Mahatma Gandhi Facts in Hindi: महात्मा गांधी एक ऐसी शख्सियत जिसने देश को आदर्श और अहिंसा का संदेश दिया
Mahatma Gandhi Facts in Hindi – महात्मा गांधी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे, इन्होंने देश को आज़ाद कराने के लिए कई आंदोलन किए। गांधी जी जीवनभर अपने आदर्शों और अहिंसा के रास्ते पर चले और उन्होंने लोगों को भी आदर्शों और अहिंसा के पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया, इन्हें भारत के साथ- साथ विदेशों में भी विशेष सम्मान दिया जाता है। 2 अक्टूबर को गांधी जी के जन्मदिन को अंतरराष्ट्रीय अंहिसा दिवस के रूप में विश्वभर में मनाया जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं इनकी कुछ दिलचस्प बातें।
Interesting Facts About Mahatma Gandhi in Hindi
- मोहनदास करमचन्द गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ।
- गांधी जी के पिता का नाम करमचन्द गांधी और माता पुतलीबाई थी।
- गुजराती गांधी जी की मातृ-भाषा रही है।
- पोरबंदर से उन्होंने मिडिल और राजकोट से हाई स्कूल पास किया।
- गांधी जी ने यूनिवर्सिटी कॉलेज लन्दन से कानून की पढ़ाई की और बैरिस्टर बनने के लिए इंग्लैंड चले गए थे। आगे की प्रेक्टिस उन्होंने मुंबई में की।
- मात्र 13 साल की उम्र में इन्होंने विवाह कर लिया था। उनका विवाह कस्तूरबा माखनजी से हुआ, जिन्हें लोग प्यार से बा कहकर पुकारते थे।
- गान्धी जी की चार सन्तान हुई और चारों ही पुत्र थे।
Must Read: 1857 से 1947: जानिए स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख घटनाएं जिन्हें जानना आपके लिए है ज़रूरी
- दक्षिण अफ्रीका में रहते हुए गांधी जी ने भारतीयों पर हो रहे अत्याचारों और रंग-भेद नीति को समाप्त करने के लिए लड़ाई लड़ी।
- इनके इस संघर्ष से वहां के लोग बहुत प्रभावित हुए। इसी के चलते नेल्सन मंडेला ने उन्हें शांति दूत कहा और उनके कार्यों की सराहना की।
Mahatma Gandhi Facts in Hindi
- दक्षिण अफ्रीका से वापस आने के बाद उन्होंने स्वतंत्रता को अपने जीवन का एक मात्र लक्ष्य बनाया।
- गांधी जी सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते थे और इसी राह पर चलते हुए उन्होंने कई आंदोलन किए।
- 1913 इन्होंने चंपारण सत्याग्रह की शुरुआत की और बिहार के चंपारण जिले से इस आंदोलन की शुरुआत हुई। यहां पर अंग्रेज़ किसानों से जबरदस्ती नील की खेती कराते थे और सस्ते भाव में नील खरीदते थे साथ ही उनकी ज़मीन भी हड़प लेते थे, जिससे किसान परेशान थे।
- तब गांधी और उनके साथियों ने मिलकर उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जिसके निर्णय को सभी पक्षों ने स्वीकार किया और इसको समाप्त किया।
- 1917 में खेड़ा सत्याग्रह किया। ये आंदोलन गुजरात के खेड़ा जिले में हुआ। उस समय वहां के किसानों की सारी फसल नष्ट हो गयी थी, जिससे वो परेशान थे और अंग्रेज़ी सरकार से किसान कर्ज़ माफ कराना चाहते थे।
- तब गांधी जी ने खेड़ा सत्याग्रह शुरु किया और अंग्रेज़ी सरकार को किसानों की बात माननी पड़ी।
- गांधी जी ने आंदोलन तो बहुत किए लेकिन अपने पूरे जीवन में इन्होंने कभी कोई राजनीति पद नहीं लिया।
Must Read: Nation remembers Mahatma Gandhi on his death anniversary
- महात्मा गांधी को महात्मा की उपाधि रवीन्द्र नाथ टैगोर ने दी।
- रवीन्द्र नाथ टैगोर को गुरुदेव की उपाधि गांधी जी ने दी।
- साल 1944 को सुभाष चन्द्र बोस ने सिंगापुर रेडियो से एक संदेश प्रसारित करते हुए महात्मा गांधी को देश का पिता ‘राष्ट्रपिता’ कहकर संबोधित किया था।
Mahatma Gandhi Facts in Hindi
- साल 1930 में इन्हें अमेरिका की टाइम मैगज़ीन ने ‘मैन ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार दिया।
- इंग्लैंड यात्रा के दौरान 1931 में इन्होंने पहली बार रेडियो पर अमेरिका के लिए भाषण दिया।
- गांधी की सबसे चर्चित किताब “सत्य के प्रयोग” गुजराती में लिखी गई थी। यह गांधी जी की आत्मकथा है जिसे उन्होंने खुद लिखा।
- एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स गोल इन्हें सम्मान देने के लिए गोल चश्मा पहनते थे।
- इन्हें कभी भी नोबेल पुरस्कार नहीं मिला, लेकिन उनका नामांकन 1937 से 1948 के बीच पांच बार हुआ था।
Must Read:Interesting facts about Mahatma Gandhi
- 30 जनवरी 1948 को उनकी हत्या कर दी गई थी। गांधी जी बिरला भवन में एक प्रार्थना सभा को संबोधित करने मंच पर जा रहे थे, तभी उन्हें गोली मार दी गई। इनके मुंह से निकले आखिरी शब्द थे “हे राम ! हे राम !”।
- महात्मा गांधी ने देश को गुलामी की ज़ंजीरों से मुक्त कराने के लिए अहिंसा का मार्ग अपनाया। इस दौरान उनको कई बार जेल भी जाना पड़ा।
Mahatma Gandhi Facts in Hindi
- गांधी ने साबरमती आश्रम में अपना जीवन गुज़ारा और भारतीय पोशाक धोती व सूत से बनी शाल पहनी जिसे वे स्वयं चरखे पर सूत काटकर हाथ से बनाते थे।
- जीवनभर उन्होंने सादा शाकाहारी भोजन खाया।
- ये लेखक भी थे, उन्होंने अनेक पत्रों का संपादन किया जिसमें हरिजन, यंग इंडिया, इंडियन ओपिनियन आदि सम्मिलित हैं।
Read more stories like Mahatma Gandhi Facts in Hindi , हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।