मोदी सरकार की पांच साल की उपलब्धियां, जो हैं काबिल-ए-तारीफ
Modi government achievements – बीजेपी की सरकार ने अपने इन पांच सालों में आम लोगों के लिए कई कार्य किए। ये कार्य काबिल-ए-तारीफ हैं। इन पांच सालों में मोदी सरकार पर विपक्षी पार्टियों ने कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। लेकिन मोदी सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा और वो लगातार लोगों के हित में कार्य करती रही। इस सरकार के अब जल्द ही पांच साल पूरे होने वाले हैं। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं मोदी सरकार की कुछ अहम और बड़ी उपलब्धियां।
Must Read; 2019 के लोक सभा चुनाव से पहले ज़रा लोक सभा को भी जान लीजिए
मोदी सरकार की उपलब्धियां
- 2014 तक ग्रामीण घरों में बिजली कवरेज 70% थी। जो सौभाग्य योजना के तहत 95% तक पहुंची है।
- उज्ज्वला योजना के तहत सरकार ने 6 करोड़ से ज़्यादा गैस कनेक्शन दिए हैं। 13 करोड़ परिवारों को गैस कनेक्शन से जोड़ा गया। साल 2014 तक हमारे देश में केवल 12 करोड़ गैस कनेक्शन थे।
Must Read; Tentaran- What is Lok Sabha?
- 9 करोड़ से ज़्यादा शौचालयों का निर्माण स्वच्छ भारत अभियान के तहत किया गया। इससे ग्रामीण स्वच्छता का दायरा 98 प्रतिशत हो गया। साल 2014 में स्वच्छता का दायरा 40 प्रतिशत से भी कम था।
- ‘प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना’ के 4,900 जन औषधि केन्द्र देशभर में खोले जा चुके हैं।
- ‘प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना’ में सिर्फ 1 रुपया महीना के प्रीमियम पर और 90 पैसे प्रतिदिन के प्रीमियम पर ‘प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना’ के ज़रिए लगभग 21 करोड़ गरीब लोगों को बीमा सुरक्षा दी गई।
- ग्रामीण आवास योजनाओं के तहत 1 करोड़ 30 लाख से ज्यादा घरों का निर्माण किया गया।
- किसी नाबालिग के साथ बलात्कार करने पर फांसी की सज़ा का प्रावधान किया गया।
- मुस्लिम महिलाओं के लिए सरकार तीन तलाक से जुड़े कानून को संसद से पारित करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
- ‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजना’ के तहत बिना किसी गारंटी के 7 लाख करोड़ रुपए से ज़्यादा के ऋण दिए गए। 15 करोड़ से ज्यादा लोगों ने इसका लाभ उठाया।
- 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को गैस सब्सिडी छोड़ने की लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही पूरे देश में वीआईपी कल्चर को पूर्ण रूप से खत्म कर दिया गया।
Must Read; पहली बार भारत में बनी महिलाओं की राजनीतिक पार्टी
- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना लागू की गई। महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश 12 हफ्तों से बढ़ाकर 26 हफ्ते किया गया।
- 22 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को फसल की लागत का डेढ़ गुना से अधिक किया गया। किसानों को अच्छी गुणवत्ता के बीजों की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराई गई।
- जनधन योजना के ज़रिए देश में 34 करोड़ लोगों के बैंक खाते खोले गए।
- कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ नोटबंदी की गई।
- अब तक की सबसे तेज़ गति की ट्रेन ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ की सुविधा जल्द ही लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी।
- मोदी सरकार गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए जुटी हुई है। ‘नमामि गंगे मिशन’ के तहत अब तक 25 हज़ार 500 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को स्वीकृति दी जा चुकी है।
- पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक करके अपनी ताकत का परिचय दिया।
- वन रैंक वन पेंशन की मांग को पूरा किया। 20 लाख पूर्व-सैनिकों को 10,700 करोड़ रुपए से ज़्यादा के एरियर का भुगतान भी किया।
Must Read; The Vice-Presidents of India till date
- जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए 80 हज़ार करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। इसमें से अब तक 66 हज़ार करोड़ रुपए से ज्यादा की स्वीकृति दी जा चुकी है।
- उड़ान योजना के अंतर्गत लोगों को 12 लाख सीटें कम कीमत पर उपलब्ध कराई गईं जिससे 2017-18 में देश के 12 करोड़ 30 लाख से ज़्यादा लोगों ने हवाई यात्रा का लुफ्त उठाया।
- डिजिटल कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए अब तक लगभग 40 हज़ार ग्राम पंचायतों में वाई-फाई हॉटस्पॉट लगाए गए।
- मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट बुलेट ट्रेन का शिलान्यास किया गया।
- मोदी सरकार कैशलेश लेन-देन के लिए भीम ऐप लेकर आई, देश के करोड़ों लोग भीम ऐप डाउनलोड कर चुके हैं।
- प्रधानमंत्री ने पांच साल के दौरान विश्व के कई देशों का दौरा कर भारत के मजबूत व्यापारिक संबंध स्थापित किए।
To read more stories like Modi government achievements, do Subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter and Google+