जानिए मनोहर पर्रिकर के बारें में कुछ खास बातें, जो उनको ज़िंदादिल इंसान बनाती हैं
Manohar Parrikar biography – गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे। वो लगातार अपनी इस बीमारी का इलाज दिल्ली, मुंबई और अमेरिका में करा रहे थे। बीते 14 दिसंबर को वो दिल्ली के एम्स से डिस्चार्ज हुए थे। लेकिन उनकी तबियत लगातार बिगड़ती जा रही थी, जिसके चलते 17 मार्च 2019 को उनका निधन हो गया। तो जानिए उनके बारें में कुछ खास बातें, जो उनको ज़िंदादिल इंसान बनाती हैं।
Must Read-Interesting facts about Pranab Mukherjee- former President of India
- मनोहर पर्रिकर का जन्म 13 दिसंबर 1955 को गोवा के मापुसा में हुआ। इन्होंने गोवा के लोयोला हाई स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की।
- ये स्कूल के दिनों से ही आरएसएस में शामिल हो गए थे और आरएसएस की युवा शाखा के लिए काम किया करते थे।
- साल 1978 में इन्होंने आईआईटी मुंबई से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। भारत के किसी राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले यह पहले व्यक्ति थे जिन्होंने आई.आई.टी. से स्नातक किया।
- इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद इन्होंने अपने निजी व्यवसाय शुरू किया।
- ये आरएसएस संघ से भी जुड़े हुए थे इसलिए मात्र 26 साल की उम्र में इन्हें आरएसएस ने एक संघचालक बना दिया।
- इसके बाद इन्हें साल 1994 में बीजेपी पार्टी का सदस्य बनने का मौका मिला। इन्होंने बीजेपी पार्टी की तरफ से पहली बार 1994 में गोवा की पणजी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा और उसमे जीत भी हासिल कर विधायक बने।
- 1994 से 2001 तक गोवा राज्य में बीजेपी के जनरल सचिव और प्रवक्ता के रूप में कार्य किया।
Must Read- जानिए अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें
- 24 अक्टूबर 2000 को ये पहली बार गोवा के मुख्यमंत्री बने। लेकिन ये अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए और 27 फरवरी 2002 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
- इसी बीच इनकी पत्नी की कैंसर की बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
- 5 जून 2002 को इन्हें फिर से गोवा का मुख्यमंत्री बनाया गया।
- ये 2007 में गोवा राज्य के पांचवीं विधान सभा में विपक्ष के नेता के रूप में निर्वाचित हुए।
- मार्च 2012 में उन्हें फिर से गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। लेकिन कुछ समय बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। साल 2014 में इन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का रक्षा मंत्री बनाया।
- 13 मार्च 2017 को इन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया और 14 मार्च 2017 को ये गोवा के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए।
Must Read – जानिए 1952 से 2018 तक कौन-कौन रहे भारत के उपराष्ट्रपति
- राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने इन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी। ये चौथी बार था जब पर्रिकर गोवा के मुख्यमंत्री बने।
- बीजेपी को गोवा की सत्ता में लाने का श्रेय मनोहर पर्रिकर को ही जाता है।
- साल 2001 में इन्हें आई.आई.टी. मुम्बई द्वारा विशिष्ट भूतपूर्व छात्र की उपाधि भी प्रदान की गई थी।
- साल 2012 में इन्हें सीएनएन-आईबीएन ने भी राजनीति श्रेणी में पुरस्कार दिया था।
- मुख्यमंत्री होने के बाद भी पर्रिकर एक दम साधारण जीवन व्यतीत करते थे। ऐसा कहा जाता है कि वो अपने राज्य की विधान सभा खुद स्कूटर चलाकर जाया करते थे।
- मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने अपना घर नहीं छोड़ा था। सरकार द्वारा दिए गए घर में वो कभी नहीं रहे।
Must Read-जानिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुछ अनसुनी बातें
For more stories Manohar Parrikar biography, do follow us on Facebook, Twitter, and Instagram.