भारत की ऐसी अजीबोगरीब जगह, जो आज भी दे रही हैं विज्ञान को चुनौती
Most mysterious places in india in hindi – भारत में कई ऐसी अजीबोगरीब जगह हैं जो आज भी विज्ञान को चुनौती दे रही हैं। यहां अजीबोगरीब रहस्य छुपे हैं। यहां ऐसी घटनाएं होती हैं जो इंसान के ज़हन में बस जाती हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ रहस्यमयी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाकर आज भी दिमाग और विज्ञान काम करना बंद कर देता है।
रूपकुंड झील, उत्तराखंड
- उत्तराखंड में स्थित है रूपकंड झील। ये रहस्यमयी जगहों में शामिल है। उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में स्थित एक हिम झील है जो अपने किनारे पर पाए गये पांच सौ से अधिक मानव कंकालों के कारण प्रसिद्ध है।
- यह हिमालय पर लगभग 5029 मीटर (16499 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है। इस झील की खास बात यह है कि यहां जितने भी कंकाल मिले हैं, वह सब नर के हैं। इस झील का पानी इतना साफ और स्वच्छ है कि झील के तल में पड़े हुए कंकाल भी आपको साफ़ साफ दिखाई देंगे।
- इन कंकालों को 1942 में नंदा देवी शिकार आरक्षण रेंजर एच. के. माधवल ने खोजा था लेकिन आज तक इस बात का पता कोई नहीं लगा पाया है कि ये कंकाल कब के हैं और यहां कैसे आए।
- कई वैज्ञानिकों ने भी यहां आकर इसकी खोज की लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा और ये रहस्य आज भी रहस्य बना हुआ है।
Most mysterious places in india in hindi
Must read: चमोली के ऐसे पर्यटन स्थल जिनके बारे में आप नहीं जानते
ग्रेविटी हिल, लद्दाख
- ग्रेविटी हिल लद्दाख का एक ऐसा पहाड़ है जो धातु या धातु से बनी हुई कोई भी चीज़ को अपनी और आकर्षित करता है। यह पहाड़ कारगिल श्री नगर हाईवे पर स्थित है।
- इस पहाड़ को लोग ग्रेविटी हिल के नाम से भी जानते हैं। इस पहाड़ के बारे में कहा जाता है की यहाँ पर ग्रेविटी के सारे रूल फेल हो जाते हैं। इस बात का पता आज तक कोई नहीं लगा पाया है कि यह पहाड़ी धातु या उससे बनी हुई चीजों को कैसे अपनी और खींचती है।
- बताया जाता है कि अगर यहां कार को गियर में डालकर छोड़ दें तो वो ढलान पर लुढ़कने की जगह ऊपर की तरफ जाने लगती है। वाहन लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ऊपर की ओर चढ़ने लगता है।
- वैज्ञानिकों के मुताबिक इस पहाड़ी में मैग्नेटिक पावर है। इस पावर की चपेट में ऊपर से गुज़रने वाले हवाई जहाज भी आ जाते हैं। कई पायलट्स ने यहां से गुज़रते हुए झटके महसूस होने की बात कबूली है लेकिन अभी तक इस पहाड़ी का रहस्य सुलझाया नहीं जा सका है।
Most mysterious places in india in hindi
Must read: देखें कुदरत का करिश्मा, जब मिलकर भी आपस मे नहीं मिलता समुद्र का पानी
जतिंगा घाटी, असम
- असम में जतिंगा घाटी है जो आज भी रहस्य बनी हुई है। यह गुवाहाटी के दक्षिण में 330 कि.मी. दूरी पर स्थित है। यह घाटी पंछी के समूह की आत्महत्या करने के लिए प्रसिद्ध है।
- इस घाटी में आज तक कभी भी कोई पंछी ने अकेले आत्महत्या नहीं की है यहाँ पर पंछियो का पूरा समूह आत्महत्या करता है।
- अक्टूबर से नवंबर तक कृष्णपक्ष की रातों में यहां ‘पक्षी-हराकिरी’ का अजीबोगरीब वाकया होता है। शाम सात बजे से लेकर रात के दस-साढ़े दस बजे के बीच अगर आसमान में धुंध छा जाए, हवा की रफ्तार तेज़ हो जाए और कहीं से कोई रोशनी कर दे तो चिड़ियों की खैर नहीं। उनके झुंड कीट-पतंगों की तरह बदहवास होकर रोशनी के स्त्रोत पर गिरने लगते हैं।
- आत्महत्या की इस दौड़ में स्थानीय और प्रवासी चिड़ियों की 40 प्रजातियां शामिल रहती हैं। कहा जाता है कि यहां बाहरी अप्रवासी पक्षी जाने के बाद वापस नहीं आते। इस वैली में रात में एंट्री पर प्रतिबंध है।
Most mysterious places in india in hindi
Must read: इन मंदिरों में भगाए जाते हैं भूत-पिशाच, यहां भूतों को दी जाती है थर्ड डिग्री
केरल की लाल बारिश
- साल 2001 में केरल में एक ऐसी घटना हुई जिसने सबको सदमे में डाल दिया। कुछ लोग इस घटना को चमत्कार भी मानते हैं। 5 जुलाई 2001 में केरल में लाल रंग की बारिश हुई थी। इस घटना के इतने साल बीत जाने के बाद भी ये लोगों के लिए रहस्य बनी हुई है।
- इस घटना पर अबतक कई रिसर्च हो चुकी हैं। पहले वैज्ञानिकों ने इस बारिश को आम बताया, जिसके पीछे पॉल्यूशन को ज़िम्मेदार माना गया। एक और रिसर्च में इसे उल्का का असर बताया गया, जो कि बारिश के साथ धरती पर आ रहा है।
- लेकिन जब उस पानी की जांच की गई, तो दावा किया गया कि पानी का लाल रंग उल्का या पॉल्यूशन के कारण नहीं बल्कि उस पानी में ऐसे जीवाश्म पाए गए जो कि इंसानी खून में होते हैं।
- वैज्ञानिकों ने इस लाल बारिश में कुछ डीएनए के सैंपल दिखाई देने का भी दावा किया जिसके बाद इसका संबंध एलियन से होने की भी बात कही गई। लेकिन किसी भी रिपोर्ट में पुख्ता तौर पर ये दावा नहीं किया गया कि आखिर इस लाल रंग के पानी की वजह क्या थी। आज भी ये घटना लोगों के लिए किसी पहेली से कम नहीं है।
Must read: अद्भुत छटा बिखेरते हैं हिमाचल के ये प्राचीन और चमत्कारी मंदिर
Most mysterious places in india in hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।