माघ पूर्णिमा पर करें ये उपाय, धन दौलत ही नहीं जीवन की हर कमी हो सकती है पूरी
Magh purnima ke upay in hindi – इस साल 27 फरवरी 2021 को माघ पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। मान्यता है कि पूर्णिमा की रात को जो व्यक्ति पूजा – पाठ करता है, उसका घर धन – दौलत से भर जाता है। इस दिन धन की देवी लक्ष्मी और देवता कुबेर भक्तों पर मेहरबान रहते हैं। धन के साथ – साथ जीवन की सभी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इस दिन कौन – कौन से उपाय करने से माता लक्ष्मी खुश होती हैं और आपकी सभी समस्याओं से हमेशा के लिए निजात दिलाती हैं।
Magh purnima ke upay in hindi – माघ पूर्णिमा पर करें ये खास उपाय
माह पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। इस दिन दान और स्नान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन ऐसा करने से बत्तीसगुना फल प्राप्त होता है। माघ पूर्णिमा भगवान विष्णु और चंद्रदेव को समर्पित है।
इस मंत्र का उच्चारण करें – Magha Purnima : Manokamna Purti Ke Upay
- धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए माघ मास की पूर्णिमा के दिन थोड़ा सा कच्चा दूध लें, उसमें चीनी और चावल मिला लें। अब चंद्र के इस मंत्र का उच्चारण करते हुए चंद्र देव को अर्घ्य दें। “ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमासे नम:” ऐसा करने से धन संबंधित सभी समस्याएं धीरे-धीरे ठीक होने लगेंगी।
लक्ष्मी माता और विष्णु की पूजा करें
- माघ पूर्णिमा की रात को लगभग 12 बजे लक्ष्मी माता और विष्णु भगवान पूजा करें। इसके साथ ही अपने घर के मुख्य दरवाज़े पर एक देसी घी का दीपक जलाएं। इस उपाय से लक्ष्मी मां प्रसन्न होकर उस घर में निवास करती हैं।
माता के मंदिर जाएं – Magh Purnima totke
- इस दिन सुबह लक्ष्मी माता के मंदिर में जाएं और उन्हें 11 गुलाब के फूल अर्पित करें। इससे लक्ष्मी मां के साथ – साथ विष्णु भगवान की कृपा भी आपको प्राप्त होगी और धन लाभ के अच्छे योग भी बनेंगे।
Must Read: सुख-सौभाग्य और मोक्ष पाने के लिए ज़रूर करें माघ पूर्णिमा का व्रत
सरसवती माता की पूजा करें – magh purnima tips in hindi
- माघ पूर्णिमा की सुबह पूरे विधि-विधान के साथ सरस्वती देवी की पूजा करें। इस दिन सरस्वती माता को सफेद फूल चढ़ाएं और खीर का भोग लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से विद्या की देवी खूब प्रसन्न होती हैं और सुख- समृद्धि का आर्शीवाद देती हैं।
ब्राह्मणों को भोजन खिलाएं – magh purnima ke upay
- पितरों के तर्पण के लिए माघ पूर्णिमा का दिन बेहद ही उत्तम माना गया है। इस दिन जलदान, भूमिदान, अन्नदान, भोजन और वस्त्र दान करने से उन्हें तृप्ति होती है। जोड़े में ब्राह्मणों को खाना खिलाने से अनन्त फल की प्राप्ति होती है।
Must Read: सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए करें पौष पूर्णिमा व्रत, जानें पूजा विधि और मुहूर्त
सत्यनारायण की पूजा करें – Magh purnima ke upay in hindi
- माघ पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण की पूजा करने से सारी परेशानियां दूर होती हैं। शाम के समय भगवान सत्यनारायण की पूजा करें, उन्हें धूप, दीप और नैवेद्य अर्पण करें। इसके बाद भगवान सत्यनारायण की कथा भी सुनें।
दान करें – Magh purnima ke upay in hindi
- माघ पूर्णिमा पर दान का भी विशेष महत्व है। इस दिन ज़रूरतमंदों को तिल, कपास, कंबल, गुड़, मोदक, घी, जूते और फल आदि का दान करें। ऐसा करने से सभी दुख दूर होते हैं और धन – धान्य का आशीर्वाद मिलता है।
Must Read: Purnima 2021 dates and time: यहां देखें वर्ष 2021 में पूर्णिमा कब-कब है
Read more stories like: Magh purnima ke upay in hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।