Mahalakshmi Vrat Puja Vidhi Shubh Muhurat – महालक्ष्मी व्रत, जानें पूजा विधि और शुभ मुहू्र्त
Mahalakshmi Vrat Puja Vidhi Shubh Muhurat in Hindi – भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को महालक्ष्मी व्रत होता है। इस वर्ष महालक्ष्मी का व्रत 13 सितंबर 2021 से प्रारंभ हो रहा है। तो चलिए आपको बताते हैं महालक्ष्मी व्रत का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।
महालक्ष्मी व्रत कब से शुरू होगा – Mahalakshmi vrat puja vidhi shubh muhurat in hindi
- धन-संपदा की देवी महालक्ष्मी की पूजा भाद्रपद शुक्ल अष्टमी से प्रारंभ होकर 16 दिनों तक आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि तक होती है।
- महालक्ष्मी का व्रत गणेश चतुर्थी के चार दिन बाद से प्रारंभ होता है। इस बार महालक्ष्मी व्रत 13 सिंतबर 2021 से शुरु हो रहा है जो 28 सितंबर 2021 तक चलेगा।
- माना जाता है कि जो लोग 16 दिनों तक महालक्ष्मी का व्रत नहीं रख पाते हैं, वे पहले और आखिरी दिन महालक्ष्मी व्रत रखते हैं। इस व्रत से महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों को सुख-शांति, धन का आशीर्वाद देती हैं।
Must Read – लक्ष्मी माता आरती- ओम जय लक्ष्मी माता
महालक्ष्मी व्रत की पूजा विधि – Mahalakshmi vrat puja vidhi
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें।
- कलश स्थापना करें। लाल कपड़े में एक कच्चा नारियल लपेटकर कलश पर रखें।
- मां की प्रतिमा को गंगा जल से साफ करें।
- लकड़ी की चौकी पर साफ कपड़ा बिछाकर माता की प्रतिमा स्थापित करें।
- मां के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।
- चन्दन, पुष्प माला, पत्र, अक्षत, लाल सूत, दूर्वा, नारियल, सुपारी, अगरबत्ती, फल और मिठाई आदि चीज़ें मां को अर्पित करें।
- आप चाहें तो 16 दिनों तक अखंड ज्योति जला सकते हैं। अगर संभव नहीं है तो बस सुबह और शाम दीपक जलाएं।
- व्रत का संकल्प लें और माता की आरती करें।
- सुबह पूजा करने के बाद शाम को भी मां लक्ष्मी की पूजा करें।
- इसके बाद रात को कच्चे दूध और पानी से चन्द्रमा को अर्घ्य दें।
Mahalakshmi Vrat Puja Vidhi Shubh Muhurat
इस मन्त्र का जप करें – Mahalakshmi Vrat Mantra
ॐ श्रीं नमः
ॐ विष्णु प्रियाय नमः
ॐ महा लक्ष्मै नमः
Must Read – शुक्रवार को करें ये उपाय, माँ लक्ष्मी धन-धान्य से भर देंगी आपकी झोली!
शुभ मुहूर्त – Mahalakshmi Vrat Shubh Muhurat
- महालक्ष्मी व्रत 2021, मंगलवार, 13 सितंबर 2021
- अष्टमी तिथि प्रारंभ: 13 सितंबर 2021 दोपहर 03:10 बजे
- अष्टमी तिथि समाप्त: 14 सितंबर 2021 दोपहर 01:09 बजे
घर की आर्थिक परेशानी को दूर करने के लिए रखें महालक्ष्मी व्रत – Mahalakshmi vrat puja vidhi shubh muhurat in hindi
- स्कंदपुराण और दूसरे ग्रंथों बताया गया है कि अगर घर में सदैव आर्थिक परेशानी रहती है तो उन्हें महालक्ष्मी व्रत करना चाहिए और ॐ लक्ष्मयै नम: ॐ लक्ष्मयै नम: ॐ लक्ष्मयै नम: मंत्र का 16 बार प्रति दिन जप करना चाहिए। इसके साथ ही इन श्लोक का पाठ करें।
धनं धान्यं धराम हरम्यम, कीर्तिम आयुर्यश: श्रीयं,
दुर्गां दंतीन: पुत्रां, महालक्ष्मी प्रयच्छ में
“ॐ श्री महालक्ष्मये नमः” “ॐ श्री महालक्ष्मये नमः”
Must Read – इन 5 गुणों से संपन्न लोगों पर हमेशा अपनी कृपा बरसाती हैं माँ लक्ष्मी!
Read more stories like; Mahalakshmi Vrat Puja Vidhi Shubh Muhurat in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।