Most runs in T20 batsman list hindi: T20 क्रिकेट में इन खिलाड़ियों ने बनाए सबसे ज़्यादा रन
Most runs in t20 batsman list hindi – t20 क्रिकेट रोमांच से भरा खेल है और इस खेल में सारे देशों की टीमों ने बड़ी-बड़ी कामयाबी हासिल की है। भारतीय टीम के बहुत से ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने t20 में अच्छा प्रदर्शन करके अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज किया है। भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ और भी कई टीम के खिलाड़ियों ने अपना नाम टी-20 के टॉप खिलाड़ियों में दर्ज करवाया है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं उन टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने टी-20 में सबसे ज़्यादा रन बनाए।
विराट कोहली ( टीम इंडिया)
- T20 मैच में सबसे ज़्यादा रन बनाने की बात की जाए तो सबसे पहले नाम आता है भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का।
- विराट कोहली ने अब तक 71 टी-20 मैच खेले, जिसमे उन्होंने 2441 रन बनाए हैं।
- इनका 90 रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर है और विराट ने अब तक टी-20 में 22 अर्धशतक भी लगाए हैं।
रोहित शर्मा ( टीम इंडिया)
- T20 में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज़ हैं रोहित शर्मा।
- रोहित शर्मा ने अब तक खेले गए 97 टी-20 मैचों में 2434 रन बनाए हैं। इनका 118 रन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।
Most runs in t20 batsman list hindi
- T20 में रोहित शर्मा ने 17 अर्धशतक और 4 शतक भी लगाए हैं। ये अंतरराष्ट्रीय टी20 में 2 शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज़ हैं।
must read- इन 5 टीमों ने विश्व कप में चटकाए सबसे ज़्यादा विकेट और बनाया रिकॉर्ड
मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड टीम)
- न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल तीसरे स्थान पर हैं जिनके 75 पारियों में 2283 रन हैं।
- इनका हाईस्कोर 105 है और इन्होंने अपने करियर में 201 चौके और 103 छक्के लगाए हैं।
- इसके साथ ही 2 शतक और 14 अर्धशतक भी लगाए। अब तक टी20 के ये 78 मैच खेल चुके हैं।
शोएब मलिक (पाकिस्तान टीम)
- शोएब मलिक ने 111 मैचों की 104 पारियों में 2263 रन बनाए हैं।
- इस मैच में इन्होंने 7 अर्धशतक के साथ 186 चौके और 61 छक्के लगाए।
Most runs in t20 batsman list hindi
- इनका हाईस्कोर 75 रहा है। इसी के चलते शोएब इस लिस्ट में चौथे स्थान पर काबिज हैं।
must read- इन टीमों के नाम दर्ज है विश्व कप में सबसे बड़ी जीत, जानें टीम इंडिया किस नंबर पर है काबिज
ब्रेडन मैकुलम- (न्यूजीलैंड टीम)
- पांचवे नंबर पर आते हैं न्यूजीलैंड के ब्रेडन मैकुलम। ये 71 टी-20 मैच खेलकर 2140 रन अपने नाम दर्ज करा चुके हैं।
- इस स्कोर में उन्होंने 2 शतक और 13 अर्धशतक लगाए। इनका हाईस्कोर 123 रहा है।
- इस दौरान इन्होंने 199 चौके और 91 छक्के भी जड़े। ब्रेडन ने अपना टी-20 का करियर 2005 से शुरु किया था।
must read- इन भारतीय गेंदबाजों ने वर्ल्ड कप में चटकाए सबसे ज़्यादा विकेट
Read more stories like Most runs in t20 batsman list hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।