Magh Bihu 2021: कब है माघ बिहू, जानिए क्यों मनाया जाता है ये उत्सव
Magh bihu kyu manaya jata hai – माघ बिहू (Magh Bihu) असम का महत्वपूर्ण त्यौहार है। ये उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। भोगली बिहू (Bhogali Bihu) के नाम से भी ये जाना जाता है। माघ बिहू (Magh Bihu) का उत्सव असम में फसलों की कटाई खत्म होने के बाद मनाया जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं माघ बिहू कब है और क्यों मनाया जाता है।
Magh bihu kyu manaya jata hai – माघ बिहू क्यों मनाया जाता है
कब है माघ बिहू – magh bihu kab hai
- माघ बिहू असम के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इसे बहुत ही धूम- धाम से मनाया जाता है। असम के लोग इस त्यौहार को काफी हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। माघ बिहू का उत्सव लोहड़ी और पोंगल की तर्ज पर मनाया जाता है। माघ बिहू इस साल 15 जनवरी 2021 को मनाया जाएगा। इस दिन असम के लोग भगवान को फसलों की अच्छी पैदावार के लिए धन्यवाद कहते हैं और खेतों में पक चुकी फसलों की खुशी – खुशी कटाई करते हैं।
माघ बिहू का महत्व – magh bihu ka mahatva in hindi
- असम के लोग इस पर्व के साथ ही न्यू ईयर यानी नए साल की शुरुआत मानते हैं। पोंगल की तरह ही बिहू भी किसानों का महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दिन किसान फसलों की अच्छे से कटाई करते हैं और भगवान को फसलों के लिए धन्यवाद करते हैं।
Must read: मकर संक्रांति में क्यों खायी जाती है खिचड़ी, जानें महत्व और कथा
Magh bihu kyu manaya jata hai
कैसे मनाया जाता है माघ बिहू का त्योहार – magh bihu kaise manaya jata hai
- इस दिन नई फसल से तैयार अनाज से कई सारे पकवान बनाए किए जाते हैं। इन पकवानों को सबसे पहले भगवान को चढ़ाया जाता है, फिर खुद खाते हैं। लोग खुशी से गाने भी गाते हैं और पारंपरिक नृत्य करते हैं और पारंपरिक पोषाक पहनते हैं।
- इस दिन लोग उड़द दाल और कच्ची हल्दी के पेस्ट से नहाते हैं और नए- नए कपड़े पहनते हैं। छोटे बच्चे बड़ों का आर्शीवाद लेते हैं और एक दूसरे को तोहफा भी देते हैं। नाश्ते में चावल के साथ दही, गुड़ भी खाते हैं।
Must read: हैप्पी मकर संक्रांति 2021: Happy Makar sankranti quotes images in hindi
माघ बिहू में कौन से पकवान बनाए जाते हैं– magh bihu mein konse pakwan banaye jate hai
- माघ बिहू के अवसर पर प्रमुख रुप से खार, जाक,आलू पितिका, मसोर टेंगा आदि पकवान बनाए जाते हैं। पपीते के साथ-साथ जले केले के तने का इस्तेमाल करके खार बनाया जाता है।
Must read: The significance of the festival of Pongal
Read more articles like, Magh bihu kyu manaya jata hai, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।