महाकाली की पूजा करने से होता है सारे कष्टों का निवारण
Mahakali Puja in hindi – मां काली की महिमा अपरंपार है। मां काली संपूर्ण ब्रह्मांड की संचालिका हैं। मां काली मां दुर्गा के विभिन्न रूपों में से एक है। काली का ये रुप बेहद ही विकराल है। मां ने ये रुप पापियों का नाश करने के लिए लिया था। मां काली काल का संहार कर मोक्ष प्रदान करती हैं। मां काली की पूजा –अर्चना का अलग ही महत्व है।
ये भी पढ़ें: Maha Kali Ki Aarti – महाकाली की आरती
महत्व
- मां दुर्गा की दस महाविद्याओं में से प्रथम हैं महाकाली।
- काली की अराधना करने से भक्तों के अंदर से भय, बुराई और डर खत्म होता है।
- भक्तों को रोग मुक्त करती है काली।
- मां अपने भक्तों के शत्रुओं का नाश करने के लिए इतना विकराल रुप लेती है कि शत्रु उन्हें देखकर खुद ही शांत हो जाते हैं।
- तंत्र- मंत्र के बुरे प्रभाव को समाप्त करने के लिए भी मां काली की पूजा की जाती है।
- मां काली अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करने के साथ- साथ उन्हें बुद्धि प्रदान करती हैं और सदा सुखी रहने का आशीर्वाद देती हैं।
मां का स्वरुप
- मा का रुप बहुत ही विकराल है ।
- मां का अस्त्र त्रिशूल और तलवार है।
- इनके चार हाथ हैं, एक हाथ में राक्षस का सिर, दूसरे में तलवार और दो हाथ भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए हैं।
- मां ने अपने गले में 52 खोपड़ियों का हार पहना हुआ है।
- मां की जीभ मुँह से बाहर निकली हुई है।
- मां के मस्तिष्क पर चंद्रमा का चिह्न बना है।
ऐसे करें पूजा
- काली की अराधना के लिए पहले उनकी तस्वीर को साफ करके आसन पर स्थापित करें। अगर मां की प्रतिमा पहले से ही आपके मंदिर में है तो उनकी वहीं पूजा कर सकते हैं।
- प्रतिमा पर तिलक लगाएं।
- फूल माला, धूप और दीप आदि अर्पित करें।
- एक आसन पर बैठकर ऊं क्रीं कालिकायै नमः और ऊं कपालिन्यै नमः मंत्र का 108 बार जप करें।
- जप के बाद अपनी श्रद्धा के अनुसार मां काली को भोग अर्पित करें।
- काली की तंत्र उपासना का सही समय मध्य रात्रि का होता है। आम लोग मां की पूजा सुबह या शाम किसी भी समय कर सकते हैं।
- इनकी पूजा में लाल और काली वस्तुओं का विशेष महत्व है।
- सबसे ज़रुरी है मां को सच्चे मन, सही भावना और पूरा श्रद्धा से याद करना।
For more updates like Mahakali Puja in hindi, do subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter, Instagram and Google+.
For more updates like Mahakali Puja in hindi, do Subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter and Google+.