Moringa ke fayde in Hindi – अस्थमा, मधुमेह और मोटापे को कम करने में मद्द करता है मोरिंगा
Moringa ke fayde in Hindi – moringa powder ke fayde in hindi – सहजन की फली का वैज्ञानिक नाम मोरिंगा ओलिफेरा (Moringa Oleifera) है। सहजन फली की सब्जी हर घर में बनती है। खाने में तो इसका स्वाद बेहद ही स्वादिष्ट होता है। ये प्रोटीन से भरपूर होती है। मोरिंगा का पाउडर भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके पाउडर को आप चाय या पानी में मिलाकर ले सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं मोरिंगा ओलिफेरा पाउडर से होने वाले फायदों के बारे में।
Moringa ke fayde in hindi – moringa powder ke fayde in hindi – moringa powder benefits
कैसे बनता है मोरिंगा पाउडर? – How to make moringa powder?
- मोरिंगा पाउडर को ड्रमस्टिक ट्री, लाइफ ऑफ़ ट्री या चमत्कारी ट्री के नाम से भी जाना जाता है। इसे मोरिंगा के पेड़ की पत्तियों को पीसकर बनाया जाता है। ये ढेर सारे औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसका उपयोग काफी सालों से आयुर्वेदिक इलाज के लिए किया जा रहा है। ये कई बीमारियों से लड़ने में कारगर है।
Moringa ke fayde in hindi – moringa powder ke fayde in hindi – moringa benefits in hindi
पोषक तत्वों से भरपूर है
- मोरिंगा की पत्तियों में आयरन, विटामिन सी, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन और विटामिन बी 6 पाया जाता है। इसमें विटामिन ए, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन ई की भी भरपूर मात्रा होती है, जिससे आपकी इम्यूनिटी बेहतर होती है और हड्डियां की मजबूत बनती हैं।
प्रोटीन से भरपूर
- मोरिंगा की पत्तियां प्रोटीन से भरपूर होती हैं। अगर आपकी बॉडी में प्रोटीन की कमी है तो आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे आपको बहुत फायदा होगा। इसके पाउडर को आप सूप में मिलाकर भी पी सकते हैं।
Moringa ke fayde in Hindi
Must Read: तेज़ी से घटेगा वज़न, डाइट में शामिल करें ये सब्जियां
हाई ब्लड प्रेशर के लिए
- हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसके पाउडर का काढ़ा बनाकर पीना चाहिए। इससे हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहेगा। इसका काढ़ा पीने से आपको कभी घबराहट नहीं होगी, न ही चक्कर आएगा। इसके साथ ही उल्टी में भी राहत मिलेगी।
वज़न कम करे
- मोटापा को कम करने के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपके शरीर की चर्बी को घटाता है। इसके लाभदायक औषधीय गुण मोटापे को कम करने में कारगर हैं। इसके अंदर फॉस्फोरस की अच्छी मात्रा पायी जाती है जो शरीर की अतिरिक्त कैलोरी को कम करती है।
Moringa ke fayde in Hindi
Must Read: मुंह की दुर्गंध और एसिडिटी की समस्या के लिए रामबाण है सौंफ
हार्मोन को संतुलित करे
- ये आपके हार्मोन को भी संतुलित करता है। मेनोपॉज की वजह से कई बार महिलाओं के हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं। ऐसे में मोरिंगा का उपयोग करने से मद्द मिलती है।
डायबिटीज में फायदेमंद
- इसमें एंटी-डायबिटिक गुण मौजूद होते हैं, जो आपके मधुमेह के स्तर को कम कर सकते हैं। लेकिन इसका सेवन करने से पहले आप एक बार अपने डॉक्टर से सलाह ज़रुर लें।
Moringa ke fayde in Hindi
अस्थमा के लिए फायदेमंद
- कुछ शोधों में ये पता चला है कि तीन हफ्ते तक प्रतिदिन सिर्फ तीन ग्राम मोरिंगा पाउडर लेने से अस्थमा के लक्षण कम हो जाते हैं और इसमें राहत मिलती है।
इम्यून सिस्टम मजबूत करे
- मोरिंगा पाउडर का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और मेटॉबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। इससे आप पेट, ब्रेन, लिवर और आंखों की समस्याओं से भी बचे रहते हैं।
Must Read: क्या है फाइबर, इसके फायदे और ज़्यादा फाइबर किन चीज़ों में मिलता है
For more articles like; Moringa ke fayde in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।