Mesh Rashifal 2022 in Hindi – जानिए मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022

Please follow and like us:

Mesh Rashifal 2022 in hindi – Aries Horoscope 2022 – ज्योतिष शास्त्र में वर्णित 12 राशियों का मानव जीवन पर कोई ना कोई प्रभाव अवश्य पड़ता है। इनमें सबसे पहली राशि होती है मेष। मेष अ, ल, इ, या आदि अक्षरों से शुरू होने वाले नामों की राशि होती है। इस राशि का स्वामी मंगल होता है। मेष राशि के जातक ओजस्वी और साहसी प्रवृत्ति के होते हैं। आज हम आपको मेष राशि का भविष्यफल 2022 बताने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं इस राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2022.Mesh Rashifal 2022 in hindi

Mesh Rashifal 2022 in hindi – Aries Horoscope 2022 

मेष राशिफल 2022 – mesh rashifal 2022 in hindiYearly Rashifal 2022 in Hindi

ज्योतिष विद्वानों के मुताबिक, साल 2022 मेष राशि के जातकों के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला साल है। इस वर्ष शनि आपकी कुंडली के दशम भाव में स्थित होगा जिस कारण आपको कार्यक्षेत्र में अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता पड़ सकती है, तभी आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

Mesh Rashifal 2022 in hindiYearly Horoscope Aries

आर्थिक स्थिति (Arthika sthiti)Money Horoscope 2022 Mesh Rashi – यह साल धन के लिहाज़ से मिला जुला रहने वाला है। आपको कई स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन धन संचय में कठिनाई होगी। इस वर्ष व्यापार में धन हानि की भी संभावना है। अप्रैल, सितंबर और नवंबर के महीने में पूंजी का निवेश करना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। इन महीनों में आपको उधार दिया हुआ धन भी वापिस मिल सकता है। राहु के प्रभाव के चलते आपको मई और अप्रैल के महीने में किसी भी तरह के आर्थिक लेन देन को करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

Mesh Yearly Rashifal 2022

सामाजिक जीवन:- परिवारिक संबंधों के हिसाब से यह साल आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को थोड़ी कठिनाइयां हो सकती हैं। ऐसे में परिवार के सदस्यों और जीवनसाथी के बीच तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें। हाल फिलहाल इस वर्ष आपके घर का माहौल शांतिपूर्ण और अच्छा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। साल के अंतिम महीने में आपके घर कोई शुभ या मंगल कार्य हो सकता है। पड़ोसियों से वाद – विवाद होने की संभावना है। इस वर्ष आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होने के आसार हैं। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बनी रहेगी।

Mesh Rashifal 2022 in hindi

करियर और शिक्षाCareer Horoscope 2022 Mesh Rashi: यह वर्ष आपके लिए कठिन परिश्रम लेकर आया है, लेकिन उसके बाद सफलता भी मिल सकती है। आपको शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करनी होगी, थोड़ा सा भी आलस दिखाने पर आप एक बेहतरीन अवसर खो सकते हैं। इस साल आपको एक निर्धारित समय प्रणाली के आधार पर आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। साल के शुरुआती महीने आपको शिक्षा के क्षेत्र में मिश्रित फल देने वाले हैं। इसके अलावा, साल का मध्य भाग प्रतियोगी परीक्षाओं के हिसाब से फलदायी रहने वाला है।

Must Read:इन मंदिरों में माथा टेकने से आप के घर भी गूंज सकेगी बच्चे की किलकारी

व्यवसाय और कार्यक्षेत्र:- साल के शुरुआती दिनों में आपको व्यापार से जुड़े मामलों में तरक्की मिल सकती है। नौकरी के लिहाज़ से भी आपका यह साल अच्छा रहने वाला है, लेकिन आपको इस वर्ष कार्यक्षेत्र में अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की ज़रूरत है। अक्टूबर माह के दौरान आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है, साथ ही आप कार्यक्षेत्र को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं। व्यापारिक मामलों के चलते इस वर्ष विदेश यात्रा का योग बन रहा है।

Mesh Rashifal 2022 in hindi

Must Read: घर में चाहिए सुख- समृद्धि और बरकत, तो जानिए कहां और कैसे रखें लाफिंग बुद्धा

स्वास्थ्य – Health rashifal 2022 – स्वास्थ्य के हिसाब से यह साल आपके लिए उचित है। किसी गंभीर रोग के होने की आशंका ना के बराबर दिख रही है। पिताजी के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। पेट से जुड़ी समस्याएं साल भर आपको परेशान कर सकती हैं, इसलिए योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करें। इस साल आपको मानसिक तनाव से राहत मिलेगी, लेकिन खुशहाल जीवन जीने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।

Must Read: जानिए कलावा क्यों बांधते हैं और हाथ में कलावा बांधने के वैज्ञानिक लाभ

tentaran google news

Mesh Rashifal 2022 in hindi; हमारे फेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।

Disclaimer :
The astrology predictions are the opinion of one person based on his or her training and experience in Astrology. Another Astrologer’s opinion on any particular point might differ. The predictions should not be used as a substitute for advice, programs, or treatment that you would normally receive from a licensed professional, such as a lawyer, doctor, psychiatrist, etc. Tentaran.com/ ICE Digitals Private Limited makes no warranties or representations regarding the accuracy or significance of any aspect of the Astrological predictions and cannot be held responsible for any interpretation or use that may be made of it.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

The content and images used on this site are copyright protected and copyrights vests with their respective owners. We make every effort to link back to original content whenever possible. If you own rights to any of the images, and do not wish them to appear here, please contact us and they will be promptly removed. Usage of content and images on this website is intended to promote our works and no endorsement of the artist shall be implied. Read more detailed ​​disclaimer
Copyright © 2022 Tentaran.com. All rights reserved.
× How can I help you?