11 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार और 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, जानें उनके नाम
Major Dhyan Chand Khel Ratna and Arjuna Award 2021 Winners List – चलिए आपको बताते हैं 11 players including Tokyo Olympics gold medalist Neeraj Chopra will get Khel Ratna award and 35 players will get Arjuna award के बारे में ।
टोक्यो ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले जेवलिन थ्रोअर एथलीट नीरज चोपड़ा और सिल्वर मेडल अपने नाम करने वाले पहलवान रवि दहिया समेत 11 खिलाड़ियों को देश का सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड के लिए चुना गया है। क्रिकेटर शिखर धवन सहित 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर साल 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्वारा दिए जाते हैं लेकिन इस बार टोक्यो ओलंपिक्स और पैरालंपिक्स होने की वजह से पुरस्कार मिलने में देरी हुई है।
Major Dhyan Chand Khel Ratna and Arjuna Award 2021 Winners List
चयन समिति ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने वाली महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन, अनुभवी हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश और महिला टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसके साथ ही दिग्गज भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री भी इस पुरस्कार के लिए चुने गए हैं और ये सम्मान के लिए चुने जानें वाले वो पहले भारतीय फुटबॉलर बन गए हैं। टोक्यो पैरालंपिक्स में गोल्ड पर निशाना लगाने वाली शूटर अवनि लेखरा और मनीष नरवाल, जेवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल और बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत और कृष्णा नागर को भी इस सर्वोच्च सम्मान के लिए चुना गया है।
Must Read:जानें अब तक किन-किन खिलाड़ियों को मिला ध्यानचंद पुरस्कार
Major Dhyan Chand Khel Ratna Award 2021 Winners List
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुने जानें वाले खिलाड़ी
- नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स)
- रवि दहिया (रेसलिंग)
- पी आर. श्रीजेश (हॉकी)
- लवलीना बोरगोहेन (बॉक्सिंग)
- सुनील छेत्री (फुटबॉल)
- मिताली राज (क्रिकेट)
- प्रमोद भगत (बैडमिंटन)
- सुमित अंतिल (एथलेटिक्स)
- अवनी लेखरा (शूटिंग)
- कृष्णा नागर (बैडमिंटन)
- मनीष नरवाल (शूटिंग)
Must Read:वर्ष 1992 से लेकर अब तक इन लोगों को मिला चुका है खेल रत्न पुरस्कार
Major Dhyan Chand Khel Ratna and Arjuna Award 2021 Winners List
Arjuna Award 2021 Winners List – अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने जानें वाले खिलाड़ी
- अरपिंदर सिंह (ट्रिपल जंप)
- सिमरनजीत कौर (बॉक्सिंग)
- शिखर धवन (क्रिकेट)
- भवानी देवी (फेंसिंग)
- मोनिका (हॉकी)
- वंदना कटारिया (हॉकी)
- संदीप नरवाल (कबड्डी)
- हिमानी उत्तम परब (मल्लखंब) )
- अभिषेक वर्मा (शूटिंग)
- अंकिता रैना (टेनिस)
- दीपक पुनिया (कुश्ती)
- दिलप्रीत सिंह (हॉकी)
- हरमनप्रीत सिंह (हॉकी)
- रूपिंदर पाल सिंह (हॉकी)
- सुरेंद्र कुमार (हॉकी)
- अमित रोहिदास (हॉकी)
- बीरेंद्र लकड़ा (हॉकी)
- सुमित (हॉकी)
- नीलकांत शर्मा (हॉकी)
- हार्दिक सिंह (हॉकी)
- विवेक सागर प्रसाद (हॉकी)
- गुरजंत सिंह (हॉकी), मनदीप सिंह (हॉकी)
- शमशेर सिंह (हॉकी)
- ललित कुमार उपाध्याय (हॉकी)
- वरुण कुमार (हॉकी)
- सिमरनजीत सिंह (हॉकी)
- योगेश कथूनिया (पैरा-एथलेटिक्स)
- निषाद कुमार (पैरा-एथलेटिक्स)
- प्रवीण कुमार (पैरा-एथलेटिक्स)
- सुहाश यतिराज (पैरा-बैडमिंटन)
- सिंहराज अधाना (पैराशूटिंग)
- भावना पटेल (पैरा- टेबल टेनिस)
- हरविंदर सिंह (पैरा-तीरंदाज़ी)
- शरद कुमार (पैरा-एथलेटिक्स)
Must Read:1961 से लेकर अब तक इन खिलाड़ियों को मिल चुका है अर्जुन अवॉर्ड
Major Dhyan Chand Khel Ratna and Arjuna Award 2021 Winners List जैसी और भी बेहतरीन खबरें पढ़ने के लिए, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।