aarti in Hindi and English. Maa Katyayani is worshipped on day 6th of navratri. You can read Maa Katyayani mantra here. Also given is Maa Katyayani aarti and Maa Katyayani mantra katha. पढ़ें मां कात्यायिनी मंत्र, मां कात्यायिनी स्तोत्र पाठ, मां कात्यायिनी आरती, मां कात्यायिनी कथा।
Maa Katyayani mantra katha aarti in Hindi and English – मां कात्यायिनी मंत्र कथा आरती
मां कात्यायिनी की कथा
- पौराणिक कथा के अनुसार कत नाम का प्रसिद्ध ऋषि था। उनके पुत्र ऋषि कात्य हुए, उन्हीं के नाम से प्रसिद्ध कात्य गोत्र से विश्वप्रसिद्ध ऋषि कात्यायन उत्पन्न हुए थे। देवी कात्यायनी देवताओं, ऋषियों के संकटों को दूर करने लिए महर्षि कात्यायन के आश्रम में उत्पन्न हुईं। महर्षि कात्यायन ने देवी का पालन पोषण किया।
- जब महिषासुर नामक राक्षस का अत्याचार बहुत बढ़ गया, तब उसका विनाश करने के लिए ब्रह्मा, विष्णु और महेश ने अपने तेज और प्रताप का अंश देकर देवी को उत्पन्न किया। ऋषि कात्यायन ने भगवती की कठिन तपस्या पूजा की थी, इसी कारण से यह देवी कात्यायनी कहलाईं। मां कात्यायनी फलदायिनी हैं। भगवान कृष्ण को पतिरूप में पाने के लिए ब्रज की गोपियों ने भी इन्हीं की पूजा कालिन्दी-यमुना के तट पर की थी इसलिए ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी के रूप में यह प्रतिष्ठित हैं।
Must Read – दुर्गा चालीसा का पाठ करने से दूर होंगे सारे दुख
कात्यायिनी देवी का स्वरूप – maa katyayani ka swaroop
- दिव्य रुपा कात्यायिनी देवी का शरीर सोने के समाना चमकीला है। चार भुजा धारी मां कात्यायिनी सिंह पर सवार हैं।
- अपने एक हाथ में तलवार और दूसरे में अपना प्रिय पुष्प कमल लिए हुए हैं। अन्य दो हाथ वरमुद्रा और अभयमुद्रा में हैं। इनका वाहन सिंह हैं।
श्लोक– maa katyayani shlok – Maa Katyayani mantra katha aarti in Hindi and English
चंद्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी॥
मां कात्यायनी उपासना मंत्र – maa katyayani mantra – Maa Katyayani mantra katha aarti in Hindi and English
या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥
Must Read – 32 Names of Maa Durga : दुर्गा बत्तीसनामावली with meanings
माँ कात्यायनी जी की आरती – (katyayani Mata Ki Aarti) – Maa katyayani mantra katha aarti in Hindi and English
जय जय अंबे जय कात्यायनी ।
जय जगमाता जग की महारानी ।।
बैजनाथ स्थान तुम्हारा।
वहां वरदाती नाम पुकारा ।।
कई नाम हैं कई धाम हैं।
यह स्थान भी तो सुखधाम है।।
हर मंदिर में जोत तुम्हारी।
कहीं योगेश्वरी महिमा न्यारी।।
हर जगह उत्सव होते रहते।
हर मंदिर में भक्त हैं कहते।।
कात्यायनी रक्षक काया की।
ग्रंथि काटे मोह माया की ।।
झूठे मोह से छुड़ानेवाली।
अपना नाम जपानेवाली।।
बृहस्पतिवार को पूजा करियो।
ध्यान कात्यायनी का धरियो।।
हर संकट को दूर करेगी।
भंडारे भरपूर करेगी ।।
जो भी मां को भक्त पुकारे।
कात्यायनी सब कष्ट निवारे।।
Must Read – यहां पढ़ें मां दुर्गा जी की आरती
Read more stories like, Maa Katyayani mantra katha aarti in Hindi and English, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।