Menstrual Hygiene – मासिक धर्म के बारे में 5 ज़रूरी बातें जिन्हें आपको ज़रूर मालूम होना चाहिए
Aaj hum aapko Menstrual Hygiene ke bare mein batayenge. बदलते वक्त के साथ लोगों की सोच में काफी बदलाव आया है, लेकिन अब भी कुछ कसर बाकी है। आज भी कुछ गाँव ऐसे हैं जहाँ लड़कियों और महिलाओं को जब भी मासिक धर्म होता है तो उन्हें घर के बाहर सोना पड़ता है। साथ ही घर का कोई भी सदस्य उनको हाथ तक नहीं लगाता है। कहा जाता है कि उस वक्त महिला अपवित्र होती है। इस वजह से महिलाओं के अंदर शर्म की भावना आती है। क्या आप जानते हैं, कि इसका महिलाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
आज हम आपको बताएंगे कि आप अपने मासिक धर्म के वक्त अपनी साफ-सफाई पर कैसे ध्यान दे सकती हैं ।
कुछ गाँव में आज भी महिलाओं को मासिक धर्म (Menstrual Day) के दौरान नहाने की इज़ाजत नहीं होती। वो मासिक धर्म खत्म होने के बाद ही नाहती हैं. असल में मासिक धर्म के दौरान आपको दिन में कम से कम एक बार तो ज़रूर नहाना चाहिए क्यूंकि पीरियड्स के दौरान सफाई रखना बहुत ज़रूरी है। ऐसा न करने से कई बीमारियां हो सकती हैं।
Importance of Menstrual Hygiene
आज भी कई गाँवों में महिलाएं कपड़ा इस्तेमाल करती हैं, जो बिलकुल सही नहीं होता| ऐसे समय में लोग पुराने कपडे इस्तेमाल करते हैं जो कि अक्सर काफी समय से इधर उधर पड़े होते हैं जिसके कारण उनमें धूल-मिटटी लग जाती है और बैक्टीरिया भी घर कर सकते हैं। इस कारण कपडा इस्तेमाल करने से बीमारी का खतरा बना रहता है। आपको मासिक धर्म में पैड या टैम्पॉन का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको अपना पैड हर 6 घंटे में बदलना चाहिए।
गर्मियों के मौसम में ऐसे रखें अपनी स्किन का ध्यान
मासिक धर्म के वक्त आपको ढ़ीले कपड़े पहनने चाहिए, जिसमें आप आरामदेह महसूस कर सकें और पैड की वजह से कोई दिक्कत ना हो।
Menstrual Hygiene
आपको सैनिटरी पैड इस्तेमाल के बाद हमेशा कूड़े में डालने चाहिए ना की शौचालय में| अगर आप शौचालय में पैड डालती हैं तो इससे शौचालय में गंदगी फैल सकती है और ये कई सारी बीमारियों का भी कारण बन सकता है।
मासिक धर्म में आपको पैड बदलने के बाद अपने हाथ को गर्म पानी और साबुन से धोना चाहिए। इससे गंदे कीटाणु नहीं फैलते।
मासिक धर्म से जुड़ी और भी खबरों के लिए फेसबुक,ट्विटर और गूगल पर हमें फ़ॉलों करें। हमारे वीडियो का संग्रह देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।
यह आर्टिकल आपको केवल सूचना पहुँचाने के उद्देश्यों के लिए है। आप हमारे आर्टिकल में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले किसी भी प्रमाणित हेल्थ केयर से बात-चित कर ले। हम आपको किसी भी परिणाम की गांरटी नहीं देते हैं और हमारे आर्टिकल में लिखी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल करने के बाद होने वाले किसी भी नुकसान के लिए हमारी कोई ज़िम्मेदारी नहीं हैं।