Meen Rashifal 2022: जानिए साल 2022 मीन राशि के जातकों की लाइफ में क्या परिवर्तन लाएगा

Please follow and like us:

Meen Rashifal 2022 in hindi – मीन वार्षिक राशिफल 2022 –  मीन राशि ज्योतिष शास्त्र की 12 राशियों में सबसे अंतिम राशि है। इसका राशि स्वामी गुरु है। मीन राशि के जातकों का स्वभाव काफी सौम्य होता है। यह लोगों की बातों को अपने दिल से जल्दी लगा लेते हैं। इनका झुकाव अध्यात्म की ओर अधिक होता है। मीन राशि के जातकों के विषय में कहा जाता है कि यह इस धरती पर दूसरों के दुखों को सुनने के लिए ही जन्म लेते हैं हालांकि कभी कभार इनको निर्णय लेने में काफी कठिनाई भी महसूस होती है। इनका उदार और परोपकारी स्वभाव इन्हें सामाजिक जीवन में उन्नतशाली बनाता है। तो चलिए आपको बताते हैं साल 2022 आपके लिए कैसा रहेगा।meen rashifal 2022 in hindi

Meen Rashifal 2022 in hindi – मीन वार्षिक राशिफल 2022 – Meen rashi 2022 ka rashifal kaisa rahega

आर्थिक स्थिति:- आपकी कुंडली में शनि की मौजूदगी आर्थिक स्त्रोतों को बढ़ावा दे सकती है। इस वर्ष आप धन संचय करने में सफल हो सकते हैं। यह साल आपको आपके कर्ज़ से छुटकारा दिला सकता है साथ ही आपके विदेश यात्रा पर जाने का योग बन रहा है, इस दौरान आपका खर्च बढ़ सकता है। गुरु की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आप अपने खर्चों को भी नियंत्रित कर पाने में सक्षम होंगे। बिना सोच विचार किए गए निवेश से घाटा होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में साल की शुरुआत से आपको सही प्लानिंग करते हुए आगे बढ़ना है।

Meen Rashifal 2022 in hindi  – Meen rashi 2022 predictions in hindi

करियर:– करियर के लिहाज़ से अप्रैल का महीना आपके लिए लाभदायी हो सकता है। इस दौरान आपके अपने अधिकारियों से संबंध मज़बूत रहेंगे। इस साल आप करियर के मामले में अपने मन मुताबिक फल पा सकेंगे। इस वर्ष मंगल की उपस्थिति मीन राशि के विद्यार्थियों की शिक्षा को प्रभावित कर सकती है। अगर आप उच्च शिक्षा की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह साल बेहतरीन हो सकता है। अपना कीमती समय बर्बाद ना करें, साथ ही अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

Must Read: जानिए साल 2022 आर्थिक, सामाजिक और शिक्षा के मामले में तुला राशि के लिए कैसा रहेगा

Meen Rashifal 2022 in hindi  – Meen rashifal 2022 kaisa rahega

स्वास्थ्य:– स्वास्थ्य को लेकर आपको अधिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन अप्रैल से लेकर जुलाई की अवधि में आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की ज़रूरत है। एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए आपको हेल्दी डाइट लेना आरंभ कर देना चाहिए। इस साल आप हाई ब्लड प्रेशर, इन्फेक्शन, पाचन तंत्र, लीवर की समस्या, डायबिटीज आदि गंभीर स्वास्थ्य परेशानी से जूझ सकते हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर साल के उत्तरार्ध में सतर्क रहें, अन्यथा मानसिक चिंता बढ़ सकती है।

Meen Rashifal 2022 in hindi  – Meen rashi 2022 predictions in hindi

व्यापार और कार्यक्षेत्र:- कार्यक्षेत्र में आप अपनी क्षमताओं का सदुपयोग करेंगे जिससे आपके मन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बना रहेगा। साझेदारी के व्यापार में आपको थोड़ा जागरूक रहने की आवश्यकता है। किसी व्यक्ति के सहयोग से आपको व्यापारिक तरक्की में सहायता मिल सकती है। जो लोग सरकारी विभागों में कार्यरत हैं, इस वर्ष उनके थोड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए ईमानदारी से अपना कार्य करें। आप यदि ज़मीन, लोहा, तेल और ब्याज़ आदि से जुड़े कार्य करने की सोच रहे हैं, तो इस वर्ष आपको इसमें लाभ मिलने की संभावना है। आप कार्यक्षेत्र में कोई नया कौशल सीख सकते हैं।

Must Read:जानिए कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2022

Meen Rashifal 2022 in hindi  – Meen rashi 2022 in hindi

 परिवारिक और सामाजिक जीवन:- जो लोग अविवाहित हैं, उनको मार्च महीने तक कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। इस वर्ष आपके परिवारिक संबंधों में सुधार होगा। आप अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए कोशिशें करेंगे हालांकि यदि कोई व्यक्ति आपको धोखा देगा, तो आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। वैवाहिक दंपति के मध्य आपसी प्रेम बना रहेगा। इस साल आपके प्रेम संबंधों को घर वालों की मंज़ूरी मिल सकती है। आपको यह समझना चाहिए कि दोस्तों के साथ समय बिताने के साथ – साथ काम पर भी ध्यान देना आवश्यक है, तभी आपको लक्ष्य की प्राप्ति होगी।

Must Read:पढ़ें कुंभ वार्षिक राशिफल 2022

tentaran google news

Meen Rashifal 2022 in hindi, हमारे फेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें

Disclaimer :
The astrology predictions are the opinion of one person based on his or her training and experience in Astrology. Another Astrologer’s opinion on any particular point might differ. The predictions should not be used as a substitute for advice, programs, or treatment that you would normally receive from a licensed professional, such as a lawyer, doctor, psychiatrist, etc. Tentaran.com/ ICE Digitals Private Limited makes no warranties or representations regarding the accuracy or significance of any aspect of the Astrological predictions and cannot be held responsible for any interpretation or use that may be made of it.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

The content and images used on this site are copyright protected and copyrights vests with their respective owners. We make every effort to link back to original content whenever possible. If you own rights to any of the images, and do not wish them to appear here, please contact us and they will be promptly removed. Usage of content and images on this website is intended to promote our works and no endorsement of the artist shall be implied. Read more detailed ​​disclaimer
Copyright © 2022 Tentaran.com. All rights reserved.
× How can I help you?