Navratri 2023: Maa Skandamata mantra, katha and aarti in Hindi and English
Maa Skandamata mantra katha aarti in Hindi and English – Read Maa Skandamata mantra katha aarti in Hindi and English. Maa Skandamata is worshipped on day 5th of navratri. You can read Maa Skandamata mantra here. Also given is Maa Skandamata aarti and Maa Skandamata mantra katha. पढ़ें मां स्कंदमाता मंत्र, मां स्कंदमाता की स्तोत्र पाठ, मां स्कंदमाता आरती, मां स्कंदमाता कथा।
Maa Skandamata mantra katha aarti in Hindi and English – मां स्कंदमाता मंत्र कथा आरती
कथा और महत्व – Maa Skandamata katha or mahatva
भगवान स्कंद ‘कुमार कार्तिकेय‘ नाम से भी जाने जाते हैं। ये प्रसिद्ध देवासुर संग्राम में देवताओं के सेनापति बने थे। पुराणों में इन्हें कुमार और शक्ति कहकर इनकी महिमा का वर्णन किया गया है। भगवान स्कंद का लालन-पालन स्कंदमाता ने किया था इसलिए इन्हें स्कंदेव की माता होने का गौरव प्राप्त है। मां दुर्गाजी के इस स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार स्कंदमाता की उपासना से भक्तों की सारी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। भक्त को मोक्ष मिलता है। सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री देवी होने के कारण इनका उपासक अलौकिक तेज़ और कांतिमय हो जाता है। मां के इस स्वरूप को माता पार्वती, माहेश्वरी और महागौरी के नाम से भी पूजा जाता है। जिन लोगों को संतान सुख नहीं मिला है, उन्हें स्कंदमाता की पूजा ज़रूर करनी चाहिए। स्कंदमाता के आर्शीवाद से संतान सुख प्राप्त होता है।
मां का स्वरूप – Maa Skandamata ka swaroop
- स्कंदमाता की चार भुजाएं हैं। माता ने अपने दो हाथों में कमल का फूल पकड़ा हुआ है| उनकी एक भुजा ऊपर की ओर उठी हुई है जिससे वह भक्तों को आशीर्वाद देती हैं और एक हाथ से उन्होंने गोद में बैठे अपने पुत्र स्कंद को पकड़ा हुआ है। ये कमल के आसन पर विराजमान रहती हैं, इसलिए इन्हें पद्मासना भी कहा जाता है। इनका वाहन सिंह है।
Must Read – दुर्गा चालीसा का पाठ करने से दूर होंगे सारे दुख
माँ स्कंदमाता श्लोक – Maa Skandamata shlok – Maa Skandamata mantra katha aarti in Hindi
या देवी सर्वभूतेषु माँ स्कंदमाता रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
मंत्र – Maa Skandamata mantra
सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कंदमाता यशस्विनी॥
Must Read – 32 Names of Maa Durga : दुर्गा बत्तीसनामावली with meanings
स्कंदमाता की आरती (Skandamata Mata Ki Aarti) – Maa Skandamata mantra katha aarti in Hindi and English
जय तेरी हो स्कंद माता
पांचवां नाम तुम्हारा आता
सब के मन की जानन हारी
जग जननी सब की महतारी
तेरी ज्योत जलाता रहूं मैं
हरदम तुम्हें ध्याता रहूं मैं
कई नामों से तुझे पुकारा
मुझे एक है तेरा सहारा
कहीं पहाड़ों पर है डेरा
कई शहरो मैं तेरा बसेरा
हर मंदिर में तेरे नजारे
गुण गाए तेरे भगत प्यारे
भक्ति अपनी मुझे दिला दो
शक्ति मेरी बिगड़ी बना दो
इंद्र आदि देवता मिल सारे
करे पुकार तुम्हारे द्वारे
दुष्ट दैत्य जब चढ़ कर आए
तुम ही खंडा हाथ उठाए
दास को सदा बचाने आई
‘चमन’ की आस पुराने आई…
Must Read – यहां पढ़ें मां दुर्गा जी की आरती
Maa Skandamata mantra katha aarti in Hindi and English, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।