Indian female cricket players: ये हैं भारत की फेमस महिला क्रिकेट खिलाड़ी, बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में माहिर
Most famous Indian female cricket players in Hindi – भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विमन इन ब्लू के नाम से जाना जाता है। बीसीसीआई इसका संचालन करती है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट क्रिकेट मैच 31 अक्तूबर 1949 को खेला था। तब से लेकर अब तक महिला क्रिकेट खिलाड़ी अपना नाम पूरी दुनिया में रौशन कर रही हैं। आज हम आपको भारतीय महिला क्रिकेट की उन सुपरस्टार खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो सबसे ज़्यादा फेमस हैं और जिन्होंने अपने दमदार खेल से भारतीय क्रिकेट को ऊंची बुलंदियों पर पहुंचाया है।
Most famous Indian female cricket players in Hindi – भारत की फेमस महिला क्रिकेट खिलाड़ी
डायना एडुल्जी – Diana Edulji
- 26 जनवरी 1956 को मुंबई में जन्मी डायना एडुल्जी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रह चुकी हैं। डायना ने टीम इंडिया के लिए 34 वनडे और 20 टेस्ट मैच खेले हैं।
- ये अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी थी। साल 1976 में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू मैच खेला था और साल 1978 में भारतीय टीम की कप्तानी संभाली थी।
- साल 1993 में उन्हें अर्जुन अवार्ड दिया गया, तो वहीं 2002 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
झूलन गोस्वामी – Jhulan Goswami
- मात्र 19 साल की उम्र में झूलन भारतीय महिला क्रिकेट टीम से जुड़ गई थी। झूलन 200 वनडे विकेट लेने वाली दुनिया की इकलौती महिला गेंदबाज़ हैं।
- झूलन गोस्वामी ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स में 22 से कम के औसत से विकेट लिए हैं। साल 2008 में इन्होंने आईसीसी पुरस्कार का खिताब जीता और एम.ए चिदम्बरम ट्रॉफी के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेट खिलाड़ी का अवार्ड भी जीता था।
- झूलन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं। साल 2010 में इन्हें अर्जुन अवार्ड दिया गया और साल 2012 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
Must Read: 1961 से लेकर 2020 तक इन खिलाड़ियों को मिल चुका है अर्जुन अवॉर्ड
Most famous Indian female cricket players in Hindi
अंजुम चोपड़ा – Anjum Chopra
- पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पहली सुपरस्टार खिलाड़ी माना जाता है। ये भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हैं।
- मात्र 17 साल की उम्र में इन्होंने साल 1995 में टीम इंडिया के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था।
- अंजुम ने 12 टेस्ट मैच खेले हैं और 116 एक दिवसीय मैच खेले। साल 2007 में इन्हें अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया और 2014 में पद्म श्री सम्मान मिला।
मिताली राज – Mithali Raj
- भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी मिताली राज ने मात्र 17 साल की उम्र में वनडे डेब्यू किया था और आयरलैंड के खिलाफ साल 1999 में दमदार 114 रनों की पारी खेली थी।
- मिताली के नेतृत्व में भारतीय महिला क्रिकेट टीम साल 2005 और 2017 में 2 बार आईसीसी विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी।
- मिताली ने एक दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6720 रन बनाए, जो कि विश्व रिकॉर्ड है। साल 2004 में उन्हें अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया और साल 2015 में पद्म श्री सम्मान दिया गया।
Must Read: महिला क्रिकेट की तेंदुलकर मिताली राज की लाइफ से जुड़े फैक्ट्स
Most famous Indian female cricket players in Hindi
हरमनप्रीत कौर – Harmanpreet Kaur
- हरमनप्रीत कौर आज भारतीय क्रिकेट का फेमस और जाना पहचाना नाम बन चुकी हैं। साल 2009 में इन्होंने वनडे डेब्यू किया था।
- इस महिला खिलाड़ी ने 93 वनडे, 2 टेस्ट और टी20 के 96 मैच खेले हैं। आईसीसी महिला विश्व कप 2017 में इन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 171 रन की दमदार पारी खेली थी।
- साल 2017 में इन्हें अर्जुन अवार्ड दिया गया।
Must Read: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दमदार खिलाड़ी हैं हरमनप्रीत कौर
For Latest Updates like; Most famous Indian female cricket players in Hindi,हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।