इन टॉप-5 बल्लेबाज़ों ने लगाए क्रिकेट इतिहास में सबसे ज़्यादा सिक्सेस
Most sixes in cricket history – क्रिकेट की दुनिया में छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ों की बात ही अलग होती है| कितने ही क्रिकेटर हैं जिन्हें सिक्सर मास्टर भी माना जाता है| तो चलिए जानते हैं आज ऐसे ही कुछ बैट्समैनों के बारे में जिन्होंने अपने क्रिकेट करियर में लगाए सबसे ज़्यादा छक्के|
क्रिस गेल
- छक्के लगाने की बात आए और क्रिस गेल का नाम उसमें न लिया जाए ऐसा हो ही नहीं सकता|
- अपने क्रिकेट करियर में गेल ने कई छक्के लगाए| अभी हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड के साथ सीरीज़ में छक्कों की झड़ी लगा दी|
- अपने 492 छक्कों के साथ गेल सिक्सर के मामले में नंबर वन पर हैं|
शाहिद अफरीदी
- बूम-बूम अफरीदी के नाम से प्रसिद्ध पाकिस्तानी बैट्समैन शाहिद अफरीदी छक्कों के मामले में अभी तक टॉप पर थे|
- अपने आक्रामक खेल के लिए अफरीदी खास पहचाने जाते हैं| इसलिए गेल से पहले टॉप पोजीशन पर वह थे|
- मौजूदा समय में अफरीदी 476 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं|
ये भी पढ़ें: वनडे में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज़
ब्रेंडन मैकुलम
- न्यूजीलैंड के तूफानी बल्लेबाज़ ब्रेंडन मैकुलम क्रिकेट फॉर्मेट में बड़े शॉट खेलने के लिए जाने जाते हैं|
- इतना ही नहीं अभी तक ब्रेंडन मैकुलम 398 छक्के भी लगा चुके हैं| जिसके चलते वह लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं|
- अपने छक्कों का यह पहाड़ खड़ा करने के लिए उन्होंने ने 432 मैच खेले हैं|
ये भी पढ़ें: ये पांच क्रिकेट खिलाड़ी हैं भारत के फील्डिंग स्टार्स
सनथ जयसूर्या
- पूर्व श्रीलंकाई बल्लेबाज़ सनथ जयसूर्या अपने समय के बहुत ही खतरनाक बैट्समैन रह चुके हैं|
- बड़े-बड़े शॉट लगाने हो या फिर लंबी पारियां खेलनी हो जयसूर्या हर चीज़ में माहिर थे|
- अपनी इसी कमाल की बल्लेबाज़ी के कारण उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में 352 छक्के लगाए|
रोहित शर्मा
- भारत के सबसे आक्रामक बल्लेबाज़ों में रोहित शर्मा का नाम ज़रूर आता है|
- रोहित ने कई मौकों पर दिखाया है कि वह किस ऊंचे दर्जे के बल्लेबाज़ हैं|
- यही कारण है कि उन्होंने अभी तक 349 छक्के लगाए हैं और अभी भी उनका खेल जारी है|
ये भी पढ़ें: टी-20 वर्ल्ड कप विजेता बन चुके हैं यह देश
For more stories like most sixes in cricket history and to know about live cricket score, do follow us on Facebook, Twitter and Google+.